Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

  • Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

  • Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs and Merchandise

  • Greaves Cotton Reports 31 Percent Growth in Q1 FY27 Revenue, Strengthens Global Presence and Future-Ready Businesses

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›चमोली: भाई-बहन बताने वाले युवक-युवती की रहस्यमयी कहानी, जली कार में मिला महिला का कंकाल

चमोली: भाई-बहन बताने वाले युवक-युवती की रहस्यमयी कहानी, जली कार में मिला महिला का कंकाल

By hinditvnews
April 7, 2025
287
0
Joshimath

Chamoli: खुद को भाई-बहन बताते थे युवक-युवती, रात को घूमने निकले, सुबह बुरी तरह जली कार में मिला महिला का कंकाल

हिंदी टीवी न्यूज़, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025

Uttarakhand News: चमोली के तपोवन-सुभाई मार्ग पर रविवार को संदिग्ध हालात में कर्नाटक की एक कार में महिला का जला शव मिला था। पुलिस जांच में जुटी है।

तपोवन-सुभाई मार्ग पर संदिग्ध हालात में कर्नाटक की एक कार में महिला का जला शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर राख में मिले मंगलसूत्र से शव महिला का होने की आशंका जताई गई है।

रविवार सुबह ज्योतिर्मठ के पास भविष्य बदरी क्षेत्र में चाचड़ी गांव के पास तपोवन-सुभाई मार्ग किनारे एक कार जली हालत में मिली। गांव के युवक सौरभ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत सहित पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो कार में एक जला शव मिला।

शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन राख में मंगलसूत्र होने पर पुलिस अंदेशा जता रही है कि शव महिला का है। कार भी बुरी तरह जली हुई है, लेकिन नंबर प्लेट पहचान में आ रही है, जिसे कर्नाटक का बताया जा रहा है।

पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को इस कार में भविष्य बदरी क्षेत्र में एक युवक और युवती घूमते दिखाई दिए थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस युवक की तलाश कर रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों से पता चला है कि क्षेत्र के ढाक में युवक व युवती करीब तीन माह से रह रहे थे और खुद को भाई-बहन बताते थे। घूमने में इसी कार का उपयोग करते थे। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे तक दोनों क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए और सुबह कार में महिला की जली लाश मिली। उन्होंने कहा कि युवक-युवती ने कुछ जगह ऑनलाइन पेमेंट किया था, जिसमें दो मोबाइल नंबर मिले हैं।

पुलिस उन नंबरों को ट्रेस कर रही है। वहीं सड़क के नीचे एक जैकेट आधी जली मिली है। जिससे सड़क के नीचे खाई में भी युवक की तलाश की जा रही है, इसमें ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है।

रविवार सुबह थाना ज्योतिर्मठ को चाचरी गांव के पास कार जलने की सूचना मिली थी। कार में महिला का जला शव बरामद हुआ है। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।
– सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली।

 

Share :
Tagschamoli newsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीडियो-रील पर रोक, ...

Next Article

उत्तराखंड: सीएम धामी का निर्देश, पेयजल संकट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ncsc
    Horoscopeऊनाकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    NCSC: राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे हिमाचल के 16 विद्यार्थी

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ashok
    JaipurRajasthan

    Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Laddhakh
    हिमाचल प्रदेश

    लद्दाख हिंसा: बाहरी तत्वों के हाथ की आशंका, साजिश की संभावना

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल चुनाव: नगर निगम, जिप-बीडीसी के नतीजे आज

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    कलयुगी पिता को ताउम्रकैद: छह साल की बेटी से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, दुर्लभतम मामला मानने से HC ...

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Update
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: अधिकारी की नियुक्ति और तबादला सरकार का अधिकार, अदालत का दखल नहीं

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

  • Manali
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सावधान! बंद होने जा रहा मनाली-लेह मार्ग

Timeline

  • August 5, 2026

    WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

  • August 5, 2026

    Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

  • August 5, 2026

    Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

  • August 5, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs and Merchandise

  • August 5, 2026

    Greaves Cotton Reports 31 Percent Growth in Q1 FY27 Revenue, Strengthens Global Presence and Future-Ready Businesses

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wae Showcases Next Generation Sustainable Water Technologies At The India International Hospitality Expo 2026

    WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at the India International Hospitality Expo 2026

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier With Zero Down Payment

    Danube Properties Makes Dubai Homeownership Easier with Zero Down Payment

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Antlia Engineering Works Strengthens Its Position As One Of India's Leading Aodd Pump Manufacturers

    Antlia Engineering Works Strengthens Its Position as One of India's Leading AODD Pump Manufacturers

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.