Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

By hinditvnews
November 21, 2023
643
0
Himachal

हिमाचल में जमकर बर्फबारी…अब इस जिले में पर्यटक नहीं कर सकेंगे ट्रैकिंग; पैराग्लाइडर पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांगड़ा (Knagra) के तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले स्थानों में ट्रैकिंग (Tracking ban in Kangra) पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बीड़ बिलिंग व अन्य स्थानों से होने वाली पैराग्लाइडिंग (Paragliding) गतिविधियों में सोलो पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलटों को भी सलाह दी है कि वे धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों की तरफ उड़ान न भरें।

HIGHLIGHTS

  1. कांगड़ा में पर्यटक नहीं कर सकेंगे ट्रैकिंग
  2. पैराग्लाइडर पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
  3. ठंड बढ़ने के कारण ट्रैकिंग पर लगा प्रतिबंध

धर्मशाला/बैजनाथ। Cold in Himachal Pradesh: सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांगड़ा (Knagra) के तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले स्थानों में ट्रैकिंग (Tracking ban in Kangra) पर प्रतिबंध लगा दिया है।

साथ ही बीड़ बिलिंग व अन्य स्थानों से होने वाली पैराग्लाइडिंग (Paragliding) गतिविधियों में सोलो पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलटों को भी सलाह दी है कि वे धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों की तरफ उड़ान न भरें।

धौलाधार में होता है काफी हिमपात

सर्दियों में धौलाधार पर्वत शृंखला में काफी हिमपात होता है। हर साल यहां के कुछ ट्रैकिंग रूट में पर्यटक चले जाते हैं। इनमें त्रियुंड, करेरी लेक व आदी हिमानी चामुंडा ट्रैक शामिल हैं।

हिमपात होने पर वे वहां फंस जाते हैं। दो दशक में ऐसे स्थानों पर कई पर्यटकों की मौत हो चुकी है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने सोमवार को इस संबंध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत आदेश जारी किए हैं।

तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध

सर्दी के मौसम में तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों में ट्रैकिंग को पूर्ण प्रतिबंध किया है। करेरी व त्रियुंड ट्रैक के लिए इस अवधि के दौरान पुलिस अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी।

ट्रैकिंग पर जाने के लिए पूरी टीम व तैयारियां होना आवश्यक है। मौसम विभाग ने यदि कोई अलर्ट जारी किया होगा तो अनुमति नहीं दी जाएगी। पैराग्लाइडर पायलटों को सलाह दी गई है कि वे धौलाधार पर्वत शृंखला में उड़ान न भरें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

किन्नौर में भी ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध

जनजातीय जिला किन्नौर में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बर्फ देखने व स्नो लैपर्ड को निहारने के लिए ट्रैकिंग के शौकीन लोग दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में जाते हैं। सर्दियों में जलवायु परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं, जो ट्रैकर्स के लिए खतरा पैदा करती हैं।

ऐसी स्थिति में खोज व बचाव अभियान चलाना जोखिम भरा होता है। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पर्यटकों को दें जानकारी

उपायुक्त ने जिला पर्यटन अधिकारी को पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके यहां ठहरने वाले पर्यटकों को ट्रैकिंग गतिविधियों की पाबंदियों से अवगत करवाने के निर्देश देने को कहा है।साथ ही निर्देश का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताने को कहा गया है।

जिला में ये हैं मुख्य ट्रैकिंग रूट

जिला कांगड़ा में 3000 हजार मीटर की ऊंचाई में मुख्य रूप से बीड़-बिलिंग-बड़ा भंगाल ट्रैक, तालंग जोत ट्रैक, इंद्रहार ट्रैक, जालसू जोत ट्रैक शामिल हैं। छोटे ट्रैक में करेरी व त्रियुंड शामिल हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक सबसे अधिक धर्मशाला, शाहपुर के त्रियुंड व करेरी ट्रैक पर जाते हैं। इस अवधि में आदी हिमानी चामुंडा की तरफ जाते हैं।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आगामी आदेश तक हिदायतें लागू रहेंगी।

 

Share :
Tagsnews of baijnathnews of dharamshalanews of himachalnews of kangranews of kullunews of manalinews of shimla
Previous Article

स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की ...

Next Article

Himachal Weather: शिमला से ज्यादा ठंडी हुई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit Shah
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शाह बोले- पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 दिन में दो लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे शिमला

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    633 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा, बोलीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fire in Mandi: जोगेंद्रनगर में पशुशाला में लगी आग, प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर 12 घंटे से ज्यादा नहीं देंगे ड्यूटी, सरकार ने कॉलेज प्रबंधन

Timeline

  • October 22, 2026

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • October 22, 2026

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • October 22, 2026

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • October 22, 2026

    SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • October 22, 2026

    CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on ...

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.