Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ बंद, बाजार रहे बंद

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ बंद, बाजार रहे बंद

By hinditvnews
December 17, 2025
23
0
Meerut

हाईकोर्ट बेंच की मांग: मेरठ बंद आज, बाजार सूने-दुकानों पर लटके ताले, विभिन्न जिलों से मिला समर्थन

हिंदी टीवी न्यूज, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Wed, 17 Dec 2025

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ में ऐतिहासिक बंद का असर सुबह से ही दिखाई दिया। बाजार बंद रहे, चिकित्सकों की ओपीडी स्थगित रही, जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी गईं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ में ऐतिहासिक बंद का ऐलान किया गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। खैरनगर, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल, दिल्ली रोड, गढ़ रोड और बच्चा पार्क समेत कई इलाकों में दुकानों के शटर नहीं खुले।

वहीं कचहरी के गेट पर वकील सुबह से ही धरने पर बैठ गए। मेरठ बंद को शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 22 जिलों से समर्थन मिला है। मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान ने बंद को समर्थन दिया और व्यपारियों व अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। सपा नेता शाहिद मंजूर भी मौके पर मौजूद रहे।

चिकित्सकों का भी समर्थन, ओपीडी बंद
मेरठ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी बंद को पूर्ण समर्थन दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सक ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह बहाल रखी गईं।

वकीलों की टीमें निकलीं मैदान में
बंद को सफल बनाने के लिए जिला बार एसोसिएशन और मेरठ बार एसोसिएशन की टीम सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच कचहरी से शहर के विभिन्न इलाकों में निकली।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, जिला बार अध्यक्ष राजीव त्यागी और महामंत्री अमित कुमार राणा ने अधिवक्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। वहीं बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अधिवक्ता कचहरी के गेट पर पहुंचे और तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया।

40 से अधिक टीमों ने किया जनजागरण
करीब 40 से अधिक टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर व्यापारियों और आमजन से बंद का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान आनंद कश्यप, रविंद्र कुमार, देवकीनंदन शर्मा, पूर्व महामंत्री आशीष चौरसिया, सचिन त्यागी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Meerut1

बाजारों में पसरा सन्नाटा
सुबह 9:30 बजे तक खैरनगर, सुमित बुढ़ाना गेट, जिमखाना मैदान समेत कई इलाकों में दुकानों के शटरों पर ताले लटके रहे। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी और बाजारों की रौनक पूरी तरह फीकी नजर आई। शराब की दुकानों पर भी ताले लटके दिखे। वहीं शहर में ऑटा व ई रिक्शा की संख्या में भी आम दिनों की अपेक्षा काफी कम नजर आई।

Share :
Tagshindi newsMeerut Closedmeerut newsuttar pradesh
Previous Article

उत्तराखंड मौसम: हरिद्वार-ऋषिकेश में घना कोहरा, ठंड ...

Next Article

हिमाचल सरकार का भर्ती नियमों में बड़ा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 17 01 2024 Anurag Thakur News 23631294
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अनुराग ठाकुर: 2026 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केजरीवाल समेत साथी शामिल

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Constable Recruitment: लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Delhi Meeting
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, सुक्खू मौजूद

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Arya
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: आर्य नगर में जोरदार ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जांच में जुटी टीम

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    समय बदल गया है, अब आतंकी अपने घरों में भी डरते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर तंज

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पठानकोट से जागिंद्रनगर तक अप्रैल में चलेगी ट्रेन

    March 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Tashi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Analisis: चुनावी सा दिखते बजट में आखिरी पंक्ति तक पहुंचने की कोशिश

  • Palampur
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    6 साल से दोस्ती…युवती पर क्यों किया हमला? हो गया खुलासा

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.