Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

  • उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

  • कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

  • हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

  • Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Tourism: देश के अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां

Himachal Tourism: देश के अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां

By hinditvnews
June 11, 2024
254
0
Aeroplane

Himachal Tourism: देश के अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, हवाई किराये ने भरी ‘उड़ान’

दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर आने वाले फ्लाइटों के किराये में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऑफ सीजन में चार से सात हजार रुपये तक रहने वाले दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट का किराया मौजूदा समय में आठ हजार रुपये से शुरू होकर 16 हजार रुपये तक दर्ज किया जा रहा है।

देश के अन्य राज्यों में चल रही गर्मियों की छुट्टियों ने पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में जहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा किया है, वहीं दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर आने वाले फ्लाइटों के किराये ने भी लंबी ‘उड़ान’ भरी है। मौजूदा समय में हवाई अड्डा गगल पर रोजाना पांच से छह उड़ानें दिल्ली से पहुंच रही हैं, लेकिन हवाई किराया फिर भी ज्यादा है, जबकि पहली जुलाई से देश के अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही इस रूट पर हवाई किराया भी सामान्य रूप से पहुंच जाएगा।

जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में देश के कई राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हुई हैं। इसके चलते देश भर से पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया हुआ है, जिसके चलते जहां पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं हवाई टिकटों की अधिक मांग होने के कारण विमानन कंपनियों ने भी हवाई किराये में बढ़ोतरी की है। ऑफ सीजन में चार से सात हजार रुपये तक रहने वाले दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट का किराया मौजूदा समय में आठ हजार रुपये से शुरू होकर 16 हजार रुपये तक दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली से धर्मशाला के लिए विमानन कंपनी एलायंस एयर, इंडिगो और स्पाइस जेट की उड़ानें यहां उतरती हैं। वहीं दूसरी ओर जैसे ही देश के अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होंगी, उसके साथ ही दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर किराए में भी कमी आ जाएगी। बुकिंग साइट के अनुसार जून शुरुआत में ही दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया आठ हजार से शुरू होकर 16 हजार रुपये तक पहुंच रहा है, जबकि पहली जुलाई और जून के अंतिम दिनों में यह हवाई किराया साढ़े चार हजार रुपये से शुरू होकर आठ हजार तक बताया जा रहा है। वहीं, इस संदर्भ में गगल एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि हवाई किराया मांग के अनुसार घटता और बढ़ता है। अगर डिमांड अधिक होगी तो किराया भी अधिक होगा और जब डिमांड कम होगी तो किराये में भी कमी आएगी।

 

Share :
Tagsnews of air flight delhi to dharamshalanews of flight for delhi to shimlanews of himachal pradeshnews of himachal tourismnews of shimla
Previous Article

Chardham Yatra: नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ ...

Next Article

Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर को दी करोड़ों की सौगात

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: छंट जाएगी धुंध, कांग्रेस की टिकटों का रिजल्ट कल

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Drug
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ने बढ़ाया हाथ

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Batalian
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी के बैहना में स्थापित होगी NDRF बटालियन

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Congress
    कांगड़ामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार सकती है तीन प्रत्याशी

    April 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kalka To Shimla Toy Train Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला टूरिज्म: बर्फबारी के चलते 10 फरवरी तक ट्रेनें फुल

  • Hp Sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार को 900 करोड़ रुपये के कर्ज की केंद्र से मंजूरी

  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

Timeline

  • June 12, 2026

    Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

  • June 12, 2026

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

  • June 12, 2026

    कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

  • June 12, 2026

    हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

  • June 12, 2026

    Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aeroplane

    Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Kainchi Dhaam

    कैंची धाम मेला: चार दिन रूट बंद, भारी वाहनों पर रोक

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.