Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल कार्मिक विभाग ने कठिन क्षेत्र उप कैडर के निर्देश जारी किए

हिमाचल कार्मिक विभाग ने कठिन क्षेत्र उप कैडर के निर्देश जारी किए

By hinditvnews
September 19, 2025
169
0
Hp

Himachal : दुर्गम क्षेत्रों में खाली पद भरने को बनेगा कठिन क्षेत्र उप कैडर, कार्मिक विभाग ने जारी किए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Sep 2025

दुर्गम क्षेत्रों में खाली पद भरने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने कठिन क्षेत्र उप कैडर बनाने का फैसला लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि कठिन क्षेत्र उप कैडर से संबंधित जारी आदेशों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में खाली पद भरने के लिए राज्य सरकार ने कठिन क्षेत्र उप कैडर बनाने का फैसला लिया है। वीरवार को इस संदर्भ में कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों के खाली चल रहे पद भरने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। साल 1999 की अधिसूचना का हवाला देकर कठिन क्षेत्र उप कैडर की सीधी भर्ती और पदोन्नति करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि कठिन क्षेत्र उप कैडर से संबंधित जारी आदेशों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्मिक विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी पत्र में बताया कि वर्ष 1999 में जनजातीय एवं दुर्गम इलाकों में विकास असमानता को दूर करने के उद्देश्य से कठिन क्षेत्र उप कैडर का गठन किया गया था। इस व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों के सभी पदों/सेवाओं में एक उप कैडर बनाया गया, ताकि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता दी जा सके। साल 2013 और 2016 में भी राज्य सरकार ने उप कैडर को और स्पष्ट एवं पुनर्गठित किया था। विभाग ने अब पाया कि संबंधित विभाग इन निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में पद आज भी खाली पड़े हैं। इससे इन क्षेत्रों में सरकार की कई योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ है।

लाहौल-स्पीति, पांगी और किन्नौर में है कर्मचारियों की कमी
राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, संभागीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को तुरंत प्रभाव से आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। लाहौल-स्पीति, पांगी, भरमौर, किन्नौर सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अविकसित स्थिति के चलते कठिन क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां कर्मचारियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। यहां कठिन क्षेत्र उप कैडर व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने पर न केवल प्रशासनिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे का संतुलित विकास भी संभव हो सकेगा।

वित्त विभाग तय करेगा जॉब ट्रेनी का वेतन, केस टू केस होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों और उनके अधीनस्थ संस्थानों में जॉब ट्रेनी नियुक्त करने संबंधी नई योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कार्मिक विभाग की ओर से 19 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप-ए, बी और सी वर्गों में जॉब ट्रेनी नियुक्त किए जाएंगे। वीरवार को विभाग की ओर से इन्हें दिए जाने वाले मासिक निश्चित मानदेय (फिक्स अमाउंट) को लेकर सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए आदेशों के मुताबिक जॉब ट्रेनी के मानदेय का निर्धारण अब वित्त विभाग करेगा। यह निर्णय केस-टू-केस आधार पर लिया जाएगा। यानी प्रत्येक विभाग की ओर से भेजे प्रस्ताव के आधार पर वित्त विभाग अलग-अलग पदों के लिए मानदेय तय करेगा।

कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विभाग को बिना उचित प्राधिकरण / वित्त विभाग की पूर्व अनुमति के जॉब ट्रेनी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जॉब ट्रेनी को नियमित सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, बल्कि उन्हें केवल तयशुदा मासिक मानदेय ही दिया जाएगा। सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों, संस्थानों और निकायों को निर्देश दिए हैं कि इन नए प्रावधानों की जानकारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में जॉब ट्रेनी नियुक्ति से संबंधित कोई भ्रम न रहे।

 

Share :
TagsHimachal Difficult Area Sub-Cadre to be formed to fill vacant posts in remote areashimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ...

Next Article

हिमाचल: जमीन सर्वे में होगी रोवर तकनीक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Medhavi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री 260 होनहारों को करेंगे सम्मानित

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Electricity
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी संभव, पावर कॉर्पोरेशन को 19,600 करोड़ का घाटा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों में कीचड़, लोग बोले– कहां से करें शुरुआत

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: पानीपत में ASI रामेहर शर्मा ने आत्महत्या, घरौंडा थाने में थे तैनात

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली: नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, भगदड़ के बाद फैसला

    February 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • mandi news today rain
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: मंडी में बारिश का कहर जारी, सात मील में फटा बादल; 300 से अधिक मार्ग बाधित

  • Hp Board
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    तीनों संकायों की मेरिट में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए लड़के

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की हर माह 30,000 कमाई की देगी गारंटी, जानें क्या है पूरी योजना

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.