Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

  • Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth Story

  • BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

  • From Early Bets to Marquee Developments: Top Luxury Developers in Noida–Ghaziabad

  • Nykaa Turns 14 And Here Is What India's Biggest Beauty Party Has In Store For You

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

By hinditvnews
April 19, 2025
134
0
Himachal Weather

Himachal Weather: लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, कई जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/केलांग Published by: Megha Jain Updated Sat, 19 Apr 2025

जनजाजीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के जनजाजीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से चोटियां सफेद हो गई हैं। वहीं स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से लगातार बर्फबारी जारी है। अभी तक करीब 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़का
हिमपात के कारण घाटी का पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया है। वहीं कुल्लू जिले में आधी रात के बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि की सूचना है।  बीते 24 घंटों के दाैरान कुकुमसेरी में 15.8, भुंतर 14.0, सेऊबाग 13.0, केलांग 8.0, ब्राह्मणी 7.2, ओलिंडा 7.0, मनाली और कल्पा 6.0, मुरारी देवी 5.8, जोत 4.8, सुंदरनगर  4.0, बजौरा 3.5, बरठीं 3.2, ऊना और रामपुर में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार के लिए कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान  50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 20 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। कुछ भागों में 22 अप्रैल तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला में चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव आया है।

तापमान में बदलाव के आसार
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर 20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद पारे में बढ़ोतरी के आसार हैं। दूसरी ओर बुधवार देर रात आए अंधड़ और बारिश से जिला कुल्लू में सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ है। बंजार विधानसभा क्षेत्र में  50 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 14.6, कल्पा 6.9, ऊना 16.9, नाहन 16.3, केलांग 1.0, पालमपुर 15.0, सोलन 15.0, मनाली 10.5, कांगड़ा 18.2, मंडी 17.5, बिलासपुर 20.9, हमीरपुर 20.7, चंबा 16.7, जुब्बड़हट्टी 17.6, कुफरी 12.7, कुकुमसेरी 3.3, नारकंडा 9.2, रिकांगपिओ 9.8, भरमाैर 10.4, सेऊबाग 11.5, बरठीं 18.9, कसाैली 19.0, पांवटा साहिब 23.0 , सराहन 12.3, ताबो 4.0 व बजाैरा में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: Fresh snowfall in Lahaul-Spitihindi newsrain in Kullushimla newsthunderstorm and hailstorm alert in many dis
Previous Article

ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई ...

Next Article

Chardham Yatra 2025: चार्टर हेलिकॉप्टर के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chakki mod
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला फोरलेन: चक्कीमोड़ पुल के लिए आरएस वॉल से बदली ड्राइंग

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा: सीएम सुक्खू का निर्देश—सरकारी संस्थानों से अनावश्यक सामान हटेगा

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: नगर निगम आज शपथ लेगी, मुख्यमंत्री धामी समेत विधायक रहेंगे मौजूद

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: आज दून समेत पहाड़ी जिलों में झोंकेदार हवाएं, बारिश के आसार

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP: पत्नी का गला काट तीन दिन तक लाश के साथ सोता रहा पति

    April 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Snow Leopard
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, निचले इलाकों की ओर बढ़ रहे वन्य जीव

  • Images (1)
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

Timeline

  • April 14, 2026

    Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

  • April 14, 2026

    Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth Story

  • April 14, 2026

    BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

  • April 14, 2026

    From Early Bets to Marquee Developments: Top Luxury Developers in Noida–Ghaziabad

  • April 14, 2026

    Nykaa Turns 14 And Here Is What India's Biggest Beauty Party Has In Store For You

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Nova 2 Goes On Sale On Flipkart Starting April 14

    Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Limelight Lab Grown Diamonds To Launch 25 Stores In First Quarter To Kickstart Fy26 Growth Story

    Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth ...

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Bribooks Celebrates India's Top Young Authors At The National Awards And Exhibition 2025–26

    BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.