Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

  • 18th BML Munjal Awards for 'Business Excellence Through Learning and Development'

  • International Schools Partnership (ISP) India Announces Strategic Collaboration with the Office of Admissions and Outreach, O.P. Jindal Global University

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

By hinditvnews
March 1, 2024
345
0
Pratibha

HP Political Crisis: प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन, बोलीं- उनका नाराज होना स्वाभाविक

Himachal Pradesh Crisis Live Updates News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट पर बड़ी खबर है। शुक्रवार की सुबह पंचकूला में कांग्रेस विधायक और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों से मुलाकात की है। उन्होंने बागी विधायकों के साथ मीटिंग की है।

‘मेरा भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है मैं कांग्रेस की सिपाही हूं’

‘क्या भाजपा उन्हें मंडी से चुनाव लड़ाना चाहती है’ सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं सोचा, हम भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इसपर भी अब विचार होगा। उनके आदेश के मुताबिक हम क्या कदम उठाएंगे उसपर हम आगे बढ़ेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मेरा भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है मैं कांग्रेस की सिपाही हूं और पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रही हूं।

उनका परेशान होना स्वाभाविक है: प्रतिभा सिंह

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसी ही नहीं हुई होगी।

हम वहां कमजोर स्थिति में हैं: प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि हम कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है। मैं कह सकती हूं कि यह एक कठिन समय है। इससे पहले गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर दबाव बनाना जारी रखा और कहा कि उन्होंने उन मुद्दों को उजागर किया है जो उन्हें लगता है कि सही नहीं थे।

‘यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है’

एएनआई से प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है। पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है।

भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है: प्रतिभा

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम कांग्रेस पार्टी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार-बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।

मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया’

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। कल क्या होगा, मैं नहीं कह सकती।

षड्यंत्र के तहत मेरे इस्तीफे की बात फैलाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि षड्यंत्र के तहत मेरे इस्तीफे की बात की अफवाह तक फैलाई गई, ताकि बजट पारित करते हुए वोटिंग के दौरान हमारी संख्या कम हो जाए।भाजपा किस आधार पर सरकार बनाने का प्रयास कर रही, यह समझ से परे है। इनके पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ ही जाने थे। भाजपा ने मतदान केंद्र में माहौल खराब किया। विस परिसर में बैरिकेड्स तोड़े। सीआरपीएफ के साथ आए। शिमला में दिन भर हरियाणा के हेलिकाप्टर मंडारते रहे। बागी विधायक अगर सदन में आ जाते तो उन्हें कोई डर नहीं था, उनकी तो डिसक्वालीफिकेशन भी नहीं हुई थी। उनके अपने अंदर डर था, इसी कारण से हरियाणा में रुके हैं। जनता के वोट से जीतकर आने के बाद जो विधायक बिक गए हैं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।

बागी विधायक हमारे भाई है, वापस आना चाहें तो उनका स्वागत : सुक्खू

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि बागी विधायक वापस आना चाहें तो उनका स्वागत है। बृहस्पतिवार शाम को ओकओवर शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले छह विधायक हमारे भाई हैं। इनकी गलती माफ की जा सकती है। दो विधायकों की पत्नियों ने घर में आकर मुझसे बात भी की है लेकिन विधायक अभी हिमाचल से बाहर हैं, उनके पास फोन भी नहीं है। मेरी कमी रही कि मैं शराफत में रह गया। पूरे घटनाक्रम में खुफिया तंत्र का भी फेलियर रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेवारी भी ली। चुनाव टाई हुआ था। पर्ची से भाजपा को सीट मिली है।

विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों से की मुलाकात

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट पर बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की सुबह पंचकूला में कांग्रेस विधायक और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों से मुलाकात की है। उन्होंने बागी विधायकों के साथ मीटिंग की है।

HP Political Crisis: प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन, बोलीं- उनका नाराज होना स्वाभाविक

हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीन दिन से चल रहा सियासी संकट थम गया है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पर्यवेक्षकों के मनाने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा भी वापस ले लिया। इसके बाद वह कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।

 

Share :
Tagsbreaking news of vidhan sabha shimlalatest news of himachalnews of pratibha singhnews of shimla
Previous Article

New Rules March 2024: आज से बदल ...

Next Article

Weather: हिमाचल में अटल टनल में बर्फबारी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तीन-चार मंजिला भवन की एटिक की ऊंचाई बढ़ाने के लिए विधि विभाग की मंजूरी

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • 2024
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल का आरोप: निर्दलीय और बागी कांग्रेस विधायकों के घरों पर छापामारी की गई

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

    October 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, शिमला में बादल

  • Car
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कोटला के नढोली में कार व स्कूटी में जोरदार भिंडन्त

  • Tt
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार: भूस्खलन से कुल्लू-मनाली वामतट बंद

Timeline

  • June 17, 2026

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • June 17, 2026

    Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • June 17, 2026

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

  • June 17, 2026

    18th BML Munjal Awards for 'Business Excellence Through Learning and Development'

  • June 17, 2026

    International Schools Partnership (ISP) India Announces Strategic Collaboration with the Office of Admissions and Outreach, O.P. Jindal Global University

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • How Saya Gold Avenue Became One Of Ncr's Most Coveted Residential Addresses

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Iba Highlights Beverage Industry's Growing Role In Waste Management And Recycling

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.