Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

  • Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

  • IPE Hyderabad Opens Admissions for 2027-29 PGDM Programmes, Launches Poster and Information Brochure

  • NVY Launches Power+ LED TV, An India-first Television Designed to Deliver Uninterrupted Viewing Even During Power Cuts

  • CloudThat Recognized Again as a Great Place To Work®, Reinforcing its Learning-First Culture

election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›वीरभद्र हों, धूमल या हों शांता, चुनावों में दिग्गजों को भी मिल चुकी है हार

वीरभद्र हों, धूमल या हों शांता, चुनावों में दिग्गजों को भी मिल चुकी है हार

By hinditvnews
April 8, 2024
484
0
1 81

पहाड़ की सियासत ने बड़े उलटफेर देखे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इन दिग्गजों के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी श्रवण कुमार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल और कृषि मंत्री चंद्र कुमार दो या इससे ज्यादा बार लोकसभा का चुनाव हारे थे। राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबी पारी खेलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 1977 में मंडी संसदीय क्षेत्र से 35 हजार 505 वोटों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। उन्हें बीएलडी के नेता गंगा सिंह ने इस चुनाव में हराया था। गंगा सिंह को एक लाख 38 हजार 143 वोट मिले थे, तो वीरभद्र सिंह को एक लाख दो हजार 638 वोट पड़े थे। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह महासू और मंडी सीट से तीन बार सांसद रह चुके थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को लोकसभा के चुनाव में दो बार हार का सामना करना पड़ा है।

1996 और 2004 में भाजपा के दिग्गज नेता को हार मिली थी। 1996 के लोकसभा चुनाव में शांता कुमार 37 हजार 524 वोटों से चुनाव हारे थे। उन्हें कांग्रेस के सत महाजन से यह हार मिली थी। इस चुनाव में सत महाजन को दो लाख 63 हजार 817 वोट, जबकि शांता कुमार को दो लाख 26 हजार 293 वोट मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक पारी में दूसरा आम चुनाव 2004 में हारे। इस चुनाव में उनके सामने मौजूदा कृषि मंत्री चंद्र कुमार मैदान में थे। चंद्र कुमार ने शांता कुमार को 17 हजार 791 मतों के अंतर से हराया था। चंद्र कुमार ने इस चुनाव में तीन लाख 14 हजार 555 वोट हासिल किए थे, जबकि शांता कुमार को दो लाख 96 हजार 764 वोट मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी हार की गाज से बच नहीं पाए थे। उन्हें 1984 और 1996 में हार का सामना करना पड़ा था। 1984 में नारायण चंद ने प्रेम कुमार धूमल को एक लाख 24 हजार 933 मतों के अंतर से पराजित किया था। इस चुनाव में नारायण चंद पराशर को दो लाख 42 हजार 214 वोट मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दूसरी मर्तबा सेवानिवृत्त मेजर जनरल विक्रम सिंह ने 1996 में पराजित किया।

इस चुनाव में प्रेम कुुमार धूमल को 15 हजार 113 वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। मेजर जनरल विक्रम सिंह को दो लाख 43 हजार 39 वोट मिले थे, जबकि प्रेम कुमार धूमल को दो लाख 27 हजार 926 वोट हासिल कर पाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में एक हार झेल चुके हैं। 2013 में हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने उन्हें हराया था। प्रतिभा को इस चुनाव में तीन लाख 53 हजार 492 वोट मिले थे, जबकि जयराम ठाकुर को दो लाख 16 हजार 765 वोट मिल पाए थे। दोनों के बीच जीत और हार का अंतर एक लाख 36 हजार 727 वोट का था।

Share :
Tagselection himachalhimachal electionHimachal Politics
Previous Article

शातिरों ने तीन बार बेची जेपी नड्डा ...

Next Article

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • Speaker
    शिमला

    Himachal Politics: कांग्रेस के छह दलबदलू विधायकों की जाएगी सदस्यता? विधानसभा स्पीकर आज सुना सकते हैं बड़ा फैसला

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत, देहरा बनी हॉट सीट

    July 8, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया’, जयराम ठाकुर ने बोला हमला

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Images (15)
    election 2024Himachal Election 2024लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Himachal: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे ऊंचे केंद्र पर हुआ था 142 प्रतिशत मतदान

    April 8, 2024
    By hinditvnews
  • Snowfall
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक हुए गदगद, जानें 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

    January 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kalka To Shimla Toy Train Images
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Kalka Shimla railway track: 15 से दौड़ सकती हैं ट्रेनें

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अस्पतालों की खींचतान में फंसा परिवार, डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला

Timeline

  • October 13, 2026

    ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

  • October 13, 2026

    Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

  • October 13, 2026

    IPE Hyderabad Opens Admissions for 2027-29 PGDM Programmes, Launches Poster and Information Brochure

  • October 13, 2026

    NVY Launches Power+ LED TV, An India-first Television Designed to Deliver Uninterrupted Viewing Even During Power Cuts

  • October 13, 2026

    CloudThat Recognized Again as a Great Place To Work®, Reinforcing its Learning-First Culture

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

    ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

    Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • IPE Hyderabad Opens Admissions for 2027 29 PGDM Programmes, Launches Poster and Information Brochure

    IPE Hyderabad Opens Admissions for 2027-29 PGDM Programmes, Launches Poster and Information Brochure

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.