Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

By hinditvnews
March 4, 2024
275
0
Vp

दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात; हिमाचल के सियासी संकट पर हुई चर्चा

Himachal Political Crisis हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह दिल्‍ली के दौरे पर हैं। उन्‍होंने विक्रमादित्‍य सिंह ने प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की। साथ ही उन्‍होंने हिमाचल के राजनीतिक संकट के बारे में अवगत कराया। सरकार और संगठन के बीच तालमेल सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई।

शिमला। Himachal Political Crisis: हिमाचल में जारी राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दावा कर रहे हैं कि 80 प्रतिशत विधायक उनके साथ हैं व कांग्रेस की सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में ही डटे हुए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में प्रियंका वाड्रा व केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उत्पन्न हुए सियासी घटनाक्रम के बारे में हाई कमान को अवगत करवाया है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में घटित और राजनीतिक घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट दी है। कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए छह विधायकों का पक्ष भी उन्होंने हाई कमान के समक्ष रखा है।

कई और नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

इसमें उन्होंने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में बगावत की और उनके संगठन में वापसी से क्या फायदा होगा। इस पर चर्चा की गई है। उनका दिल्ली में कुछ और नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सरकार और संगठन के बीच तालमेल सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई है। कांग्रेस पार्टी आला कमान सोमवार को सरकार युवा संगठन के बीच समन्वय को लेकर कोऑर्डिनेशन कमेटी की सूचना जारी कर सकता है।

राहुल गांधी पटना में रहे मौजूद

वहीं शनिवार को वह राजस्थान के उदयपुर में केस के सिलसिले में कोर्ट में पेश हुए थे। शनिवार देर शाम को वह दिल्ली लौट आए थे। रविवार दिनभर वह दिल्ली में ही थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कुछ अन्य नेताओं से मिलने का समय मांगा है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राहुल गांधी पटना में महागठबंधन की रैली में मौजूद थे। इस कारण दोपहर बाद तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

पहले उनका रविवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन वह रविवार को दिल्ली में ही डटे रहे। वहीं, अयोग्य घोषित विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि कोर्ट के दरवाजे भी खुले हैं। उन्होंने वकालतनामा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। यह वकील पर निर्भर करता है कि याचिका कब दायर की जाए। सोमवार या मंगलवार तक याचिका दायर की जाएगी।

हमारे संपर्क में हैं कई विधायक: राजेंद्र राणा

राजेंद्र राणा ने कहा कि कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। वे पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। अयोग्य घोषित करार देने के बाद सभी छह विधायक पंचकूला स्थित एक होटल में ही ठहरे हुए हैं। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि यह ओछी हरकत है। जब इंसान किसी बड़े पद पर पहुंच जाता है तो सोच बड़ी रखनी पड़ती है।

सरकार डेढ़ वर्ष बाद कर रहे ताजपोशी: राजेंद्र राणा

सरकार डेढ़ वर्ष बाद अब ताजपोशी कर रही है। यह कार्य पहले हो जाना चाहिए था। अब रेवड़ियां बांटने से कुछ नहीं होगा। बेरोजगार सड़क पर बैठे हैं। सरकार रेवड़ियां बांटने से अच्छा इन्हें नौकरी दे। समन्वय समिति गठित होने का इंतजार हिमाचल में राजनीतिक संकट दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व डीके शिव कुमार को हिमाचल भेजा था।

सभी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए समन्वय समिति गठित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित तीन अन्य सदस्य होंगे। वीरवार को यह बात कही थी, रविवार तक इस समिति का गठन नहीं हो पाया है।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of kc venugopalnews of priyanka gandhinews of shimlanews of vikramaditya
Previous Article

HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, ...

Next Article

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Car
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी में खौफनाक मंजर: 300 फिट गहरी खाई में गिरी कार,

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अश्लील हरकतें करने के दोषी को दो साल कैद

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Shatal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: एचआरटीसी कर्मियों को मिलेगा चार फीसदी डीए, शटल बस सेवा भी की शुरू

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Mmm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में अगले हफ्ते से स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी पारा

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Election News: हिमाचल में सर्विस वोटर तीन चरणों में करेंगे मतदान

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

  • Koksar
    HoroscopemanalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज रात से करवट बदलेगा माैसम

  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.