Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, शिमला में बादल

हिमाचल मौसम: चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, शिमला में बादल

By hinditvnews
January 20, 2025
261
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में छाए बादल

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 20 Jan 2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। शिमला सहित अन्य भागों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। माैसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज सुबह धर्मशाला से मनाली विंटर कार्निवल के शुभारंभ के लिए नहीं जा पाए। खराब माैसम के चलते हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं हो पाई। बीते दिन भी 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल स्पीति में शीतलहर तेज हो गई। खराब मौसम के बीच पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचे और बर्फ के बीच मस्ती की।

दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 20 और 21 जनवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय और आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि  22 और 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 24 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 9.0, भुंतर 4.0, कल्पा 0.6, धर्मशाला 4.5, ऊना 5.8, नाहन 9.1, केलांग -1.9, पालमपुर 7.4, मनाली 6.2, कांगड़ा 9.4, मंडी 9.1, बिलासपुर 9.7, हमीरपुर 9.1, चंबा 7.0, डलहाैजी 5.4, कुफरी 7.0, कुकुमसेरी -5.9, नारकंडा 4.6, भरमाैर 4.5, रिकांगपिओ 4.3, सेऊबाग 7.0, कसाैली 10.1, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 2.0, ताबो -4.3 व बजाैरा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of for four dayshindi news
Previous Article

उत्तराखंड: कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को दी ...

Next Article

जगरांव में बहू को जलाया, डीएमसी में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MC Shimla Budget Live: दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क, बड़ी घोषणाएं

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Light
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बिल वसूली में पसीने, पांच साल में 513 करोड़ का बकाया, आयोग ने UPCL से मांगा एक्शन प्लान

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: पर्यटन नीति में बदलाव

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Satinder
    मनोरंजन

    सतिंदर सरताज: 15 मिनट में तैयार किया ‘जाइये सजना’, जल्द आएगा एक्सटेंडेड वर्जन

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर: गंभीर बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक मशीन आएगी

    May 14, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead Body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आईआईटी मंडी छात्र विपिन कुमार की खड्ड में डूबने से मौत

  • Shimla
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: लोकसेवा आयोग करेगा सीधी भर्ती

  • Congress
    कांगड़ाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.