Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • 91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट… होंगी कुल 13 बैठकें

Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट… होंगी कुल 13 बैठकें

By hinditvnews
January 25, 2024
349
0
Himachal Budget

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे और बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। बजट सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। दो दिन गैर सरकारी कार्य दिवस होगा। Himachal Budget Session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से होगा। बजट सत्र 29 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। दो दिन गैर सरकारी कार्य दिवस होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा।

15 फरवरी को सत्रके दूसरे दिन मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 16 फरवरी को सदन में अनुपूरक बजट का पारण होगा। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष की तरफ से लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा।

फरवरी में बजट पर होगी चर्चा

बजट सत्र के दौरान 17 फरवरी को मुख्यमंत्री माली साल 2024-25 का बजट सदन में पेश करेंगे। 19 फरवरी से बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। 20 तथा 21 फरवरी को बजट पर सदन में चर्चा जारी रहेगी।

22 फरवरी को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 23 फरवरी को बजट पर चर्चा का समापन होगा। 24 व 25 फरवरी को अवकाश होगा। इस दौरान बजट सदन की कमेटियों को भेजा जाएगा।

विधान सभा अध्यक्ष ने ये कहा

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि 26 फरवरी को सदन में सदन में मांगों पर मतदान होगा। 27 फरवरी से सदन में मांगों अर्थात कटौती प्रस्तावों पर चर्चा का आगाज होगा।

28 को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। बजट सत्र के अंतिम दिन 29 फरवरी को मांगों पर चर्चा के बाद इन्हें पारित किया जाएगा। अर्थात बजट पारित होगा।

बजट से क्या हैं उम्मीदें

लोक सभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आगामी माली साल के बजट से प्रदेश के युवाओं , कर्मचारियों , पेंशन भोगियों के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को खासा उम्मीदें हैं। बेरोजगार बजट में रोजगार का पिटारा खुलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं , तो कर्मचारी वित्तीय लाभ मिलन की।पशु पालक गोबर खरीद के साथ साथ दूध की खरीद कीमत में इजाफा होने की उम्मीद लगाए हैं। सबसे बड़ी उम्मीद महिलाओं को है। महिलाओं को उम्मीद है कि आगामी माली साल के बजट में मुख्यमंत्री कांग्रेस की गांरटी के मुताबिक उन्हें 1500-1500 रुपए महिला सम्मान भत्ता देने की घोषणा करेंगे।

सीएम ने प्रदेश को लिया आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

बहरहाल लोक सभा चुनाव से पहले के बजट में सरकार की तरफ से लोक लुभावन घोषणाओं की उम्मीद है। अलबत्ता मुख्यमंत्री प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प ले चुके हैं। लिहाजा देखना यह है कि अपने दूसरे बजट में मुख्यमंत्री संसाधन जुटाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Share :
Tagshp newsshimla
Previous Article

हिमाचल में बरसेंगी राहत की फुहारें, आज ...

Next Article

Himachal News: अप्रैल से महंगी हो सकती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 11 03 2024 Hati 23672027
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन मंदिरों से भी मिलती है ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Nathpa Jhakri Dam
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सूखे की मार : नदियों में घटा जलस्तर, 85 फीसदी तक गिर गया बिजली परियोजनाओं में उत्पादन

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal School : अब हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मर्ज होंगे

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Download (29)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधायक दीपराज ने साढ़े 12 लाख में लिया एचपी 30 बी 0001 नंबर

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rajendra Rana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों आ गए कांग्रेस विधायक विजय राणा? सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, कर ...

    February 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cricket-association
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: आईपीएल मैचों में स्टेडियम में गूंजेगा मतदान जागरुकता गीत

  • Congress
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी कांग्रेस

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू

Timeline

  • June 10, 2026

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • June 10, 2026

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • June 10, 2026

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • June 10, 2026

    91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • June 10, 2026

    Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rustomjee Partners With Rotary Club Of Bombay Airport To Advance Water Security And Sustainable Livelihoods In Palghar

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods ...

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Hktb Launches "hong Kong Summer Fun": A Season Of Events, Experiences And Exclusive Visitor Offers

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Enterprise Marketing's Reckoning With The Geo Growth Summit Arrives At Index'26 New York

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.