Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

  • धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, चार विधायकों को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी

HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, चार विधायकों को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी

By hinditvnews
March 4, 2024
346
0
12 08 2023 himachal cabinet meeting

HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, चार विधायकों को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी

प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले यह फैसला ले सकती है। अभी प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद खाली चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सियासी गहमागहमी के बीच व अपनों की नाराजगी दूर करने के लिए सुक्खू सरकार एक विधायक को मंत्री बनाने और चार अन्य को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले यह फैसला ले सकती है।  अभी प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद खाली चल रहा है। इसके अलावा मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक व खाद्य आपूर्ति निगम और हिमफेड के अध्यक्ष की तैनाती होनी है। राज्यसभा चुनाव से लेकर अब तक चल रहे सियासी भूचाल के बीच अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होलीलॉज के करीबी रामपुर के विधायक नंद लाल को सातवें वित्त आयोग का अध्यक्ष और फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया को राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर कैबिनेट रैंक दिया है। इसी तरह का दर्जा चार अन्य विधायकों को भी देने की तैयारी है।

इससे पहले सरकार बनने के कुछ समय बाद ही नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर सिंह बाली को राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर कैबिनेट रैंक दिया गया था। भाजपा की अगली चाल का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी सरकार के किले को इस तरह की सियासी रणनीति से मजबूत करने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ताजपोशियों के लिए विधायकों की एक सूची भी तैयार कर ली है। कुल्लू के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने के लिए उनका नाम सबसे आगे है। मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े एक पद को भरने का कभी भी फैसला ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, मनाली के भुवनेश्वर गौड़, धर्मपुर के चंद्रशेखर, शिमला शहरी के हरीश जनारथा, कसौली के विनोद सुल्तानपुरी, कुटलैहड़ के सुदर्शन बबलू और ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न में से किन्हीं चार विधायकों को कैबिनेट रैंक दिया जा सकता है।

विनोद सुल्तानपुरी को तो शिमला संसदीय सीट से लोकसभा का टिकट भी दिया जा सकता है। अन्य की भी बोर्डों, निगमाें या अन्य स्वायत्त संस्थानों में अध्यक्षों या उपाध्यक्षों के पद पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके अलावा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक बनाया जाना भी लगभग तय है। पिछली जयराम सरकार ने रमेश धवाला को मुख्य सचेतक और नरेंद्र बरागटा को उप मुख्य सचेतक बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। कांग्रेस पार्टी में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए उनकी ताजपोशी होगी। इन्हें पार्टी में ही बड़े ओहदे दिए जा सकते हैं।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of HP Sukhu Govtnews of shimla
Previous Article

अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, ...

Next Article

दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fire
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के बोझ तले हिमाचल

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं 24 दवाओं के सैंपल फेल

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Rashan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    31 दिसंबर के पहले फटाफट कराले राशन कार्ड में ये अपडेट

    December 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Pm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र ने सशर्त जारी किए 288 करोड़ रुपये

  • Road Accident
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, दंपती की मौत और बच्ची जख्मी

  • Accident
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: कुल्‍लू के आनी में सड़क हादसा

Timeline

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

  • October 28, 2026

    धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Weather

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Investigation

    धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.