Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

By hinditvnews
March 6, 2024
324
0
Sss

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला, सड़कों की बहाली के काम में तेजी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। इससे तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मौसम खुलने के बाद बीआरओ और एनएचएआई ने सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ ने मनाली-अटल टनल, नॉर्थ पेार्टल से केलांग, केलांग से उदयपुर के अलावा औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवरात्रि उत्सव को देखते हुए जिला मुख्यालय कुल्लू, बंजार, भुंतर व मनाली से लोग जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले हाईवे-305 को पैदल आर-पार कर रहे हैं। हालांकि बर्फ हटाने के लिए एनएच ने मशीनरी को तैनात कर दिया लेकिन बर्फबारी अधिक होने से बर्फ हटाने में समय लग रहा है। एनएच के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटाने का काम जारी कर दिया है।

चंबा-तीसा मार्ग पर भूस्खलन, चालकों को गाड़ियों में गुजारनी पड़ी रात 
उधर, चंबा-तीसा मुख्य मार्ग मंगलवार शाम करीब 6 बजे से जसौरगढ़ मियांडू नाला के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आने से यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने से चंबा और तीसा की ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। तीसा की ग्राम पंचायत सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेड़ी- जुनास- गुईला- सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई,टेपा, देवीकोठी, गुवाड़ी- खुशनगरी, पधर, भंजराड़ू, खजुआ, जुगरा,बिहाली, तीसा-1, तीसा-2 नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराड़ा, टिकरीगढ़- देहरोग, चांजू-चरड़ा, बगेईगढ़, देहरा,जसौरगढ़- दिलोला डौरी, थल्ली (चिल्ली शतेवा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने में लगा है। मार्ग बंद होने से तीसा और चंबा का रुख करने वाले चालकों को गाड़ियों में रात गुजारनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ी मात्रा में मलबा आने से उक्त मार्ग बंद है। मार्ग बहाल करवाने के लिए टीमें डटी हुई है। जल्द मार्ग बहाल होगा।

जानें मौसम पूर्वानुमान 
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 मार्च को भी एक-दो स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है।  8 व 9 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 10 से 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर मौसम फिर खराब रह सकता है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरनगर 5.0, भुंतर 6.0, कल्पा -6.5, धर्मशाला 7.5, ऊना 4.7, नाहन 8.1, पालमपुर 4.7, सोलन 4.0, मनाली 5.4, कांगड़ा 6.2, मंडी 6.0, बिलासपुर 7.3, चंबा 6.2    , डलहौजी 5.2, जुब्बड़हट्टी 6.3, कुफरी 3.2, कुकुमसेरी -7.2, नारकंडा 0.7, रिकांगपिओ -0.3, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 7.9, बरठीं 5.6, पांवटा साहिब 10.0 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Share :
Tagsnews of chambanews of himachalnews of himachal weathernews of kalpanews of kinnaurnews of kufrinews of kullunews of manali
Previous Article

CM मनोहर लाल बोले- महिलाओं को चूल्हे से ...

Next Article

Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket stadium
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manaliWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी,आज और कल के लिए यलो अलर्ट

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन विभाग ने आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग किए बरामद

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Manali1
    manaliकुल्लूमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मंडी

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज बारिश का येलो अलर्ट

    October 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mall Road
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिसमस पर सज गया रिज, विंटर कार्निवाल पर रौनक

  • Etaxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ई-टैक्सी को सात साल का अनुभव जरूरी

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.