Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Start Admission for the Academic year 2026-2027

  • SBI General Insurance Spotlights Need for Comprehensive Health Cover Amid Rising Medical Costs

  • Student from Arihant Academy Scores Perfect 100% in SSC Board Exams 2026

  • Inkers Technology Launches Kael, India's First AI-Native Construction Intelligence Platform

  • Galgotias University Receives Prestigious Blue Chip Partner Award from L&T EduTech at NEXUS 2026

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›कुल्लू: बिना सूचना पानी छोड़ने पर NHPC पर दो FIR, पर्यटक का शव मिला

कुल्लू: बिना सूचना पानी छोड़ने पर NHPC पर दो FIR, पर्यटक का शव मिला

By hinditvnews
May 24, 2025
182
0
Fir

Kullu: बांध से बिना सूचना पानी छोड़ने के मामले में एनएचपीसी प्रबंधन पर दो एफआईआर, एक पर्यटक का शव बरामद

हिंदी टीवी न्यूज़, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Sat, 24 May 2025

प्रदेश के कुल्लू जिले के बरशैणी से बांध का पानी बिना सूचना के छोड़ने पर एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-तीन प्रबंधन के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बरशैणी से बांध का पानी बिना सूचना के छोड़ने पर एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-तीन प्रबंधन के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पुलिस ने घटना के तुंरत बाद दर्ज कर दिया था। इसमें पुलिस ने प्रोजेक्ट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी एसपी कुल्लू को एक शिकायत पत्र देकर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने विधायक की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।

सुंदर ठाकुर की ओर से पुलिस को दी शिकायत में दो पर्यटकों के बह जाने के लिए परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत में विधायक ने परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बांध सुरक्षा नियम, आपदा प्रबंधन नियमों की अवहेलना की है। पानी छोड़ने के दौरान किसी तरह का न तो सायरन बजाया गया है और न ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन के साथ साथ लोगों को इसकी सूचना दी गई। जिस कारण बांध से छोडे़ गए पानी में दो व्यक्ति बह गए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2023 में भी सैंज बाजार में दर्जनों मकान, दुकानें भी एनएचपीसी की लापरवाही के कारण बही थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं।

एक पर्यटक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
पार्वती नदी में बहे एक पर्यटक का शव कसोल के छलाल पुल के समीप बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। प्रशांत चौरसिया, निवासी उत्तर प्रदेश के परिजन भी शाम को कुल्लू पहुंच गए हैं। दूसरे पर्यटक की तलाश के लिए पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। एडीसी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskullu newsshimla news
Previous Article

शिमला: सचिवालय कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र ...

Next Article

हिमाचल: हिमकेयर भुगतान के लिए सरकार ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्कूल नेशनल की पहली मेजबानी, तैयारियों पर चर्चा

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Pannu
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: अमित शाह पर पार्टी तोड़ने की साजिश, राघव चड्ढा पर भी निशाना

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Officeinshimla Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सचिवालय प्रशासन ने कार्यालयों के बाहर से हटाईं सीपीएस के नामों की पट्टिकाएं

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherउत्तर प्रदेश

    Weather Update West UP: हाड़ कंपाने वाली ठंड

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Goat 30 1522235456 303581 Khaskhabar
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: सूअर, बकरी फार्म बंद करने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 R Ashwin 1 23800015 175399
    cricketखेल

    IND vs BAN: R Ashwin फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक, घर पर ठोका शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, नए साल में बदलेगा मौसम

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Timeline

  • May 13, 2026

    Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Start Admission for the Academic year 2026-2027

  • May 13, 2026

    SBI General Insurance Spotlights Need for Comprehensive Health Cover Amid Rising Medical Costs

  • May 13, 2026

    Student from Arihant Academy Scores Perfect 100% in SSC Board Exams 2026

  • May 13, 2026

    Inkers Technology Launches Kael, India's First AI-Native Construction Intelligence Platform

  • May 13, 2026

    Galgotias University Receives Prestigious Blue Chip Partner Award from L&T EduTech at NEXUS 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ranga Rao Memorial School For Differently Abled Start Admission For The Academic Year 2026 2027

    Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Start Admission for the Academic year 2026-2027

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Sbi General Insurance Spotlights Need For Comprehensive Health Cover Amid Rising Medical Costs

    SBI General Insurance Spotlights Need for Comprehensive Health Cover Amid Rising Medical Costs

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Student From Arihant Academy Scores Perfect 100% In Ssc Board Exams 2026

    Student from Arihant Academy Scores Perfect 100% in SSC Board Exams 2026

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.