Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

By hinditvnews
May 20, 2025
323
0
himachal high court

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 May 2025

Himachal Pradesh High Court: सेवा रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तिथि को लिपिकीय त्रुटि के सिवाय नहीं बदला जा सकता। ये कहना है हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि सेवा रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तिथि को लिपिकीय त्रुटि के सिवाय नहीं बदला जा सकता। न्यायाधीश अजय मोहन गाेयल की अदालत ने कहा कि जन्म तिथि सरकारी सेवा में प्रवेश के समय की गई आयु की घोषणा संबंधित सरकारी सेवक के विरुद्ध तब तक निर्णायक मानी जाएगी, जब तक कि वह सरकारी सेवा में प्रवेश की तारीख से 2 वर्ष के भीतर दर्ज की गई अपनी आयु में सुधार के लिए आवेदन नहीं करता है। सरकार सरकारी सेवक की दर्ज की गई आयु में सुधार करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। कर्मचारियों को यह मौका दिया जाता है कि अगर उनकी जन्म तिथि नियुक्ति के दौरान गलत दर्ज की गई है तो नियुक्ति के दो साल के भीतर जन्म तिथि में सुधार के लिए विभाग के पास आवेदन किया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला दिया है।

यह है मामला
याचिकाकर्ता ने सेवा रिकॉर्ड में परिवार रजिस्टर के मुताबिक जन्म तिथि में सुधार को लेेकर याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता वर्ष 1986 में शिक्षा विभाग में शामिल हुआ। याचिकाकर्ता का मानना था कि चूंकि सेवा रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तिथि उसकी वास्तविक जन्म तिथि से मेल नहीं खाती है, इसलिए प्रतिवादियों को जन्म तिथि को 2 जून 1966 से 17 अगस्त 1969 में सुधार करने को लेकर आदेश दिए जाएं। वर्ष 2018 में जब याचिकाकर्ता ने अपना जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित पंचायत से संपर्क किया था, तब उसे पता चला कि सेवा रिकॉर्ड में जन्म तिथि की प्रविष्टि में विसंगति थी। वहीं, प्रतिवादियों की ओर से बताया गया कि वर्ष 1986 में याचिकाकर्ता राज्य सेवा में शामिल हुआ। याचिकाकर्ता की जन्मतिथि संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की मर्जी से सेवा रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी। यह नियुक्ति के समय विभाग को स्वयं उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर दर्ज की गई थी।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh High Court said date of birth will be changed only on clerical errorhindi newsshimla news
Previous Article

जनजातीय क्षेत्रों में कम छात्रसंख्या वाले स्कूल ...

Next Article

पेपर लीक आशंका: कई अभ्यर्थियों ने एक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मोदी सरकार के दरवाजे प्रदर्शनकारियों से चर्चा के लिए सदा खुले’, किसान आंदोलन पर पत्रकारों से बातचीत में बोले अनुराग ...

    February 14, 2024
    By hinditvnews
  • Notice
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में एक्शन में आया नगर निगम, 20 दुकानों पर लगाया 35 हजार का जुर्माना

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून एयरपोर्ट बड़े एयरपोर्ट में शामिल, 40 लाख यात्रियों की क्षमता

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Hindu
    HoroscopenahanNetflixOTTकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Anil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव का एलान, आचार संहिता लागू

    April 21, 2026
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कैबिनेट: योग नीति व गोल्डन कार्ड व्यवस्था को मंजूरी

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: डॉक्टर विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट सख्त

  • Vishal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: विशाल के परिवार के लिए 17 दिन बाद आई दिवाली

Timeline

  • October 23, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • October 23, 2026

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • October 23, 2026

    हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandramani

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Kangra

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Police

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.