चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा: जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 01 Sep 2026
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस दिन-रात के मोर्चे के दौरान किसानों की मांगों पर प्रतिदिन चर्चा होगी।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार यानी 1 सितंबर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाने जा रहा है जो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान सेक्टर 48-49 की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रोड को एक तरफ से जाम करेंगे।
इसके अलावा, गन्ने के किसानों को उचित और समय पर भुगतान की वह मांग कर रहे हैं। धरने में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों जैसे अहम मुद्दों पर भी आवाज उठाई जाएगी। नेताओं ने कहा कि वे सरकार के बातचीत के आमंत्रण पर पूरी तरह तैयार हैं। यूनियन ने मोर्चे की पूरी तैयारी कर ली है जिसके लिए किसानों ने अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ लंगर का सारा जरूरी सामान लेकर जाएंगे। धरने वाले स्थान पर ही लंगर तैयार किया जाएगा।















