Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, गणेश गोदियाल ने किया नेतृत्व

  • उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, पर्यटन और शिक्षा के प्रस्तावों पर चर्चा

  • शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों के 200 बॉक्स बरामद, कारोबारी पर केस दर्ज

  • Himachal: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे CM, होली के कार्यक्रम रद्द

  • Himachal: लाहौल के लाल सेब की देशभर में बढ़ी मांग, मिल रहे अच्छे दाम

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों के 200 बॉक्स बरामद, कारोबारी पर केस दर्ज

शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों के 200 बॉक्स बरामद, कारोबारी पर केस दर्ज

By hinditvnews
October 22, 2026
6
0
Crakers

शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा बरामद, बिना लाइसेंस रखे थे 200 बॉक्स; कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 22 Oct 2026

शिमला के कच्चीघाटी में बालूगंज थाना पुलिस ने किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में 40 प्रकार के पटाखे रखे थे। कारोबारी राम विलास गुप्ता वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

त्योहारों के बीच शिमला में पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। बालूगंज थाना पुलिस ने कच्चीघाटी में एक किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में 40 प्रकार के पटाखे रखे गए थे। पटाखों को रखने और बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने संबंधित कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्तूबर को गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कच्चीघाटी में सब्जी और फल की दुकान करने वाले राम विलास गुप्ता ने एक भवन में कमरा किराये पर ले रखा है। आरोप था कि इस कमरे में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद बालूगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में रखे 40 प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने कुल 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद कारोबारी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।
इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 221/2026 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(बी) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगामी जांच कर रही है।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई
त्योहारों के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के बीच शिमला पुलिस अवैध भंडारण और बिक्री पर नजर रख रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कच्चीघाटी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsShimla Kachighati Illegal Firecrackers Seized 200 Boxesshimla news
Previous Article

Himachal: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल ...

Next Article

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, पर्यटन और शिक्षा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बोर्ड: सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड से असली-नकली की पहचान

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने 60 वर्ष सेवानिवृत्ति लाभ आदेश पर रोक लगाई।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Jp Nadda
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Jagat Prakash Nadda ने सीआरआई में टेटनस-डिप्थीरिया वैक्सीन लॉन्च की

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Pok
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: पाकिस्तान-पीओके में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, लोगों की प्रतिक्रिया

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Ups
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने पर मंथन, कैबिनेट में मामला

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Castle
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Bantony: शिमला में बना प्रदेश का पहला डिजिटल संग्रहालय

    July 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का आदेश: सरकार तीन माह में ठेकेदार को दे 64.58 लाख रुपये

  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

  • Cripto
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुखदेव के झांसे में आकर लगाए करोड़ों

Timeline

  • October 22, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, गणेश गोदियाल ने किया नेतृत्व

  • October 22, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, पर्यटन और शिक्षा के प्रस्तावों पर चर्चा

  • October 22, 2026

    शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों के 200 बॉक्स बरामद, कारोबारी पर केस दर्ज

  • October 22, 2026

    Himachal: चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे CM, होली के कार्यक्रम रद्द

  • October 22, 2026

    Himachal: लाहौल के लाल सेब की देशभर में बढ़ी मांग, मिल रहे अच्छे दाम

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uttarakhand

    Uttarakhand: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, गणेश गोदियाल ने किया नेतृत्व

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, पर्यटन और शिक्षा के प्रस्तावों पर चर्चा

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Crakers

    शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों के 200 बॉक्स बरामद, कारोबारी पर केस दर्ज

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.