Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

कुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

By hinditvnews
May 26, 2025
300
0
Shimla news

Himachal: न आईसीयू, न ही वेंटिलेटर फिर भी कर दी खोपड़ी की सर्जरी; पहल जिला अस्पताल बना कुल्लू

हिंदी टीवी न्यूज़, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Mon, 26 May 2025

अस्पताल में मेडिकल कॉलेजों की तरह न तो क्रिटिकल केयर की सुविधा है और न ही आईसीयू और न वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद जोखिम पूर्ण सर्जरी को करने में चिकित्सकों ने कामयाबी मिली। इस सर्जरी में मरीज की जान भी जा सकती थी।

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का सफल ऑपरेशन किया है। क्रेनियोप्लास्टी अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन और टीम ने मरीज को बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया, जिसमें वे कामयाब रहे। अस्पताल में मेडिकल कॉलेजों की तरह न तो क्रिटिकल केयर की सुविधा है और न ही आईसीयू और न वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद जोखिम पूर्ण सर्जरी को करने में चिकित्सकों ने कामयाबी मिली। इस सर्जरी में मरीज की जान भी जा सकती थी।

चिकित्सकों के इस कारनामे से कुल्लू अस्पताल मेडिकल कॉलेजों के बाद प्रदेश का पहला अस्पताल बना है, जिसमें न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का ऑपरेशन हुआ है। विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने कहा कि मरीज की ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। इसके बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में काबिल चिकित्सकों की टीम तैनात है, जो मरीजों को हर उपचार सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है। न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का एक क्षेत्रीय अस्पताल में होना बड़ी कामयाबी है। यह जिला के लिए गर्व की बात है। विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मरीज सतीश के उपचार के लिए उपायुक्त कुल्लू से भी आर्थिक मदद के लिए पत्राचार किया है। डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सड़ गई थी खोपड़ी की हड्डी
23 वर्षीय मरीज सतीश करीब दो साल पहले सड़क हादसे का शिकार हुआ था। उसने माता-पिता को खो दिया। इस दौरान उसको सिर में चोट लगी थी। खोपडी की हड्डी सड़ गई थी, जिस वजह से मरीज को बचाने के लिए उसकी न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी करनी पड़ी है।

क्या होती है क्रेनियोप्लास्टी सर्जरी
क्रेनियोप्लास्टी एक न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है, जो खोपड़ी में हड्डी की मरम्मत करती है। क्रेनियोप्लास्टी का उपयोग आमतौर पर खोपड़ी की हड्डी के खो जाने या क्षतिग्रस्त होने पर किया जाता है। इस ऑपरेशन में खोपड़ी के खो गए हिस्से को बोन ग्राफ्ट और प्लास्टिक प्लेट से भर दिया जाता है।

ऑपरेशन की टीम में ये रहे शामिल विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने
कहा कि सर्जरी न्यूरो सर्जन की देखरेख में की है। उनके साथ एनएसथेटिक्स डॉ. राजीव शासनी, डॉ. ईशा और डॉ. अनु के अलावा ओटीए निर्मला, शिवानी व स्टाफ नर्स अंजलि शामिल रहीं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskullu newsshimla news
Previous Article

श्रीखंड यात्रा: पांच ग्लेशियर पार कर होंगे ...

Next Article

हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sikh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पांच सिंह साहिबान का फैसला: ढडरियांवाले और गुरमुख सिंह को धार्मिक सजा

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • ind vs sa
    cricketखेल

    iND Vs SA : आज सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, अंतिम ट्वेंटी-20 मुकाबला रात 8:30 बजे से

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा के लिए पुलिस तैयार

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Kissan 1
    पंजाब

    Bathinda: जमीन निशानदेही विरोध में पुलिस ने लाठीचार्ज, DSP की बाजू टूटी

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    CHANDIGHARपंजाब

    Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर किसान ने निगला सल्फास, मोगा में महा पंचायत आज

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 18 01 2024 Forex Treding 23632427
    हिमाचल प्रदेश

    Forex Trading Case: 250 करोड़ की धोखाधड़ी, तीन आरोपी… नियमित जमानत के लिए हिमाचल HC कल करेगा सुनवाई

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विभागों पर बिजली बोर्ड का 495.76 करोड़ बकाया, 86 करोड़ पुराने लंबित

  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.