Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

By hinditvnews
April 22, 2024
330
0
Sanjay

Himachal Politics: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े, पार्टी में फिर से गुटबाजी आई सामने

मंडी जिला मुख्यालय के गांधी भवन में नौ ब्लॉक कमेटियों की समीक्षा बैठक में सिराज कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी सामने आई।

लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव की गर्माहट के बीच मंडी जिला मुख्यालय के गांधी भवन में नौ ब्लॉक कमेटियों की समीक्षा बैठक में सिराज कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी सामने आई। संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक संजय दत्त के सामने ही सिराज कांग्रेस के नेता आपस में उलझ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।  उधर, धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने  टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। टिकट की दावेदारी को लेकर परिधिगृह धर्मशाला में भीड़ जुटाकर कांग्रेस के कई नेताओं ने खूब नारेबाजी की।  सबसे पहले ही ब्लॉक कांग्रेस सिराज की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सिराज कांग्रेस के जगदीश रेड्डी गुट ने चेतराम ठाकुर गुट को प्राइवेट लिमिटेड कांग्रेस की संज्ञा दे डाली और सिराज कांग्रेस ब्लॉक की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। कहा कि हम नई कमेटी बनाएंगे।

इस बीच बैठक में पहुंचे सिराज के दलीप सिंह ठाकुर और संतराम के खिलाफ कुछ कार्यकर्ता भड़क उठे। हालांकि चेतराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शांत रहने को कहा, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। कुछ पदाधिकारी और नेता भाषण देने के लिए अड़ गए। बाद में पर्यवेक्षक संजय दत्त ने निर्देश दिए कि ठाकुर कौल सिंह भाषण देंगे और मैं। इसके बाद कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी शांत हुए। बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी से कांग्रेस में आए कामरेड नेता संतराम और तत्कालीन भाजपा सरकार के समय पूर्व सीएम जयराम के साथ चले दलीप ठाकुर को देखकर सिराज के नेता भड़क गए। उनके कांग्रेस में आने और इस बैठक में शामिल होने पर हंगामा मच गया। सिराज में वीरभद्र गुट से ठाकुर चेतराम आते हैं और जगदीश रेड्डी खुद को सीएम सुक्खू का करीबी बताते हैं।

रूठों नेताओं को मनाएंगे, गुटबाजी खत्म करेंगे : संजय
मंडी। कांग्रेस पर्यवेक्षक संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ धरातल पर काम करें और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में चल रहे मनमुटाव को दूर कर मिलजुल कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि रूठे हुए नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। कहा कि वह खुद सभी हलकों में जाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और फीडबैक लेंगे। कांग्रेस सरकार के 15 महीनों में किए गए विकास कार्यों को आधार बनाते हुए वोट मांगेगी। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए विस्तार से टिप्स दिए। संजय दत्त ने सिराज ब्लाॅक कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कहा कि तीनों ही नेता चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी व विजयपाल साथ चलेंगे और संगठन मजबूती पर काम करेंगे।

हम नई कमेटी बनाएंगे : रेड्डी 
सिराज से कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगदीश रेड्डी ने कहा कि बैठक में उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं मिली। कहा कि चेतराम और उनके साथ कुछ नेता ऐसे हैं, जो पूरी तरह से निष्क्रिय हैं, जबकि इस समय जो सक्रिय नेता हैं, वह मेरे साथ हैं। हम सब नई कमेटी का गठन करेंगे।

चेतराम बोले कुछ वर्करों ने तोड़ा अनुशासन 
मंडी में सराज कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सिराज से कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पूर्व प्रत्याशी चेतराम ने कहा कि मंडी में हुई बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने अनुशासन तोड़ा है। लेकिन हमने शांति का परिचय दिया।

ओबीसी वर्ग से राकेश, गद्दी समुदाय से विजय, मनोज, विपिन और शुभकरण का टिकट का दावा
ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दावेदारी जताते कहा कि अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो यह सीट जीतकर सीएम की झोली में डाली जाएगी। इसी तरह पूर्व में भाजपा से संबंधित और 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके गद्दी समुदाय से संबंध रखने वाले विपिन नैहरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण, पूर्व विधायक मूलराज पाधा के पुत्र रजनीश पाधा, देवेंद्र जग्गी और शुभकरण कपूर ने मुख्यमंत्री से मिलकर टिकट को लेकर दावेदारी ठोंकी।

रघुवीर बाली के नजदीकी हैं अधिकतर दावेदार ः खास बात यह है कि रजनीश पाधा और राकेश चौधरी समेत अधिकतर टिकटार्थी नगरोटा बगवां से विधायक रघुवीर सिंह बाली के नजदीकी हैं। शक्ति प्रदर्शन के दौरान बाली के नजदीकी टिकटार्थियों ने जहां मुख्यमंत्री के पक्ष में नारे लगाए तो दूसरी तरफ आरएस बाली के लिए भी नारेबाजी की। धर्मशाला नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भी मुख्यमंत्री यहां आरएस बाली को बड़ी जिम्मेदारी दे चुके हैं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि वह अपने करीबियों को टिकट दिलाने में कितने कामयाब रहते हैं।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok sabha chunavnews of mandi himacchalnews of sanjay duttnews of shimla
Previous Article

Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड ...

Next Article

Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, मंडी से जयराम पर संशय

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Sharma
    कांगड़ाचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्य सहकारी बैंक उपभोक्ताओं के लिए बनाएं वन टाइम सेटलमेंट नीति

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (84)
    हिमाचल प्रदेश

    Gucchi Mushroom: अब कमरे में भी तैयार हो सकेगी गुच्छी, खुंब निदेशालय का पांच साल बाद शोध हुआ सफल

  • Bindal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिंदल बोले: पेट्रोल-डीजल टैक्स ₹15.40, कांग्रेस पर जनता की कराह का आरोप

  • Weather update
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.