Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: अफसरों की सब्सिडी बंद, बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम

हिमाचल: अफसरों की सब्सिडी बंद, बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम

By hinditvnews
February 10, 2025
142
0
Bijli

हिमाचल: अफसरों की सब्सिडी बंद होने से घरेलू बिजली की दरें बढ़ने के आसार कम

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Feb 2025 

प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से नई बिजली दरें तय करने से पहले आज जनसुनवाई हो रही है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं की आपत्तियों को सुनेगा।

हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से नई बिजली दरें तय करने से पहले आज जनसुनवाई हो रही है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं की आपत्तियों को सुनेगा। प्रदेश में क्लास वन और टू स्तर के अधिकारियों की सब्सिडी बंद करने के फैसले से इस साल प्रदेश में घरेलू बिजली दरें बढ़ने के आसार कम हैं। व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ता भी दरों को नहीं बढ़ाने की लगातार पैरवी कर रहे हैं। आज आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में भी यह उपभोक्ता अपना पक्ष रखेंगे। जनसुनवाई के बाद आयोग नई दरों को मार्च में घोषित करेगा

1 जनवरी से क्लास वन और टू स्तर के अधिकारियों की बिजली सब्सिडी बंद करने के फैसले के बाद सरकार ने दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। सरकार ने स्वेच्छा के आधार पर भी बिजली सब्सिडी छोड़ने की लोगों से अपील की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं बीते दिनों अपने पांच बिजली मीटरों पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़कर इसकी शुरुआत की है। 1 अप्रैल 2025 से बिजली दरों को नहीं बढ़ाने का आग्रह करते हुए बिजली बोर्ड ने बीते दिनों ही राज्य विद्युत विनियामक आयोग में रिव्यू याचिका दायर की है। इससे पहले बोर्ड ने करीब 300 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए 70 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली दरों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव आयोग को सौंपा था। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अप्रैल 2025 से बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने को कहा है।

बिजली सब्सिडी बंद होने से महंगी बिजली का बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है। सब्सिडी बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट एक से साढ़े तीन रुपये तक महंगी बिजली मिलेगी। इसके चलते ही सरकार दरों में और बढ़ोतरी नहीं चाह रही है। बिजली बोर्ड को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने बीते दिनों ही बोर्ड को 100 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी दिया है। ऐसे में अब सरकार ने दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। उधर, क्लास वन और टू स्तर के प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और मिलिट्री व पैरा मिलिट्री के अधिकारियों की सब्सिडी को सरकार ने बंद कर दिया है। फरवरी में इन उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी की दरों वाले बिजली बिल आएंगे। हालांकि व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें तय हो सकती हैं।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsthere is less chance of increase in domestic electricity ratesWith the stoppage of subsidy to officers
Previous Article

शिमला-धर्मशाला उड़ान में कटौती, हफ्ते में 3 ...

Next Article

हिमाचल: सतपाल रायजादा बोले- चिट्टे पर कार्रवाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Guhawati Weather
    खेल

    RR vs PBKS Weather Report: गुवाहाटी में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • S Jaishankar
    राष्ट्रीय

    Chabahar Port Deal: ‘संकीर्ण नजरिया छोड़ना चाहिए…’, चाबहार डील पर अमेरिका की चेतावनी के बाद जयशंकर की खरी-खरी

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Download (69)
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग की वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू, इस हफ्ते होगी लाइव

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र: कल सर्वदलीय बैठक, 100+ प्रश्न प्राप्त

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    पंजाब

    शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमला, आरोपी फरार

    September 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गलत श्रेणी भरने पर हाईकोर्ट से मिली राहत

  • Shimla News
    Uncategorizedकिन्नौरकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:बुकिंग पर 50, फीसदी छूट

  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, नई सब्सिडी दरें जारी

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.