Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

By hinditvnews
May 27, 2024
164
0
Star

Election 2024: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

प्रदेश में चुनाव प्रचार के महज चार दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के सभी स्टार प्रचारक यहां पर प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाए हैं।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के महज चार दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के सभी स्टार प्रचारक यहां पर प्रचार के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों में रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन प्रवीण डावर, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा जैसे स्टार प्रचारक अभी तक हिमाचल प्रदेश नहीं आ सके हैं। हालांकि, भूपेंद्र हुड्डा का सोमवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचने का कार्यक्रम है।  इसी तरह ही भाजपा के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, हिमंत बिस्वा सरमा, डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी, भजन लाल शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, दुष्यंत कुमार गौतम, मनोज तिवारी और तेजस्वी सूर्या हिमाचल प्रदेश नहीं पहुंचे हैं। ये वे नाम हैं जो भाजपा और कांग्रेस की ओर से भारतीय निर्वाचन आयोग को थमाई गई सूची में शामिल हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची 13 मई को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिप अरुण सिंह ने आयोग को प्रेषित की थी, जबकि कांग्रेस की सूची कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने 14 मई को भेजी थी। दोनों ही दलों की ओर से 40-40 नेताओं के नाम सूची में डलवाए गए थे। इनमें राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश के प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

मोदी, शाह और नड्डा कर चुके चारों संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं 
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी जनसभाएं कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मई को शिमला संसदीय सीट के नाहन व मंडी और 25 मई को गृह मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंब और कांगड़ा सीट के धर्मशाला में जनसभाएं कीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले ही राज्य में चारोें संसदीय हलकों को जनसभाओं और पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से कवर कर चुके हैं। अब वह 28 मई को किन्नौर और रामपुर आएंगे।

राहुल, खरगे भी कर चुके हिमाचल में जनसभाएं
कांग्रेस पार्टी के बड़े स्टार प्रचारकों में से राहुल गांधी ने 26 मई को शिमला संसदीय सीट के नाहन  और उसके बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में दो बड़ी जनसभाएं कीं। राहुल से एक दिन पहले 25 मई करे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी रोहड़ू में जनसभा  और शिमला में प्रेस वार्ता की। प्रियंका गांधी सोमवार को आएंगी।

 

Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshl lok sabha election 2024news of priyanka gandhinews of rahul gandhinews of shimla
Previous Article

सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक ...

Next Article

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala news:कैसा रहा सरकार का एक साल

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय किया सील

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी, शिमला में तीन दिन तक चलेगा शोभायात्रा ...

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:’महिलाओं को जल्‍द देंगे 1500-1500 रुपये’

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Pratibha
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chanav 2024: ‘हमें देखना था कि हसीन परी कैसी है…क्या बोल गई कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह?

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आज पहुंचेगी धर्मशाला

    May 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बीएड करने के 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: हिमाचल में कांग्रेस टिकट के लिए 36 नेताओं ने किए आवेदन, शिमला से सबसे अधिक

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

Timeline

  • May 1, 2026

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • May 1, 2026

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • May 1, 2026

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • May 1, 2026

    Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • May 1, 2026

    Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Easyshiksha Empowers Working Professionals To Upgrade Skills And Unlock High Paying Opportunities

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Dudigital Global Limited Secures Cpv Services Contract From Embassy Of India, Kuwait

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Royal India Vacation Sets New Benchmark With 'vijay Parv 2026', Hosts One Of India's Largest Corporate Gatherings

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest ...

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.