Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company's Greatest Strength

  • As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

  • The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

  • BSE-Listed Supra Pacific Financial Services Limited Announces Nationwide Expansion, Targets 500 Branches

  • TATA Starbucks Reimagines its Loyalty Program with New Rewards and Enhanced Benefits

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

By hinditvnews
June 3, 2026
43
0
Tb

स्वास्थ्य: हिमाचल में कान और हड्डियों की टीबी के मरीज भी आ रहे सामने, 60 फीसदी मरीजों में फेफड़ों का क्षय रोग

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 03 Jun 2026

टीबी केवल फेफड़ों की बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार गिल्टियों (लिंफ नोड्स) में सूजन, लगातार बुखार, अचानक वजन कम होना, भूख न लगना और रात में पसीना आना भी टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। हिमाचल प्रदेश में फेफड़ों की टीबी के बाद सबसे अधिक मामले लिंफ नोड्स टीबी के सामने आ रहे हैं।

खांसी ही नहीं, शरीर के किसी हिस्से में अगर गिल्टी है और उसमें सूजन है तो यह भी टीबी का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही बुखार आना, अचानक वजन कम होना, भूख न लगना और रात में पसीना आना भी टीबी के लक्षण हैं।

हिमाचल प्रदेश में फेफड़ों के क्षय रोग के बाद दूसरे नंबर पर गिल्टियों (लिंफ नोड्स) में टीबी के मामले सामने आ रहे हैं। कान और हड्डियों की टीबी के मरीज भी मिल रहे हैं। हालांकि शरीर के इन हिस्सों में क्षय रोग के मामले काफी कम हैं।  प्रदेश में टीबी के सबसे अधिक 60 फीसदी मामले फेफड़ों से जुड़े हैं, जबकि 10 फीसदी मामले गिल्टियों की टीबी के हैं। इन मामलों का उपचार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

इसके अतिरिक्त शेष 40 फीसदी मामले शरीर के अलग-अलग अंगों जैसे स्किन (त्वचा), लिवर, आंत, बच्चेदानी और किडनी आदि में बंटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब सभी प्रकार के क्षय रोग को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति फेफड़ों की टीबी से ग्रसित मरीज के संपर्क में आता है, तो उसे फेफड़ों के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी क्षय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच करवाएं।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, क्षय रोग केवल फेफड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह नाखून और बालों को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है।

कान के पिछले हिस्से के जख्म को न करें नजरअंदाज
कान के पिछले हिस्से में अगर जख्म हो और उससे पानी बहता हो तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है। इसकी जांच करवानी चाहिए। राहत की बात यह है कि शिमला जिले में क्षय रोग के मामले लगातार घट रहे हैं। वर्ष 2024 में जहां टीबी के 1,703 मामले दर्ज थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1,461 रह गई। जिले में क्षय रोग के मामलों का शीघ्र पता लगाना, समय पर उपचार शुरू करना, रोगियों की बारीकी से निगरानी और टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) की वजह से यह दर लगातार कम हो रही है।

क्षय रोग के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तपेदिक निवारक उपचार (टीपीटी) एक ऐसी दवा प्रक्रिया (रेजिमेन) है, जो टीबी संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों के संक्रमण को सक्रिय टीबी बीमारी में बदलने से रोकने के लिए दी जाती है। -डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शिमला
Share :
Tagsear and bone TB cases are also emerging in Himachal 60 percent of patients suffer from pulmonary tuberculosishimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: 7 जून तक मौसम खराब, ऊंचाई ...

Next Article

Himachal: उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, बिलासपुर का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ramdas
    उत्तर प्रदेश

    UP: केंद्रीय मंत्री अठावले ने आकाश आनंद को आरपीआई में शामिल होने का दिया ऑफर

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया ‘गांव चलो अभियान’, कहा- यहां की सभी सीटें जीतकर पीएम ...

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Harsh Mahajan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Xr:d:daf Yauzhtw:313,j:7735354395591306885,t:24031806
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऋषि धवन ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Kiratpur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: कैंचीमोड़ में 1800 मीटर लंबी पहली टनल शुरू

    April 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

  • Mazar
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, पुलिस कर रही जांच

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्य सहकारी बैंक उपभोक्ताओं के लिए बनाएं वन टाइम सेटलमेंट नीति

Timeline

  • June 26, 2026

    BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company's Greatest Strength

  • June 26, 2026

    As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

  • June 26, 2026

    The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

  • June 26, 2026

    BSE-Listed Supra Pacific Financial Services Limited Announces Nationwide Expansion, Targets 500 Branches

  • June 26, 2026

    TATA Starbucks Reimagines its Loyalty Program with New Rewards and Enhanced Benefits

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bptp Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains The Company's Greatest Strength

    BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the ...

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • As 'substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

    As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • The Rise Of The Virtual Co Founder: A New Growth Model For Indian Smes

    The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.