Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

manalinahanWeatherकांगड़ाकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

By hinditvnews
August 31, 2026
66
0
Shimla Weather

हिमाचल का मौसम : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, शिमला में झमाझम बरसे बादल; तीन सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 31 Aug 2026

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में विशेष सतर्कता की जरूरत है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के 30 अगस्त के बुलेटिन के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 31 अगस्त, 1 सितंबर, 2 सितंबर और 3 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार को शाम चार बजे के बाद राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। वहीं, धुंध ने पहाड़ों को अपने आगोश में ले लिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 30 अगस्त से 5 सितंबर तक मैदानी/निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
जिला स्तर के पूर्वानुमान के मुताबिक बिलासपुर में 1 और 2 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। चंबा में 1 सितंबर को, जबकि कांगड़ा में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंडी में 31 अगस्त को मध्यम से भारी और 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

शिमला में 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सोलन में 1 सितंबर को मध्यम से भारी और 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। सिरमौर में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

आज कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। रामशहर एआरजी में 78.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। धौलाकुआं एडब्लूएस में 38.5, घाघस में 30, पालमपुर में 23.8, मुरारी देवी में 22 और पंडोह में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बारिश में बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की आशंका जताई है। भारी बारिश के दौरान कुछ जल निकायों में जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ और कीचड़ खिसकने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा नदी-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal weather heavy rain alert 3 september 2026hindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज ...

Next Article

हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Virat ko
    cricketखेलदिल्ली

    कोहली का खुलासा: ‘खुश रहने के लिए छोड़ी भारत और RCB की कप्तानी

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • 0 Snowfall Himachal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जॉइन न करने वाले शिक्षक अब अयोग्य नहीं माने जाएंगे

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Smoking
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    No Smoking Day: हिमाचल में 1.7% महिलाएं धूम्रपान, पुरुषों में समस्या गंभीर

    March 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब पांच माह नालागढ़, देहरा, हमीरपुर विस क्षेत्र पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

  • Arrest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पेपर लीक आशंका: कई अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक OMR शीट में नहीं लगाया टिक

  • Harsh Mahajan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

Timeline

  • October 15, 2026

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • October 15, 2026

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tiger

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Muskan

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.