Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील

प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील

By hinditvnews
November 18, 2023
591
0
Pong

प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील, बर्ड वॉचर्स की 15 टीमों का गठन, ड्रोन से भी होगी निगरानी

जवाली। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। झील में अब तक अलग-अलग प्रजातियों के करीब 34 हजार प्रवासी पक्षी अपना डेरा जमा चुके हैं। झील में पक्षियों के आने साथ ही शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। पक्षियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने पक्षियों की सुरक्षा के मद्देनजर पौंग झील को 15 बीटों में विभाजित करके बर्ड वॉचर्स की 15 टीमों का गठन कर लिया है, जो दूरबीन के जरिए दिन-रात पक्षियों की सुरक्षा में चौकस रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी पक्षियों पर विभाग की नजर रहेगी।

बता दें कि प्रवासी पक्षियों की आमद के साथ ही अवैध शिकार करने वाले शिकारी भी शिकार में सक्रिय हो जाते हैं और बार हेडेड गूज प्रजाति के प्रवासी पक्षी को अपना शिकार बनाते हैं। ड्रोन की सहायता से प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार पर रोक लगाने में वन्य प्राणी विभाग कुछ हद तक कामयाब भी हुआ है और पिछले चार-पांच सालों से अवैध शिकार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की आमद से झील गुलजार हो गई है, प्रवासी पक्षियों की चहचहाट व तैराकी की अठखेलियों को देखने के लिए पर्यटक भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। पर्यटक विदेशी परिंदों के साथ खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। छुट्टी वाले दिन पौंग झील में पर्यटकों की खूब आमद होती है।

पौंग झील में अभी तक करीब 35 हजार प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं, जबकि पक्षियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफ्रीका व अमेरिका सहित अन्य बाहरी देशों में ठंड अत्यधिक बढ़ जाने से प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचते हैं जिनके आने से झील गुलजार हो जाती है। प्रवासी पक्षी कहां से आते हैं, इसकी परख करने के लिए जनवरी महीने में वार्षिक गणना पर प्रवासी पक्षियों के पंजों में रिंग भी डाले जाते हैं। इससे इन पक्षियों के गंतव्य स्थान का भी पता लगाया जाता है। यह प्रवासी पक्षी सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नवंबर माह में झील में पहुंचते हैं तथा अप्रैल माह तक झील में डेरा जमाए रखते हैं। बाहरी देशों में ज्यादा ठंड होने के कारण जब नदियों, झीलों का पानी बर्फ में तबदील हो जाता है तो प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचते हैं तथा अप्रैल माह के बाद दोबारा अपने वतन लौटने शुरू हो जाते हैं।

वहीं, इस बारे में वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनॉड़ रॉयस्टोन ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए दूरवीन से लैस बर्ड वॉचर तैनात कर दिए गए हैं। पौंग झील में बर्ड वॉचरों की 15 टीमें पक्षियों पर नजर रखेंगी। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन से भी विभाग पौंग झील पर नजर रखेगा।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal pradeshnews of kangranews of pong lake in himachalnews of pong zheel in himachalnews of shimla
Previous Article

Uttarkashi Tunnel:सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक ...

Next Article

हिमाचल सरकार ने कब्जे में लिया होटल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Gobhi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Cauliflower: मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtang
    manaliकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    Himachal Election 2024शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला संसदीय सीट: सोलन और सिरमौर के नेताओं का ही रहा दबदबा

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Supriya
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट… कांग्रेस घिरी

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से एक तरफ लटकी एचआरटीसी बस

    May 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों पर भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा, इंजीनियरों को किया अलर्ट

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल-किन्नौर में माइनस तापमान, कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान

  • yogi
    Election 2023हिमाचल प्रदेश

    CG Election 2023: ‘कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.