Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

By hinditvnews
April 4, 2025
219
0
Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873

Himachal Weather: मैदानी जिले तपे, रोहतांग दर्रा और लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, इस दिन से बदलेगा मौसम

हिंदी टीवी न्यूज़/संवाद/शिमला/केलांग। Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Apr 2025

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिला जहां गर्मी से तपने लगे हैं, वहीं वीरवार को रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद घाटी में कई क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। बुधवार रात को उच्च पर्वतीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस और केलांग में शून्य के करीब रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दो दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

वीरवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के पूर्वानुमान के बीच जनजातीय इलाकों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा समेत ड्रिल्बू पीक, घेपन पीक के साथ कुंजम दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई। ठंड के कारण घाटी में घरों में एक बार फिर तंदूर जलने शुरू हो गए। हल्की बर्फबारी के कारण मनाली-लेह और सिस्सू-रोहतांग सड़क बहाली में जुटे बीआरओ की टीम को ठंड का समाना करना पड़ रहा है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद सीमा सड़क संगठन मनाली लेह और ग्रांफू-समदो सड़क बहाली में जुटा हुआ है। उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वीरवार को राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्के बादल छाए लेकिन कुछ देर में ही छंट भी गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ और नौ अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में नौ अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर में 9.0, भुंतर में 7.0, कल्पा में 3.0, धर्मशाला में 12.3, ऊना में 8.2, नाहन में 16.1, केलांग में 0.3, पालमपुर में 10.0, सोलन में 8.8, मनाली में 7.6, कांगड़ा में 11.8, मंडी में 11.6, बिलासपुर में 12.5, चंबा में 9.0, डलहाैजी में 11.2, कुफरी में 7.4, धाैलाकुआं में 10.0, बरठीं में 7.2, कसाैली में 14.6, पांवटा साहिब में 15.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.4
सुंदरनगर 32.6
सोलन 32.4
कांगड़ा 31.8
नाहन 31.4
मंडी 30.4
धर्मशाला 29.0
चंबा 28.8
भुंतर 28.7
शिमला 22.6
मनाली 21.4
केलांग 9.8
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Plains districts are hot light snowfall on Rohtang Pass and Lahaul peaks Full Updatehindi newsshimla news
Previous Article

SC: बंगाल में 25,000 शिक्षकों की भर्ती ...

Next Article

एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab Roadways
    पंजाब

    Punjab News: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज से बसों में नहीं बैठ पाएंगी 52 से ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketउत्तर प्रदेशखेल

    PL 2025: आज इकाना में लखनऊ-मुंबई की टक्कर, रोहित-ऋषभ पर रहेंगी निगाहें, जानें पिच रिपोर्ट

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Atishi
    दिल्ली

    Delhi Election Results 2025: अनुराग ठाकुर का दावा- ‘आतिशी को हराना चाहते थे केजरीवाल

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Luckhnow
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नशा रोकथाम के लिए 1000+ एंटी चिट्टा वॉलंटियर्स तैनात, योजना जल्द शुरू

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    जासूसी का खुलासा: सिरसा एयरबेस की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाक नंबर और चैट-वीडियो

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Anil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव का एलान, आचार संहिता लागू

  • Weather Update
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

  • Ice Skating
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Ice Skating Rink: स्पीड स्केटिंग, फिगर स्केटिंग और आइस हॉकी के लगेंगे कैंप

Timeline

  • May 2, 2026

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • May 2, 2026

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • May 2, 2026

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • May 2, 2026

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • May 2, 2026

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Murder

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal High Court

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Maya

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.