Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

By hinditvnews
September 14, 2026
5
0
Cmsukhu Ll

हिमाचल: उपभोक्ताओं को राहत, राशन-गैस-दवाओं की शिकायतों के लिए सीधी सुनवाई; जानें क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 14 Sep 2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यहां राशन, घरेलू गैस और दवाओं से जुड़ी शिकायतों की सीधी सुनवाई होगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतें निगम के ईमेल पर भी भेज सकेंगे। प्रदेश में 19.42 लाख राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी पर खाद्य वस्तुएं मिल रही हैं, जबकि 47 मेडिकल स्टोरों पर 10.25 से 50 फीसदी तक छूट में दवाइयां उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हिमाचल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निगम मुख्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शिकायतों के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यहां राशन, घरेलू गैस और दवाओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई होगी। उपभोक्ता अपनी शिकायत complaint@himapurti-com पर भी भेज सकते हैं।

प्रदेश में करीब 19.42 लाख राशन कार्ड धारकों को हर माह सब्सिडी पर खाद्य तेल, नमक और दालें मिलती हैं। चावल, आटा और अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी की जा रही है। निगम की 54 गैस एजेंसियों से एलपीजी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही चार पेट्रोल पंप भी संचालित हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 47 मेडिकल स्टोरों पर 10.25 से 50 फीसदी तक की छूट पर दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध हैं।
सरकारी विभागों को भी सीमेंट, पाइप, दवाइयां और मिड-डे-मील सामग्री की आपूर्ति की जाती है। सरकार वर्ष 2022-23 से किसानों से सीधे धान खरीद रही है। वर्ष 2025-26 में अक्तूबर से दिसंबर तक 21,127 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वर्ष 2023-24 से गेहूं की सीधी खरीद भी शुरू हुई। वर्ष 2026-27 में अब तक 4,567.50 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2025-26 में 217 मीट्रिक टन मक्की खरीदी गई। 2026-27 में भी 267.96 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। खरीदी गई मक्की और गेहूं को प्रसंस्कृत कर हिम मक्की आटा और हिम भोग गेहूं आटा  नाम से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से मिल रहा है।

प्रदेश की 54 गैस एजेंसियों ने घरेलू एलपीजी कनेक्शनों का सुरक्षा निरीक्षण किया है। 2,52,420 उपभोक्ताओं के लक्ष्य के मुकाबले 2,42,027 कनेक्शनों का निरीक्षण पूरा हुआ, जो 96 फीसदी है। इस दौरान लोगों को एलपीजी के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया। नागरिक आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों को भी ई-ग्रेड राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराता है। इन वस्तुओं की आपूर्ति का सालाना मूल्य करीब 10 से 15 करोड़ रुपये है। निगम आपदा के दौरान भी प्रभावित परिवारों को निशुल्क राशन और एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाता है।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal ration gas medicine complaints direct hearinghindi newsshimla news
Previous Article

डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे ...

Next Article

शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुफरी, नारकंडा व डलहौजी समेत कई इलाकों में बर्फबारी

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दुष्कर्म मामले में राम कुमार बिंदल पर चार्जशीट दाखिल

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड Weather: भारी बारिश जारी, 24 सितंबर तक अलर्ट

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अवैध खनन रोकने के लिए उड़नदस्ते गठित, सीमावर्ती जिलों में निगरानी

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: जिला परिषद से विधानसभा तक पहुंचे कई नेता

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Sonia Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सोनिया और प्रियंका से मिले सीएम सुक्खू

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नया शैक्षणिक सत्र आज से, नए नियम होंगे लागू; अंग्रेजी-हिंदी माध्यम में होगी पढ़ाई

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: यूजी-पीजी प्रवेश शेड्यूल जारी, आवेदन आज से शुरू

  • Images (14)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Kangra parliamentary seat: प्रत्याशियों के चेहरों से नहीं छंटी धुंध, इंतजार लंबा खिंच रहा

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • September 14, 2026

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Saria

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Tara

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.