Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर विवाद जारी, अब कमेटी सुलझाएगी दोनों राज्‍य के बीच मतभेद

हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर विवाद जारी, अब कमेटी सुलझाएगी दोनों राज्‍य के बीच मतभेद

By hinditvnews
July 30, 2024
371
0
himachal

हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर विवाद जारी

हिमाचल व पंजाब के बीच अंतरराज्यीय रूट परमिट का विवाद थम नहीं रहा है। सोमवार को दोनों राज्यों के परिवहन सचिव व अधिकारियों की बैठक हुई।

होटल होलीडे होम शिमला में आयोजित इस बैठक में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने अपने-अपने तर्क दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी। इसमें सभी तथ्यों को सत्यापित किया जाएगा।

दोनों राज्‍यों के अधिकारी साझा करेंगे डाटा

कमेटी देखेगी कि पंजाब और हिमाचल के तर्क कितने सही हैं। निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के अधिकारी डाटा साझा करेंगे और कमेटी के समक्ष भी रखेंगे, ताकि इसे सत्यापित किया जा सके। अभी इसको लेकर विभाग के पास कोई ऑनलाइन डाटा नहीं है।

पंजाब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल सरकार के साथ जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार पांच हजार किलोमीटर तक वर्ष में बस परमिट जारी होने की शर्त लगाई गई है, यानी हिमाचल वर्ष में पंजाब की पांच हजार किलोमीटर सड़कों का प्रयोग कर सकता है।

पंजाब का हिमाचल पर आरोप

पंजाब का आरोप है कि हिमाचल तय किलोमीटर से अधिक बसें चला रहा है। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के अलावा निजी बसों की भी संख्या काफी अधिक है। बैठक में हिमाचल के अधिकारियों ने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया। हिमाचल के अधिकारियों ने कहा कि समझौते के अनुसार ही बसों को चलाया जा रहा है। प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, निदेशक परिवहन डीसी नेगी सहित एचआरटीसी के भी कई अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे।

पंजाब न बॉर्डर एरिया के साथ बसें चलने का मामला उठाया

पंजाब-हिमाचल के समझौते के तहत अंतरराज्यीय बस रूट परमिट जारी किए जाते हैं। हर वर्ष रूट परमिट दिए जाते हैं। समझौते के तहत पंजाब की सड़कों पर हिमाचल की बसों को पांच हजार किलोमीटर तक सफर करने की ही अनुमति है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर निजी बसें भी चल रही हैं। कुछ समय में काफी अधिक रूट परमिट दिए गए हैं।

पठानकोट के लिए भी चलती हैं निजी बसें

पंजाब ने ऊना व कांगड़ा जिला के साथ लगते क्षेत्रों में इस तरह का उल्लंघन पाया है। पठानकोट के लिए भी निजी बसें चलती हैं, वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी हैं। ऊना के गगरेट से होशियारपुर लगता है, जहां पर भी ऐसे मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार चाहती है कि रूट परमिट की लिमिट को बढ़ाया जाए, क्योंकि पांच हजार किलोमीटर की लिमिट में उसे नुकसान हो रहा है।

रूट परमिट का पैसा हिमाचल का परिवहन विभाग, पंजाब के परिवहन विभाग को देता है, वहीं इसी तरह से पंजाब की हिमाचल में आने वाली बसों पर भी रूट परमिट की राशि ली जाती है। अब संयुक्त कमेटी इस विवाद का हल निकालने का प्रयास करेगी। दोनों राज्यों के तर्कों को जांचा जाएगा।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Delhi Coaching Centre Incident: कोचिंग हादसे में ...

Next Article

INDIA Alliance Rally: जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के लिए सरकार ने मांगा फार्मूला

    August 21, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024Himachal Election 2024

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: वोटरों ने नहीं बदला ट्रेंड, अब नतीजों पर नजर

    July 11, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन

    August 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Residential Schools: हिमाचल में बनेंगे आवासीय स्कूल, निजी कंपनियों ने भरी हामी

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • cbi
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    चार करोड़ के गबन की जांच सीबीआई से कराएगा सहकारी बैंक

    August 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chakki mod
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला फोरलेन: चक्कीमोड़ पुल के लिए आरएस वॉल से बदली ड्राइंग

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान, विभाग रूपरेखा तैयार कर देगा रिपोर्ट

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आईपीएस अधिकारियों के भी होंगे तबादले, सूची तैयार

Timeline

  • November 20, 2026

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • November 20, 2026

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • November 20, 2026

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • November 20, 2026

    Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • November 20, 2026

    K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.