Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›हिमाचल कांग्रेस में अब भी सब कुछ सही नहीं, सामने आए मनभेद

हिमाचल कांग्रेस में अब भी सब कुछ सही नहीं, सामने आए मनभेद

By hinditvnews
March 21, 2024
152
0
Pratibha

Himachal: हिमाचल कांग्रेस में अब भी सब कुछ सही नहीं, सामने आए मनभेद, मंडी में बदल गए राजनीतिक समीकरण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने  सरकार बचाने का तर्क देकर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का मामला उठाकर अपनों को घेर दिया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में अभी भी सब कुछ सही नहीं हुआ है। मनभेद फिर सामने आ गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को सरकार बचाने का तर्क देकर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का मामला उठाकर अपनों को घेर दिया है। पार्टी हाईकमान के मानमनोव्वल के बाद भी प्रतिभा सिंह के तेवर नरम नहीं हुए हैं। प्रतिभा सिंह के बदले रुख ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान को पसोपेश में डाल दिया है। वर्ष 2021 में जयराम सरकार के समय मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतने वाली प्रतिभा सिंह के अब चुनाव मैदान से पीछे हटने के एलान से मंडी में राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं।

हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला में पहले ही कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशियों की तलाश ने कांग्रेस को उलझाया हुआ है। दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव के नतीजे निकलने के बाद से कांग्रेस के दो धड़ों में शीतयुद्ध जारी है। प्रदेश में कई वर्षों तक कांग्रेस के पॉवर हाउस रहे हॉलीलॉज (पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का निजी आवास) के हाथ से सत्ता निकलने के बाद से प्रतिभा सिंह का सरकार के साथ मतभेद और मनभेद चल रहा है।

सांसद प्रतिभा कई बार सार्वजनिक मंचों से लेकर पार्टी हाईकमान के समक्ष उनके समर्थकों को सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने की बात उठाकर अपनी नाराजगी को भी जताती आई हैं। अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों के बागी होने के लिए भी वे सरकार को जिम्मेवार ठहरा चुकी हैं। अब लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय होने से एकाएक पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर पार्टी को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।

वर्तमान सांसद की जगह अब नया प्रत्याशी तलाशने के लिए कांग्रेस को नये सिरे से होमवर्क करने की नौबत आ गई है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी बीते दिनों सरकार के खिलाफ मुखर थे और पद से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ चलकर सरकार के पूरी तरह से मजबूत होने की बातें भी कही थीं। प्रतिभा के चुनाव न लड़ने के बाद बदली राजनीतिक परिस्थितियों में उनका आगामी कदम क्या होगा। इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

एक साल से मंडी संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रही हैं प्रतिभा 
एक साल से प्रतिभा मंडी संसदीय सीट में पूरी तरह से सक्रिय नजर आई हैं। उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी यहां लगातार दौरे करते रहे हैं। अब प्रतिभा सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद विक्रमादित्य का मंडी के प्रति क्या रुख रहेगा। इस पर भी नजरें टिक गई हैं। उधर, प्रतिभा सिंह ने सुक्खू सरकार को बहुमत में रखने के लिए पूरा ध्यान उपचुनावों पर लगाने का तर्क देते हुए खुद को पार्टी के प्रति समर्पित नेता भी दिखाने का प्रयास किया है। अब आने वाले दिनों में प्रतिभा सिंह की कार्यप्रणाली कैसी रहेगी, इस पर कांग्रेस के साथ भाजपा ने भी नजरें गढ़ाई हुई हैं।

प्रतिभा सिंह के इन्कार के बाद भाजपा के लिए मंडी संसदीय सीट में बदले समीकरण 
प्रतिभा सिंह के इन्कार के बाद मंडी सीट पर भाजपा के भी प्रत्याशी चयन के समीकरण बदल गए हैं। भाजपा अब यहां प्रत्याशी को लेकर नए सिरे से मंथन करेगी। कांग्रेस से प्रतिभा की उम्मीदवारी को लक्षित कर ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशियों के पैनल भेजे गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एलान कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर कांग्रेस हाईकमान उनके इन्कार करने पर उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारता है तो उस स्थिति में भाजपा के लिए भी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के मापदंड बदल जाएंगे।

भाजपा मंडी का टिकट कुछ और देरी से घोषित कर सकती है। प्रदेश भाजपा से मांगे गए पैनल में हिमाचल जयराम ठाकुर, अजय राणा और बिहारी लाल शर्मा के नाम भेजे गए हैं। मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के बाद माना जाने लगा है कि जयराम ठाकुर संभवतया उम्मीदवार न हों। उन्हें राज्य की राजनीति में ही सक्रिय रखा जा सकता है। अजय राणा और बिहारी लाल शर्मा के नाम चर्चा में रहे हैं। वहीं, पूर्व में  चुनाव लड़ चुके ब्रिगेडियर खुशाल चंद, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, अजय जम्वाल के नाम भी चर्चा में हैं। उधर, कांग्रेस के बागियों पर स्थिति स्पष्ट न होने के चलते कांगड़ा में भी भाजपा के टिकट का पेच फंसा है। चर्चा है कि यहां से सुधीर शर्मा पर भाजपा विचार कर सकती है, मगर अभी अन्य बागियों की तरह सुधीर ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि उनसे भाजपा की इस पर कोई बात हुई है या नहीं।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of mandi himachalnews of pratibha singhnews of shimla
Previous Article

पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था ...

Next Article

‘पार्टी की ऐसी हालत कर दी…’ प्रतिभा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    manaliWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी,आज और कल के लिए यलो अलर्ट

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में, लिस्ट हो रही तैयार

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस हाईकमान को सता रही सुक्खू सरकार की गारंटियों की चिंता’, जयराम ठाकुर ने पार्टी पर साधा निशाना

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: संदिग्ध हालत में मिल महिला का शव

    October 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc shimla
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे, सरकार ने दी अनुमति

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब पांच माह नालागढ़, देहरा, हमीरपुर विस क्षेत्र पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: एचआरटीसी के 1,109 कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा, आदेश जारी

Timeline

  • February 15, 2026

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • February 15, 2026

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • February 15, 2026

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • February 15, 2026

    Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • February 15, 2026

    हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police Delhi

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Suspended

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Cybercrime

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.