Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला में आसमान पर टिकी बागवानों की निगाहें

शिमला में आसमान पर टिकी बागवानों की निगाहें

By hinditvnews
December 11, 2023
421
0
Baag

Shimla News: आसमान पर टिकी बागवानों की निगाहें, बारिश-बर्फबारी का इंतजार; बागीचों में नहीं शुरू हो पा रही चिलिंग प्रक्रिया

शिमला में बागवानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं। बागीचों में सेब व अन्य फलों के पौधों में चिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में बागवानों को बारिश बर्फबारी का इंतजार है। बागवानी विशेषज्ञ का कहना है कि पौधों में चिलिंग प्रक्रिया के शुरू होने के लिए औसतन तापमान सात डिग्री से नीचे होना चाहिए। तापमान में गिरावट के बाद ही पौधों में चिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

शिमला। शिमला जिला में बागवानों की नजरें आसमान पर टिकी हुई है। शिमला में जिला के बागीचों में सेब व अन्य फलों के पौधों में चिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में बागवानों को बारिश बर्फबारी का इंतजार है। बागवानी विशेषज्ञ का कहना है कि पौधों में चिलिंग प्रक्रिया के शुरू होने के लिए औसतन तापमान सात डिग्री से नीचे होना चाहिए।

राजधानी शिमला सहित जिला के अन्य क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय तो तापमान 7 डिग्री से नीचे आ गया हैं, लेकिन दिन के समय तापमान अभी भी 15 से 16 डिग्री के बीच में हैं। यहीं कारण है कि सेब व अन्य फलों के पौधो में चिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं होने पाई है। अगर आने वाले दिनों में बारिश बर्फबारी होती है तो फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट के बाद ही पौधों में चिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

अर्ली वैराइटी के पौधों के लिए 600 से 800 चिलिंग ऑवर का होना जरूरी

बागवानी विशेषज्ञ डॉ एसपी भारद्वाज का कहना है कि चिलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही पौधा सुप्तावस्था यानि डोरमेसी में जाता है। पौधे और फल के उचित विकास के लिए पौधे का सुप्तावस्था में जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सेब की रॉयल किस्म के लिए 800 से एक हजार चिलिंग ऑवर की जरूरत होती हैं, जबकि अर्ली वैराइटी के पौधों के लिए 600 से 800 चिलिंग ऑवर का होना जरूरी है।

इसके अलावा स्टोन फ्रूट के लिए इससे भी कम चिलिंग ऑवर की आवश्यकता होती है। चैरी के लिए 500 चिलिंग ऑवर, आडू के लिए 300 से 400 और खुमानी और प्लम के लिए इससे भी कम चिलिंग ऑवर की आवश्कता रहती है।

बागीचों में अभी करें यह कार्य

बागवानी विशेषज्ञ डॉ एसपी भारद्वाज ने बागवानों को सलाह दी है कि बागीचों में अभी चूने के लेप को लगाने के अलावा कोई कार्य नहीं करे। सुबह और शाम के समय जहां वातावरण में ठंड है, तो वहीं दिन के समय तेज धूप पड़ रही है। इससे पौधों के तनो की चमड़ी फटने का डर है। पौधों की चमड़ी फटने से सेब के पौधों में कैंकर जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। ऐसे में पौधों के तनो में चूने का लेप लगाना अनिवार्य है।

प्रूनिंग के लिए फरवरी सही समय

शिमला जिला में कई बागवानों ने सेब के पौधों में प्रूनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बागवानी विशेषज्ञ का कहना है कि अभी प्रूनिंग के लिए सही समय नहीं है। अभी प्रूनिंग करने पौधों के जख्म नहीं भर पाएंगे। इससे पौधों का विकास प्रभावित होगा।

वहीं आने वाले सीजन में सेब की फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। प्रूनिंग यानि कांटछांट के लिए फरवरी सही समय है। इस दौरान पौधों सेप यानि रस संचार शुरू हो जाता है। इस दौरान पौधों के जख्म आसानी से भरते हैं तो वहीं पौधें का विकास भी सही तरीके से होता है।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal farmersnews of shimlanews weather of himachal
Previous Article

राजस्थान व छत्तीसगढ़ में अपनी कारगुजारियों से ...

Next Article

उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 500
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सोलन में निजी स्कूल में पैसे एंठने का खेल

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिजली कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’, मांगों को लेकर 11 जनवरी को शिमला में प्रदर्शन

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Upweatther
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    जलोड़ी दर्रे पर आधा फुट हिमपात, आवाजाही ठप

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Winterr
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मैदानी भागों में चार दिन घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

    January 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Zheel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें

  • himachal news, bus service himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कुल्लू से काजा के लिए 42 दिन बाद बहाल हुई बस सेवा, 15000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होकर तय किया सफर

  • Satpal
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सतपाल रायजादा बोले- चिट्टे पर कार्रवाई कुछ अफसरों को नहीं पसंद

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.