Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

  • हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

  • हिमाचल: बंद दवा कंपनियों में सिंथेटिक नशे की आशंका, NCB ने किया अलर्ट

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›डीएलएड में घटती रुचि: सिर्फ 15.5 हजार आवेदन, नौकरी नहीं मिलने से घटा रुझान

डीएलएड में घटती रुचि: सिर्फ 15.5 हजार आवेदन, नौकरी नहीं मिलने से घटा रुझान

By hinditvnews
May 20, 2025
304
0
hpbose

Himachal Pradesh: डीएलएड का घटा रुझान, इस बार साढ़े 15 हजार पर सिमटा आवेदन का आंकड़ा, नहीं मिल रही नौकरी

हिंदी टीवी न्यूज़, धर्मशाला Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 May 2025

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) को लेकर बोर्ड के पास अब तक करीब 15,500 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। शिक्षा बोर्ड के पास इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 4,000 आवेदन कम पहुंचे हैं।

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) को लेकर युवाओं का रुझान कम हो रहा है। प्रदेश में अब तक 70 हजार के करीब जेबीटी (डीएलएड) पास आउट बैठे हैं। इनमें से भी 40 हजार टेट पास हैं, जबकि इनकी भर्ती के नाम पर 2019 के बाद एक बार भी कमीशन नहीं निकाला गया है, जबकि बैचवाइज भर्ती के लिए अभी तक वर्ष 2013 तक के बैच को ही शायद नौकरी मिली है। डीएलएड पास बेरोजगारों की बढ़ती फौज को देखते हुए इस बार शिक्षा बोर्ड के पास आवेदनों की संख्या भी कम पहुंची है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष प्रदेश भर में चल रहे सरकारी और निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा करवाता है। इस बार शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए अप्रैल में आवेदन मांगे थे। बोर्ड के पास अब तक करीब 15,500 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। शिक्षा बोर्ड 29 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। शिक्षा बोर्ड के पास इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 4,000 आवेदन कम पहुंचे हैं।

प्रदेश में 70 हजार बेरोजगार डिप्लोमा धारक : जगदीश परियाल
जेबीटी बेरोजगार शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश परियाल का कहना है कि प्रदेश भर में अब तक 70 हजार के करीब जेबीटी (डीएलएड) डिप्लोमाधारक बेरोजगार घूम रहे हैं। 2019 के बाद जेबीटी के लिए कमीशन तक नहीं निकला गया है, जिसके चलते डीएलएड डिप्लोमाधारक बेरोजगारों की एक लंबी फौज बैठी है, जिसके चलते लोगों का डीएलएड कोर्स करने की ओर मोह भंग हो रहा है।

  • वर्ष 2021-23 के लिए बोर्ड के पास करीब 20 हजार आवेदन पहुंचे थे। इनमें 1,874 आधे-अधूरे आवेदनों को रद्द किया गया था, जबकि 18,197 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी किए थे।
  • शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए बोर्ड के पास 23,057 आवेदन पहुंचे। इनमें 2,676 आवेदनों को बोर्ड ने रद्द किया।
  • शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए बोर्ड के पास 15,618 आवेदन पहुंचे। इनमें भी 2,408 आधे-अधूरे आवेदनों को बोर्ड ने रद्द किया।
  • शैक्षणिक सत्र 2024-26 के लिए 19,459 ऑनलाइन आवेदन पहुंचे। इनमें 17,646 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
  • शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बोर्ड के पास अभी तक करीब 15,500 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि अभी तक इसमें छंटनी होनी बाकी है।

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी (डीएलएड) कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान बोर्ड के पास 15,500 के करीब आवेदन पहुंचे हैं, जबकि अभी कुछ आवेदनों को फीस भरने के लिए मौका दिया जाना है। डीएलएड की प्रवेश परीक्षा प्रदेश भर में 29 मई को होगी, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal trend of D.El.Ed. has decreased number of applications has been limited to 15500hindi newskangra news
Previous Article

Pakistani Spy: हरियाणा में पकड़े जासूसों पर ...

Next Article

जनजातीय क्षेत्रों में कम छात्रसंख्या वाले स्कूल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Baldev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Soldier Martyr : बलदेव चंद शहीद — पिता को कहा ‘ऑपरेशन अभी जारी है

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Antibiotics
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Ring
    धार्मिकपंजाब

    अद्भुत कलाकारी: मुस्लिम कलाकर ने सोने की अंगूठी पर बनाया राम मंदिर, देखने वाले भी रह गए हैरान; जानें गोल्ड ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Ayushman
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: आयुष्मान योजना पर संकट, निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद करने की चेतावनी

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Ind Vs Egn.
    खेल

    Ind vs Eng Live Score 1st Test: अश्विन ने दिया इंग्लैंड को पहला झटका, बेन डकेट लौटे पवेलियन

    January 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Congress
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुरिंदर बोले- गगरेट से पैराशूट प्रत्याशी उतारा तो ब्लॉक कांग्रेस से देंगे सामूहिक इस्तीफा

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ने एसआईटी और SP की भूमिका पर उठाए सवाल

  • 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    न रोजगार मिला, न महिलाओं को 1500 रुपए, कांग्रेस की गारंटियों पर संबित पात्रा ने जमकर घेरी कांग्रेस

Timeline

  • October 19, 2026

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

  • October 19, 2026

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • October 19, 2026

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • October 19, 2026

    हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

  • October 19, 2026

    हिमाचल: बंद दवा कंपनियों में सिंथेटिक नशे की आशंका, NCB ने किया अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Shimla

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Chitta

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.