हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

हरिद्वार: जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी; जेल में बंद महिला के पति पर आरोप
हिंदी टीवी न्यूज, हरिद्वार। Published by: Megha Jain Updated Sun, 13 Sep 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी दी गईहै। जेल में बंद महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा पर धमकी देने का आरोप है।
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी दी गई।
सामने आया कि जेल में बंद महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा पर धमकी देने का आरोप है। वरिष्ठ अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिडकुल पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।















