उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

उत्तराखंड: चमोली जनपद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता
हिंदी टीवी न्यूज, चमोली। Published by: Megha Jain Updated Wed, 18 Nov 2026
भूकंप के झटकों से आज उत्तराखंड के चमोली जिले में धरती डोल उठी। हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था। सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया।
जिले में कहीं से भी भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार, स्थिति सामान्य है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। फिलहाल जिले में नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।















