Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

  • उत्तराखंड: 1600 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट बढ़ेगा

  • Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

  • हिमाचल: औद्योगिक नीति खत्म, 30 हजार उद्योगों की सब्सिडी पर संकट

  • Shimla News: शोघी में 36 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: अब कोलतार की जगह सीमेंट से बनेंगी सड़कें

हिमाचल: अब कोलतार की जगह सीमेंट से बनेंगी सड़कें

By hinditvnews
October 21, 2026
6
0
Curved mountain road,

पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया रोडमैप: कोलतार की जगह सीमेंट, कंक्रीट से मजबूत और टिकाऊ बनेंगी हिमाचल की सड़कें

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 Oct 2026

पहाड़ी क्षेत्रों में बार-बार सड़कें उखड़ने और मरम्मत पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलवायु अनुकूल सड़कों का रोडमैप तैयार किया है।

हिमाचल प्रदेश में अब ऐसी सड़कें बनाने की तैयारी है, जो बारिश, जलभराव और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी टिकाऊ बनी रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में बार-बार सड़कें उखड़ने और मरम्मत पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलवायु अनुकूल सड़कों का रोडमैप तैयार किया है। इसमें पारंपरिक कोलतार के विकल्प के रूप में सीमेंट, कंक्रीट और वेस्ट प्लास्टिक मिश्रित तकनीक से सड़कें बनाने पर जोर दिया जाएगा। वर्ष 2023 की आपदा के चलते कई जिलों में सड़क संपर्क लंबे समय तक बाधित रहा था। बारिश के दौरान पानी का रिसाव और जलभराव कोलतार की सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में टिकाऊ सड़कें तैयार करना विभाग की प्राथमिकता है।

सीमेंट कंक्रीट की सड़कों के निर्माण में शुरुआती लागत करीब 30 प्रतिशत अधिक आती है। हालांकि, प्लास्टिक मिश्रित सामग्री से बनी सड़कों की आयु 20 से 30 साल तक होने का दावा किया जा रहा है। इनसे रखरखाव का खर्च भी कम होने की उम्मीद है। अब तक संवेदनशील स्थानों पर 10 से 20 मीटर के पैच लगाए जाते हैं, जबकि चुनिंदा हिस्सों में 100 से 500 मीटर तक प्लास्टिक मिश्रित सड़कें बनाई जाती हैं। अब सड़क निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें पक्के कलवर्ट, नालियां और वाटर आउटलेट सुनिश्चित करने की योजना है, ताकि पानी सड़क को नुकसान न पहुंचाए। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsPWD prepares roadmap: Himachal to get strong and durable roads; cement concrete to replace bitumenshimla news
Previous Article

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with ...

Next Article

शिमला: 14 साल का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • mahi
    खेल

    IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के इस शहर में जाकर छुट्टी मनाना है सबसे ज्‍यादा पसंद, माही ने वजह ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    Chandigarh Newsपंजाब

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    August 26, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Army
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: ट्राइसिटी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब

    December 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या होगा खास

  • Police
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Timeline

  • October 21, 2026

    Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

  • October 21, 2026

    उत्तराखंड: 1600 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट बढ़ेगा

  • October 21, 2026

    Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

  • October 21, 2026

    हिमाचल: औद्योगिक नीति खत्म, 30 हजार उद्योगों की सब्सिडी पर संकट

  • October 21, 2026

    Shimla News: शोघी में 36 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: 1600 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट बढ़ेगा

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Accident

    Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.