Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

By hinditvnews
December 9, 2023
427
0
Indira

Shimla: खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों को लेकर किए गए खास इंतजाम; इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। खेल परिसर शिमला में खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए आवेदक 11 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए स्टूडेंट और नॉन स्टूडेंट की 2 कैटेगरी निर्धारित की गई है। शहर के स्कूलों में करीब 15 दिसंबर तक परीक्षाओं का समय है इस कारण प्रबंधन आवेदन की तिथि बढ़ा सकता है।

शिमला। खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए आवेदक 11 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए स्टूडेंट और नॉन स्टूडेंट की 2 कैटेगरी निर्धारित की गई है। 100 रुपये के प्रवेश शुल्क के साथ स्कूल विद्यार्थी 300 रुपये में बैडमिंटन व कराटे सीख सकेंगे वहीं 400 रुपये में जिम तो 200 रुपये में वालीबाल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

खेल परिसर प्रबंधन की ओर से हर माह खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए 1 से 10 तारीख निर्धारित की हुई है, लेकिन दिसंबर माह में शीतकालीन स्कूलों में अभी वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इस कारण परिसर प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। अभी शहर के स्कूलों में करीब 15 दिसंबर तक परीक्षाओं का समय है इस कारण प्रबंधन आवेदन की तिथि बढ़ा सकता है।

200 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न खेलों में ले चुके प्रवेश

परीक्षाओं के बाद बच्चों ने अपनी सर्दियों की छुट्टियों सही इस्तेमाल के तहत प्लान भी बना लिया है। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में इच्छुक बच्चों ने रूचि के अनुसार खेल गतिविधियों में प्रवेश लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत अभी स्कूल व कॉलेज के 200 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न खेलों में प्रवेश ले चुके हैं।

अभी प्रवेश के लिए एक दिन और शेष बचा है। इनमें अभी तक बैडमिंटन व शूटिंग रेंज में सभी सीटें भर चुकी हैं। वहीं कराटे, जुडो, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, फिटनेस, वालीबाल व बाक्सिंग में अभी कुछ सीटें रिक्त चल रही हैं।

इंडोर खेलों का सुबह और शाम की दो शिफ्टों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

सर्दियों में खेल परिसर में सभी इंडोर खेलों का सुबह और शाम की दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ी खेल अभ्यास कर सकेंगे। आम तौर पर हर माह की दस तारीख को प्रवेश बंद कर दिया जाता है लेकिन इस बार प्रवेश की समय सीमा को एक दिन अतिरिक्त बढ़ाया गया व परीक्षाओं को देखते हुए परिसर प्रबंधन प्रवेश समय अवधि और बढ़ा सकता है।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और खेल परिसर के प्रभारी अनुराग वर्मा ने बताया कि छात्र खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उन्हें स्कूल प्रबंधन से प्रमाण पत्र सत्यापित करवाना होगा तभी उनकी तय फीस का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण

खेल परिसर में फिटनेस एरोबिक्स, बैडमिंटन, बाक्सिंग, टेबल टेनिस, वालीबाल, मार्शल आर्ट में जूडो, कराटे, ताइक्वांडो के अलावा जिम्नास्टिक, दस मीटर शूटिंग रेंज में भी प्रशिक्षण और अभ्यास करवाया जाता है।

यह पंजीकरण और शुल्क दरें

खेल परिसर में खिलाड़ियों को प्रबंधन की ओर से दिए गए फार्म को भरना होगा। इसमें छात्र खिलाड़ी को खेल परिसर में वार्षिक पंजीकरण के लिए 100 रुपये व नॉन स्टूडेंट को 200 रुपये पंजीकरण फीस के साथ मासिक फीस अदा करनी होगी।

यह हैं मासिक शुल्क की दरें

खेल श्रेणी                         छात्र                        अन्य

फिटनेससेंटर                      400                        800

बैडमिंटन                           300                        600

टेबल टेनिस                        200                        400

जूडो                                 200                         400

बाक्सिंग                             200                        400

कराटे                                300                        600

ताइक्वांडो                           200                        400

वालीबाल                           200                         400

शूटिंग                               400                         800

वहीं छात्रावास में रहने वाले महिला व पुरुष हिमाचली खिलाड़ियों को 100 रुपये प्रतिदिन

और गैर हिमाचली खिलाड़ियों को 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

Share :
Tagsnews of himachalnews of shimla indira parisarnews of sportnews of students
Previous Article

मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक ...

Next Article

Shimla: अब पार्किंग भी मिलेगी ऑनलाइन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Adalat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रतिबंधित दवा रखने के जुर्म में दोषी को 15 साल का कठोर कारावास

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में सेब के बगीचे सूखे की चपेट में, झड़ रहे फल

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज बारिश का येलो अलर्ट

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े हाथ

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Anu
    Uncategorized

    Himachal Politics: ‘कांग्रेस का न कोई नेता न कोई नीति, सुक्‍खू सरकार पर बरसे अनुराग

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Atul
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक

    May 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षक नेता डॉ. मामराज पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.