Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में मातृ संबल योजना शामिल

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में मातृ संबल योजना शामिल

By hinditvnews
March 26, 2025
143
0
Hp

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में शामिल की मातृ संबल योजना, मंत्री शांडिल ने दी जानकारी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने जानकारी दी कि मातृ संबल योजना को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना में शामिल कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना तीन सितंबर 2024 तक चल रही थी। अब इस योजना को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना में शामिल कर दिया है। विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत साल 2023-24 में 12,785 माताओं और 19,487 बच्चों तथा तीन सितंबर 2024 तक 10,653 माताओं और 16,100 बच्चों को लाभ दिया गया। इन लाभार्थियों को अब इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के लाभ लगातार दिए जा रहे हैं।

671 बच्चों को पढ़ाने के लिए हिंदी के शिक्षक नहीं
भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 16 उच्च विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें हिंदी शिक्षकों का कोई भी पद सृजित नहीं है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 671 है। जिला चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सोलन में एक-एक, मंडी और शिमला में तीन-तीन तथा जिला कांगड़ा में पांच स्कूल ऐसे हैं।

शहरों के 31 कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्र के 110 कॉलेजों से अधिक विद्यार्थी
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के 31 कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्रों के 110 कॉलेजों से अधिक विद्यार्थी हैं। भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 110 ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान 32,926 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। 25,284 विद्यार्थियों ने कला संकाय, 3368 विज्ञान और 4174 विद्यार्थी वाणिज्य संकाय की शिक्षा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के 31 कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र के दौरान 57,530 दाखिले हुए हैं। 37,465 विद्यार्थियों ने कला संकाय, 12,239 ने विज्ञान और 7836 ने वाणिज्य संकाय में दाखिले लिए हैं। प्रदेश के 141 कॉलेजों में 90,456 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी कॉलेजों में छात्रों और शिक्षकों का अनुपात 117:1 है।

स्कूलों में गैर शिक्षकों के 7485 पद खाली
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गैर-शिक्षक कर्मचारियों के 7485 पद रिक्त हैं। इन्हें विभागीय पदोन्नति/नियमितिकरण एवं विद्यालयों के विलय, एकीकरण तथा पदों के युक्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर भर दिया जाएगा। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने सितंबर 2023 को टीजीटी (आर्ट्स) के 1070, टीजीटी (नॉन मेडिकल) के 776 तथा टीजीटी (मेडिकल) के 430 पदों को सीधी भर्ती से भरने की अनुमति दीहै। इनमें से टीजीटी (आर्ट्स) के 566, टीजीटी (नॉन मेडिकल) के 337 तथा टीजीटी (मेडिकल) के 194 पदों को बैचवाइज, भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड एवं स्पोर्ट्स सेल के माध्यम से भर दिया है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से टीजीटी (आर्ट्स) के 425, टीजीटी (नॉन मेडिकल) के 343 एवं टीजीटी (मेडिकल) के 169 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए विभाग ने 25 फरवरी 2025 को राज्य चयन आयोग हमीरपुर को मांग-पत्र भेज दिया है।

आउटसोर्स से नर्सों के भरेंगे 915 पद
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि विभाग में स्टाफ नर्सों के 1329 पद रिक्त हैं। मंत्रिमंडल ने स्टाफ नर्सों के 915 पदों को आउटसोर्स से भरने का निर्णय लिया है। इनमें से लगभग 80 पदों को राज्य इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन और आरके एंड कंपनी मैनपावर एजेंसी हमीरपुर द्वारा भरा जा चुका है। शेष पदों को भरने के लिए अभी तक किसी भी कंपनी का चयन नहीं हुआ है। आउटसोर्स आधार पर भर्ती होने वाली नर्सों को 1306 रुपये वेतन प्रति माह दिया जाता है जो अनुबंध आधार पर दिए जाने वाले वेतन से 8298 रुपये कम है। नियमित आधार पर चयनित स्टाफ नर्सों से वेतन 22,538 रुपये कम है। मेडिकल काॅलेज टांडा में आउटसोर्स पर 14,490 रुपये वेतन प्रति माह दिया जाता है जो अनुबंध आधार पर दिए जाने वाले वेतन से लगभग 6870 रुपये और नियमित आधार पर चयनित स्टाफ नर्सों से 21,110 रुपये कम है। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नर्सों के पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने का कोई भी मामला/प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
Share :
TagsHimachal Pradesh Shimla Newshindi news
Previous Article

HP: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ...

Next Article

Shimla: CM सुखविंद्र सुक्खू ने मनाया 61वां ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 26 को येलो, 27-28 को ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • S Jaishankar
    राष्ट्रीय

    वहां के लोग जब जम्मू-कश्मीर को देखते होंगे तो…’ PoK की स्थिति पर एस जयशंकर ने जताया दुख, कही ये ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    Rajasthan

    Alwar: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष में रचा इतिहास

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Ganesh Joshi
    उत्तराखण्ड

    Ganesh Joshi: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    India NewsWeather

    Weather Report: अगले दो दिन फिर बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर; इस दिन से मौसम बदलने के आसार

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Road
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अब सड़कों पर नहीं टिकेगी बर्फ, सुचारु रहेगा यातायात

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब बेहतर परिणाम और साक्षात्कार से मिलेंगे शिक्षक पुरस्कार, नई चयन प्रक्रिया तैयार

Timeline

  • April 10, 2026

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • April 10, 2026

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • April 10, 2026

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • April 10, 2026

    हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • April 10, 2026

    हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meerut

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Yogi

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Maan

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.