Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Young Changemakers Run for a Greener Future

  • Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा एक हरित पोलिंग बूथ

हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा एक हरित पोलिंग बूथ

By hinditvnews
April 3, 2024
264
0
Garg

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा एक हरित पोलिंग बूथ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए।

लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक हरित पोलिंग बूथ स्थापित होगा। यहां मतदान प्रक्रिया के दौरान स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने और मतदाता पहचान पत्रों (एपिक) का समयबद्ध वितरण करने के निर्देश दिए। 10 मई 2023 से अब तक कुल नए मतदाताओं की संख्या 1,81,509 है। अब तक वितरित एपिक कार्डों की कुल संख्या 1,67,135 है। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों में रैंप, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने और वेबकास्टिंग के लिए मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।

जहां वेबकास्टिंग संभव नहीं, वहां वीडियोग्राफी होगी
ऐसे संवेदनशील मतदान केंद्रों में जहां कनेक्टिविटी के कारण वेबकास्टिंग संभव नहीं है वहां अनिवार्य तौर पर वीडियोग्राफी करने को कहा। वहीं, ईवीएम भंडारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए। लोकसभा के साथ होने वाले उप-चुनावों के मद्देनजर मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना के बाद ईवीएम के भंडारण की पूरी सूची 10 अप्रैल देने को कहा। 13 से 15 अप्रैल तक प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में 150 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाएं करेंगी। जबकि 29 दिव्यांगजन और 54 बूथ युवा संभालेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार मॉडल मतदान केंद्र बनेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी और नीलम दुल्टा आदि उपस्थित रहे।

पंजाब में काम करने वाले हिमाचल के वोटरों को विशेष छुट्टी
शिमला। पंजाब में काम करने वाले हिमाचल के वोटरों को 1 जून को वोट डालने के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों-कारपोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से यदि कोई हिमाचल का वोटर है तो वह वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके संबंधित अथॉरिटी से 1 जून की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जाएगी।

पंजाब सरकार ने जारी की अधिसूचना 
इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के वोटरों को भी वोट डालने के लिए जन प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 की धारा 135बी (1) के मुताबिक 01-06- 2024 को सवैतनिक छुट्टी घोषित की गई है।
Share :
Tagsnews of himachalnews of lok sabha election 2024 himachalnews of manish gargnews of mission himachal 2024news of shimla
Previous Article

हिमाचल में प्रत्याशियों का इंतजार…पर मैदान में ...

Next Article

कंगना रनौत ने PM मोदी को बताया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kishori
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और झटके देने की तैयारी

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक में डाॅक्टरों की मांगों सहित बजट घोषणाओं पर होगा फैसला

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिजली कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’, मांगों को लेकर 11 जनवरी को शिमला में प्रदर्शन

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Volvo
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    83 दिन बाद कसोल पहुंची वोल्वो बस

    September 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Neta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा, संभलकर बोलें सीएम

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: New Year के जश्न के लिए लेकर शिमला तैयार

  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश के शक्तिपीठों में बढ़ाई सुरक्षा, खालिस्तानी नारे लिखने पर पुलिस अलर्ट

Timeline

  • March 14, 2026

    Young Changemakers Run for a Greener Future

  • March 14, 2026

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • March 14, 2026

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • March 14, 2026

    Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Young Changemakers Run For A Greener Future

    Young Changemakers Run for a Greener Future

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Lip Appreciation Day, The Kiro Way: Clean Colour, Flattering Nudes And Lip Care For Every Day

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every ...

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting Mba Amid Rising Demand For International Finance Skills

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.