Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

  • Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

  • Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

  • Riyadh Art Reveals Family Tree by Indian Artist Subodh Gupta, a New Permanent Collection Artwork Installed in Riyadh's Financial District KAFD

  • Checkmarx One Achieves Industry's Highest Scanning Fidelity, Outperforming Both Legacy Tools and AI Models

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 241 सड़कें और 677 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, तस्वीरों में जानें हालात

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 241 सड़कें और 677 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, तस्वीरों में जानें हालात

By hinditvnews
February 1, 2024
361
0
shimla snowfoll

Snowfall in Himachal Today :हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। रिज व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। चंबा के खज्जियार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिले के चुराह, भरमौर, पांगी, डलहौजी में बर्फबारी लगातार जारी है। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क अन्य भागों से कट गया है। अधिकांश पंचायतों में बिलजी आपूर्ति ठप है।

बारिश-बर्फबारी से राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक छह नेशनल हाईवे और 241 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। प्रदेश में 677 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। सबसे ज्यादा 139 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं। किन्नौर में 20, कुल्लू 11, मंडी 14 और शिमला में 13 सड़कें बंद हैं। लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। यहां लगातार तीसरे दिन बर्फबारी जारी है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में दो फीट से अधिक बर्फबारी होने से लाहौल घाटी का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। बारिश-बर्फबारी से किसान-बागवानों चेहरे खिल गए हैं। सड़कों के साथ कई इलाकों में बिजली भी गुल है।चंबा-तीसा मुख्य सड़क खुली है। जबकि तीसा-बैरागढ़, देवीकोठी- टेपा मार्ग, तरेला-गुईला मार्ग, तरेला-जुनास मार्ग, तरेला-बौदेडी-मंगली, मार्ग, नकरोड़-भराड़ा मार्ग, नकरोड़-चांजू, तीसा-सनवास,  भंजराडू-चनवास, नकरोड़-आयल, हिमगिरि-आयल- जसौरगढ़- दियोला बंद है।  चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत खजुआ के गांव कैया में 1 फीट ताजा हिमपात हुआ है। । जबकि तीसा-बैरागढ़, देवीकोठी- टेपा मार्ग, तरेला-गुईला मार्ग, तरेला-जुनास मार्ग,  तरेला-बौदेडी-मंगली, मार्ग, नकरोड़-भराड़ा मार्ग, नकरोड़-चांजू, तीसा-सनवास,  भंजराडू-चनवास, नकरोड़-आयल, हिमगिरि-आयल.  जसौरगढ़- दियोला बंद है।  चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत खजुआ के गांव कैया में 1 फीट ताजा हिमपात हुआ है।किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। किन्नौर जिले के रक्षम, भावावैली, छितकुल, कल्पा, कुन्नौचारंग, नेसंग, हांगो और चुलिंग में भारी बर्फबारी हुई है। कम ऊंचाई वाले भागों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा हिमपात और बारिश से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है।  सोलन जिले के बद्दी, नालागढ़ क्षेत्र में भी सुबह से बारिश हो रही है। इससे जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं किसानों, बागवानों को भी राहत मिली है।प्रदेश के बर्फीले इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा सरकारी और निजी बसें फंसीं हुई हैं। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी के चलते  कुल्लू से मनाली की तरफ जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हैं। बर्फबारी और बारिश से सड़कें व रास्ते बंद होने से कुल्लू के स्कूलों में 2 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लाहौल का संपर्क कुल्लू जिला से कट गया है। जबकि कई गांवों में बिजली भी गुल हो गई है। बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।  वहीं बारिश के चलते मनाली की ओर बस सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। मनाली की ओर जाने वाली बसों को पतलीकूहल से आगे नहीं  भेजा जा रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के पहिये थम जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, मनाली में गुरुवार सुबह बारिश का दौर शुरू हो गया है। सड़कें बारिश के चलते लबालब हो गईं। कुल्लू में भी बारिश हुई। नालियों की उचित निकासी नहीं होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। बारिश व बर्फबारी के चलते कुल्लू व लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 फरवरी को केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

5 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। यह दौर 4 फरवरी तक जारी रहेगा। राज्य में 3 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान  सामान्य से नीचे रहा है।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
बर्फ से ढकी बाइक। –

राजधानी शिमला में बर्फबारी शुरू हो गई है। एचआरटीसी के ऊपरी शिमला के लिए 90 फीसदी रूट ठप हैं। नेरवा, चौपाल के लिए बुधवार से बसों का संचालन बंद है। जगह-जगह 50 बसें फंसी हैं।  एचआरटीसी की बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभापित हैं। शिमला में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है।

तारादेवी डिपो के 90 फीसदी रूट ठप हैं। इसके साथ ही खड़ापत्थर में भारी बर्फभारी के चलते निगम की 50 बसें अभी भी फंसी हैं।  बर्फबारी के बाद शहर के होटलों बुकिंग बढ़ने लगी है। 40 फीसदी कमरे एडवांस मे बुक हो गए हैं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला के लिए दूध, ब्रेड, सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप है।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
डलहौजी। –
कौन-कौन से नेशनल हाईवे बंद
रामपुर-शिमला
मनाली-लेह
आनी-कुल्लू
ग्रांफू-काजा
चंबा-भरमौर
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
सिराज घाटी में बर्फबारी।
कमरुनाग, शिकारी देवी में भारी बर्फबारी, जंजैहली, सरोआ और पांगणा की चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर
मंडी जिले के धार्मिक स्थलों में भारी बर्फबारी के बीच पारा लुढ़कने के कारण निचले क्षेत्रों में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं। जंजैहली, सरोआ, सजिहन्नी, रोहांडा और पांगणा की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी और बारिश के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। शिकारी देवी में चार फीट और कमरुनाग में दो फुट बर्फबारी दर्ज की गई है।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
मंडी जिले का सिराज क्षेत्र –
सिराजघाटी में छतरी गाड़ा गुशैनी, गाड़ा गुशैनी तपनालीघाट, जंजैहली छतरी, जंजैहली-बखरोट-रायगढ़, लंबाथाच, शीलहिबागी-कलहनी, कोट-देओल-जैंशला, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, थाटा-संबलवास, बगस्याड-थुनाग-रैनगलु, टिक्की-शैटाधार, खनेटी- खुहन्न, भौंचडी-कांडा, थाची-डीडर, बाली-थाची, नरेंनगलु-शैटाधार,  बासन-सोमगाड, थाची-डाबर, थाची-बिझड़, सनारली-संकर-देहरा-रायगढ़ और बूंग-रेशन सड़कें बंद हैं।  लोनिवि मंडल गोहर की कोट देवी दहड़ सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। नाचन के जयदेवी सब स्टेशन के 58 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
पांगी क्षेत्र
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.8, संदरनगर 6.4 , भुंतर 5.5, कल्पा -2.4, धर्मशाला  4.2 , ऊना 9.5, नाहन 6.1, पालमपुर 3.5 , सोलन 3.6 , मनाली -0.1, कांगड़ा 8.0, मंडी 6.3, बिलासपुर 9.6, हमीरपुर 7.9, डलहौजी 0.9, जुब्बड़हट्टी 5.0., कुफरी 0.2 ,कुकुमसेरी -3.1,  नारकंडा -2.1, रिकांगपिओ -0.2, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.4, बरठीं 8.6, समदो -2.1, पांवटा साहिब 10.0., सराहन 0.5 और देहरागोपीपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
लाहौल घाटी। –

स्थानीय लोगों व पयर्टकों के लिए जरूरी एडवाइजरी 

  1. मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  2.  संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
  3.  अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
  4. बर्फबारी के प्रति संवेदनशील इलाकों का रुख न करें
  5. तापमान कम होने के कारण पशुओं को घर के अंदर ही रखें, उन्हें रखने की पर्याप्त व्यवस्था करें।
Himachal Weather Update Today: Heavy Snowfall in Shimla, Chamba Many Roads And Power Transformers Stalled
मैक्लोडगंज में बर्फबारी –
 धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बर्फबारी हुई है। पर्यटकों ने यहां बर्फबारी का लुत्फ लिया। इस दौरान एक कार भी यहां बर्फ में फंस गई। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश से लंबे समय से पड़े सूखे में निजात मिली है। जिले भर में शुरू हुई बारिश कई इलाकों में गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी सिद्ध हुई है
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात ...

Next Article

Kullu News: बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कुल्लू ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Untitled Design 2 10
    पंजाब

    Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का रोड शो शुरू, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में भरेंगे नामांकन

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ghora
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Transfar
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Arrest
    पंजाब

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    कैथल: नौच गांव में नहर में गिरी स्कूली बस, आठ बच्चे घायल

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Bhiwani
    हरियाणा

    Bhiwani: दस साल पुरानी गाड़ियों के चालान काटने का विरोध

    November 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla news
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में महज 10 फीसदी बुकिंग; शिमला आने से कतरा रहे सैलानी

  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE गलती: फिजिक्स और इंग्लिश दोनों में गलत स्कैन हुई आंसर-की

Timeline

  • June 15, 2026

    Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

  • June 15, 2026

    Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

  • June 15, 2026

    Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

  • June 15, 2026

    Riyadh Art Reveals Family Tree by Indian Artist Subodh Gupta, a New Permanent Collection Artwork Installed in Riyadh's Financial District KAFD

  • June 15, 2026

    Checkmarx One Achieves Industry's Highest Scanning Fidelity, Outperforming Both Legacy Tools and AI Models

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maiva Pharma Inaugurates New State Of The Art Sterile Injectable Manufacturing Facility At Shoolagiri, India

    Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage With Limited Edition Bottles For Abar Hawa Bodol

    Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Kansai Nerolac Paints Puts Heat On Camera

    Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.