Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

By hinditvnews
August 1, 2024
337
0
weather

हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। मंडी में एक शव मिला है। यहां 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। डीसी ने आदेश जारी किए हैं।मंडी के थलटूखोड़ में आधी रात बादल फटने से तबाही मच गई। यहां मकान ढहने की सूचना है। सड़क कनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। मौके के लिए एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रवाना हो गई हैं। थलटूखोड़ पंचायत प्रधान कली राम ने बताया कि तेरंग और राजबन गांव में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में कई लोग लापता है। तीन घर बहने की सूचना है।
जानकारी मिली है कि पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने की घटना में नौ लोग लापता हैं, एक शव बरामद किया गया है। जबकि 35 सुरक्षित हैं। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है। मदद की जरूरत होने पर सेवाएं ली जाएंगी। एनडीआरएफ को भी मदद का निवेदन किया गया डीसी अपूर्व देवगन और रेस्क्यू टीमें पैदल ही प्रभावित क्षेत्र के लिए जा रही हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। सड़कें और रास्ते टूटने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा, शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है। मौके के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के निरमंड इलाके में बादल फटा है। इससे भारी नुकसान हुआ है। 20 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।निरमंड ब्लॉक के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटने की सूचना मिली है। गुरुवार सुबह तड़के बादल फटा है। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीएसआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के लिए रवाना ह उन्होंने कहा कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहें है। सड़क कई जगह बंद होने के कारण टीम दो किलोमीटर पैदल ही घटना स्थल पर  पहुंचने के लिए प्रयास कर रही ह उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी को भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही हैं। एंबुलेंस  सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है। कुल्लू जिले के मलाणा नाले में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से मलाणा वन और मलाणा टू पावर प्रोजेक्ट को भारी क्षति पहुंची है। भारी बारिश के बाद पार्वती नदी का भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। जिया, भुंतर सहित नदी तट पर लगते तमाम क्षेत्रों से लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित जगह जाने की अपील की गई है। इसके साथ-साथ ही व्यास और तीर्थन नदियों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। सभी से नदी नालों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील की गई है।कुल्लू जिले के निरमंड इलाके के बागीपुल में 8-10 मकान बह गए हैं। जिसमें पटवार खाना, होटल, दुकानें भी शामिल हैं। बागीपुल में सात से दस लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें एक ही परिवार के सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। तहसीलदार मौके पर हैं। कोयल खड्ड तक सर्च अभियान शुरू किया जा रहा है। निरमंड में कई पुल बह गए हैं, अधिकतर सड़कें बंद हैं। बागीपुल में बस स्टैंड का नामोनिशान मिट गया है। 15 गाड़ियां पानी में बह गई हैं।

Share :
Tagshimachalweather
Previous Article

Himachal: शिक्षकों के तबादलों पर रोक, 99 ...

Next Article

अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल, स्टेशन अलॉट करने पर फंसा पेच

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Weatherपंजाब

    बदलते मौसम में कहीं आप न हो जाएं डेंगू और मलेरिया के शिकार, एक्सपर्ट से समझें कैसे करें बचाव

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय, न ही बदला जाएगा नाम

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • himaachal
    हिमाचल प्रदेश

    टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर आवंटित

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 455 सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    August 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट ने नेता की सिफारिश वाला तबादला रद्द किया

  • Shiv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पुलिस कांस्टेबल का स्टेट काडर बनाने का विधेयक राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर: किडनी के बाद अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल थैरेपी

Timeline

  • October 22, 2026

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • October 22, 2026

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • October 22, 2026

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • October 22, 2026

    SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • October 22, 2026

    CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on ...

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.