Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›सत्ता संग्राम: बागियों के भविष्य ने अटकाए कांगड़ा, मंडी लोकसभा सीटों के टिकट

सत्ता संग्राम: बागियों के भविष्य ने अटकाए कांगड़ा, मंडी लोकसभा सीटों के टिकट

By hinditvnews
March 14, 2024
365
0
Llll

सत्ता संग्राम: बागियों के भविष्य ने अटकाए कांगड़ा, मंडी लोकसभा सीटों के टिकट, जानें क्या कहते हैं विश्लेषक

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की नजरें अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों के भविष्य पर गड़ी हैं।

कांगड़ा और मंडी लोकसभा सीटों पर भाजपा के टिकट कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद बने नए सियासी समीकरणों के चलते अटक गए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की नजरें अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों के भविष्य पर गड़ी हैं। ऐसे में 18 मार्च के बाद ही भाजपा दोनों संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं, भाजपा के दो टिकट तय होते ही शिमला और हमीरपुर लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों का मंथन शुरू कर दिया है। अंदरूनी फूट से जूझती कांग्रेस के पास मंडी में सिटिंग सांसद प्रतिभा सिंह के रूप में बड़ा चेहरा अभी है तो हमीरपुर में अनुराग ठाकुर के कद के प्रत्याशी को ढूंढने की उलझन है। भाजपा की आंतरिक रिपोर्टों के मुताबिक, मंडी में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सबसे मजबूत प्रत्याशी आंका जा चुका है, मगर राज्य में जारी मौजूदा राजनीतिक धींगामुश्ती के बीच उन्हें लोकसभा भेजना समझदारी नहीं माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अब केंद्रीय नेतृत्व जयराम को प्रादेशिक राजनीति में सक्रिय रखने के पक्ष में है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला 18 मार्च के बाद होना है। उस दिन कांग्रेस के छह बागियों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। उसके पश्चात इन छहों के भविष्य पर जल्दी स्थिति साफ नहीं होने पर भाजपा टिकट घोषित करने में शायद ही देरी करे। वर्तमान में भाजपा भविष्य की एक आस से भी अपने किसी विधायक को टिकट देकर विधानसभा में सदस्य कम नहीं होने देने की रणनीति बना चुकी है।

इसलिए मंडी से टिकट के लिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए सुंदरनगर के अजय राणा का नाम विचाराधीन है। राणा के अलावा मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह को एक लोकसभा चुनाव में हरा चुके महेश्वर सिंह भी भाजपा का एक विकल्प हैं, पिछले प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल चंद भी।  बिहारी लाल शर्मा का नाम भी चर्चा में है। यहां से अभिनेत्री कंगना रणौत के चुनाव लड़ने की अभी तक केवल अटकलें ही साबित हुई हैं। कांगड़ा में सिटिंग भाजपा सांसद किशन कपूर का टिकट इसलिए कट सकता है, क्योंकि अंदरूनी सर्वेक्षण उनके पक्ष में ज्यादा नहीं हैं।

इसका कारण कपूर की स्वास्थ्य और अन्य कारणों से कांगड़ा में वांछित सक्रियता का न रह पाना भी है। यहां से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के बागी अयोग्य घोषित विधायक और पूर्व मंंत्री सुधीर शर्मा को भी एक वैकल्पिक चेहरा मान रहा है, पर सुधीर की भाजपा नेताओं से इस पर किसी प्रकार की संधि के पत्ते अभी खुले नहीं हैं। अन्य भाजपा नेताओं में कांगड़ा से टिकट के लिए राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर जैसे नेताओं की उम्मीदवारी पर भी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है।

दूसरी सूची कर रही किशन कपूर का टिकट कटने की ओर इशारा
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद किशन कपूर का टिकट इस बार कट सकता है। बुधवार रात भाजपा प्रत्याशियों की जारी दूसरी सूची इसी ओर इशारा करती दिख रही है। सांसद अनुराग-सुरेश पर फिर से भरोसा और कांगड़ा को होल्ड पर डाल देने से हाईकमान के फैसले के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हाईकमान इस बार कांगड़ा सीट से प्रत्याशी का चेहरा बदलने की तैयारी में है। इसे लेकर लंबे समय से चर्चाओं व कयासों का दौर चला आ रहा है। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने पर इन चर्चाओं को और बल मिला है।

कपूर के स्टैंड पर सबकी निगाहें
आम चुनाव में टिकटों को लेकर भाजपा हाईकमान के चौंकाने वाले रुख को देखते हुए सांसद किशन कपूर के स्टैंड पर सबकी निगाहें हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि टिकट कटने की आशंकाओं के बीच क्या सांसद किशन कपूर टिकट की दावेदारी से खुद को अलग करने की पहल करेंगे। देश में भाजपा के कई नेता ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, सांसद किशन कपूर की चुप्पी को उम्मीदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

कल त्रिदेव सम्मेलन से निपटकर अब नई मोर्चेबंदी में होगी भाजपा
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पिछले कुछ दिनों से भाजपा हर मंडल में त्रिदेव सम्मेलन करवा रही है। यह सम्मेलन सभी 74 मंडलों में शनिवार को पूरे होने जा रहे हैं। इनसे निपटकर भाजपा अब नई चुनावी मोर्चेबंदी में जुट जाएगी। भाजपा के सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारियों की ड्यूटी डोर-टू-डोर प्रचार सामग्री बांटने में लगा दी गई है। टिकट तय होने के बाद शिमला और हमीरपुर में इनकी विशेष सक्रियता नजर आएगी।

हाटी मुद्दे और क्रॉस वोटिंग से कश्यप के पक्ष में बने समीकरण
हाटियों को जनजातीय दर्जा मिलने और नए राजनीतिक समीकरण बनने से ही शिमला से भाजपा के सिटिंग सांसद सुरेश कश्यप की उम्मीदवारी पक्की हुई। भाजपा के ताजा आंतरिक सर्वेक्षण भी सुरेश कश्यप के पक्ष में रहे। सियासी गहमागहमी के बीच राज्य में बने नए राजनीतिक समीकरण ने भी कश्यप की उम्मीदवारी और पक्की कर दी।  राज्यसभा सदस्य के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद बने नए हालात से पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप को टिकट देने पर अंतिम सहमति नहीं बनी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने जो नाम भेजे थे, उनमें सिटिंग सांसद का नाम अकेला नहीं था। हिमाचल की चार सीटों में से केवल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ही हमीरपुर से इकलौता नाम था। इस पैनल में सुरेश कश्यप के साथ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के नाम भी थे।

पिछले चुनाव में भाजपा ने सिटिंग सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट काटकर पच्छाद के ही सिटिंग विधायक सुरेश कश्यप को दिया था तो इस बार भी यही माना जा रहा था कि रीना कश्यप भी उसी तरह से प्रत्याशी बनेंगी। महिला फैक्टर और अन्य समीकरणों का आकलन करते हुए सुरेश कश्यप का टिकट कटने की अटकलें लगती रहीं, मगर राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस विधायकों के बागी होने पर भाजपा ने अपनी रणनीति बदल ली। रीना कश्यप को लोकसभा भेजने की सूरत में यहां भी भाजपा विधानसभा में संख्या बल कम होना था। वहीं, हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की लड़ाई का सेहरा भी भाजपा कश्यप को बंधवाना चाहती है। सिरमौर जिला के चार विधानसभा हलके शिलाई, रेणुका, पच्छाद और पांवटा में भाजपा इस फैक्टर को भुनाएगी।

पंचायत सदस्य से सीएम और फिर सांसद बने शांता कुमार 
  • हिमाचल में भाजपा को सत्ता के शीर्ष तक ले जाने वाले शांता कुमार 1977 में पहली बार प्रदेश में गैर कांग्रेसी सीएम बने थे।
  • नो वर्क नो पे, बिजली परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल हो रहे पानी से रॉयल्टी से उन्होंने नई पहचान मिली।
  • 1963-65 में पंच बनने के बाद शांता राजनीति में आए। 1965-70 में पंचायत समिति भवारना के अध्यक्ष रहे।
  • 1977-80 और 1990-92 में मुख्यमंत्री बने। 1989,1998,1999 और 2014 में सांसद चुने गए। दो बार केंद्र में मंत्री भी रहे।
  • 90 बसंत देख चुके शांता कुमार ने अब सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है।
Share :
Tagsnews of cmsukkhunews of himachal politicsnews of jairam thakurnews of kangranews of liksabha election 2024news of mandinews of pratibha singhnews of shimla
Previous Article

बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली रामलीला मैदान पर ...

Next Article

सीएम सुक्खू बोले- लोकसभा चुनाव के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएमपी टेक्नीकल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नौकरी

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Kaul
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों में असमंजस

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Ranaut
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अभिनेत्री कंगना रणौत ने माहूंनाग गांव में लोगों से की मुलाकात

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala news:कैसा रहा सरकार का एक साल

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • landslide In Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: आज बंद नहीं होगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, पुलिस ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

  • Download (49)
    Tourists in Himachalशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: क्रिसमस और नए साल पर 65 हजार से अधिक सैलानियों ने निहारीं हिमाचल की वादियां

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

Timeline

  • March 4, 2026

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • March 4, 2026

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • March 4, 2026

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • March 4, 2026

    Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • March 4, 2026

    Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility With 'one Policy, One Tree' Initiative

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • The Art Of Living And Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement Across Anand, Gujarat

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Vels Celebrates India's Leading Scientists On National Science Day

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.