Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

दिल्ली
Home›दिल्ली›New Rules March 2024: आज से बदल जाएंगे कई नियम

New Rules March 2024: आज से बदल जाएंगे कई नियम

By hinditvnews
March 1, 2024
479
0
March

New Rules March 2024: आज से बदल जाएंगे कई नियम, अभी से कर लें तैयारी नहीं तो हो सकती है परेशानी

New Rules March 2024: हर नया महीना अपने साथ कुछ जरूरी बदलाव लेकर आता है। मार्च 2024 से भी देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी पर असर डालेंगे। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होनी बहुत जरूरी है।

आज से नए महीने यानी मार्च 2024 की शुरुआत हो जाएगी। हर नया महीना अपने साथ कुछ जरूरी बदलाव लेकर आता है।  मार्च 2024 से भी देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी पर असर डालेंगे। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होनी बहुत जरूरी है। मार्च के महीने में जीएसटी, फास्टैग, एलपीजी-सीएनजी की कीमतों और पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े बदलाव होने वाले हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

जीएसटी के नए नियम
केंद्र सरकार ने 01 मार्च 2024 से जीएसटी के नियमों  में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव के तहत अब पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले व्यापारी बिना ई-चालान (e-invoice) के ई-वे बिल नहीं जारी कर पाएंगे। यह नियम पहली मार्च से लागू कर दिया जाएगा।  1 मार्च से, 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसाय सभी बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान विवरण शामिल किए बिना ई-वे बिल जारी नहीं कर सकेंगे। वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 50,000 रुपये से अधिक के मूल्य का माल एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने के लिए ई-वे बिल की आवश्यकता होती है।

बैंकों में 12 दिन छुट्टी रहेगी
मार्च के महीने में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में 12 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें शनिवार और रविवार को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंकों की छुट्टी से संबंधित कैलेंडर के अनुसार 11 और 25 मार्च को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 मार्च को ही होली भी है। इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कई बार परिवर्तन किया गया है। उम्मीद है कि मार्च 2024 से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

फास्टैग का केवाईसी नहीं कराया तो हो सकता है निष्क्रिय
नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की है। इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया की ओर से इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी तक हर हाल में करा लें, नहीं तो एक मार्च से परेशानी हो सकती है।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलेंगे
देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला किया है। एसबीआई अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने वाला है। बैंक इसकी जानकारी ग्राहकों को ई-मेल के जरिए देगी।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के परिचालन पर लगेगी रोक
आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप15 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर रोक लग जाएगी। यह 15 मार्च के बाद होने वाले प्रमुख बदलावों में से एक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन फिर यह समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। पेटीएम देश में सबसे बड़े भुगतान प्लेटफॉर्म में से एक है, ऐसे में उसकी सहयोगी इकाई पर आरबीआई के इस एक्शन के बाद से बाजार की इस प्रकरण पर नजर बनी हुई है।

Share :
Tagsnews of modinews of narendera modinews of new rules in indianews of New Rules March 2024
Previous Article

आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर ...

Next Article

प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bipul
    हरियाणा

    Haryana: पूर्व CM ने क्यों कहा राहुल गांधी 15 वर्षों से बन रहे हैं प्रधानमंत्री?

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Shashi
    दिल्ली

    Tharoor on PM Modi: ‘प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन’

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami11
    उत्तराखण्ड

    लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी ...

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    लोकसभा की लड़ाई पर कितना पड़ेगा असर?

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Amit
    राष्ट्रीय

    ‘भाजपा को छोड़कर तेलंगाना में 2G, 3G और 4G पार्टियां’

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Sexena
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रदेश में प्लास्टिक कचरे से 200 किमी सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जॉइन न करने वाले शिक्षक अब अयोग्य नहीं माने जाएंगे

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सियासी घमासान: कांग्रेस के बागी विधायकों पर आज होगी कार्रवाई! स्पीकर सुनाएंगे भविष्य पर फैसला

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.