Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

By hinditvnews
May 22, 2026
95
0
Himachal High Court

हाईकोर्ट का आदेश: चिकित्सा दावों के सत्यापन-निपटारे के लिए तीन दिन में तैनात करें अतिरिक्त डॉक्टर

हिंदी टीवी  न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 22 May

प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत लंबित चिकित्सा दावों के भुगतान में देरी पर कड़ा रुख अपनाया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत लंबित चिकित्सा दावों के भुगतान में देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसी और हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी को आदेश दिया है कि वे दावों के त्वरित सत्यापन और निपटारे के लिए तीन दिनों के भीतर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करें। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच चल रहे वित्तीय गतिरोध पर दोनों पक्षों को तीन सप्ताह में अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

तुरंत भुगतान राशि जारी की जाए: कोर्ट

अब मामले में 16 जून को सुनवाई होगी, जिसमें नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के निदेशक और प्रतिवादी सीईओ स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहना होगा। अदालत ने साफ किया है कि इस विवाद के बीच जिन याचिकाकर्ताओं के दावों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें तुरंत भुगतान राशि जारी की जाए। अदालत के समक्ष पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में हजारों चिकित्सा दावे डायलिसिस के अलावा अन्य मामले लंबित हैं। कोर्ट न निर्देश दिए कि डायलिसिस मामलों के लिए 3 और अन्य मामलों के लिए 7 डॉक्टरों की विशेष तैनाती की जाए। मामले की अगली स्टेटस रिपोर्ट 5 जून को पेश होगी।

सुनवाई के दौरान बजट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया

सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच आयुष्मान भारत योजना के तहत खर्च होने वाले बजट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। केंद्र सरकार ने 2018 के समझौता ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रति परिवार अधिकतम वार्षिक राष्ट्रीय सीमा 1,052 रुपये तय की गई है। केंद्र इसका 90 फीसदी (946.80 रुपये) वहन करता है और राज्य को 10 फीसदी देना होता है। शर्तों के मुताबिक, यदि वास्तविक खर्च इस तय सीमा से ऊपर जाता है, तो अतिरिक्त वित्तीय बोझ पूरी तरह राज्य सरकार को उठाना होगा। राज्य के महाधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह योजना इस रूप में व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि राज्य सरकार के पास ऐसा कोई नियंत्रण तंत्र नहीं है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कुल खर्च तय सीमा के भीतर ही रहे। पूरा ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। केंद्र को वास्तविक खर्च का 90 फीसदी हिस्सा देना चाहिए, जिसके लिए कई पत्र लिखे गए हैं पर जवाब नहीं मिला।

जीएसटी मामलों में व्यापारियों को दोहरी जांच से मिलेगी राहत, समानांतर कार्यवाही पर लगाई रोक

प्रदेश हाईकोर्ट ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के तहत व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि एक ही समयसीमा और एक ही विषय पर केंद्र और राज्य दोनों के जीएसटी अधिकारियों द्वारा एक साथ समानांतर कानूनी कार्यवाही नहीं चलाई जा सकती। हाईकोर्ट ने विभाग को निर्देश दिया है कि करदाताओं को बेवजह की दोहरी जांच से परेशान न किया जाए। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया ऐतिहासिक फैसले मैसर्स आर्मर सिक्योरिटी मामले का हवाला दिया। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि जीएसटी अधिनियम की धारा 6(2)(बी) के तहत अगर किसी एक अथॉरिटी (केंद्र या राज्य) ने पहले कार्यवाही शुरू कर दी है, तो दूसरी अथॉरिटी उसी विषय पर समानांतर अदालती कार्यवाही नहीं कर सकती। हालांकि समन जारी करना या सबूत जुटाना जांच का हिस्सा हो सकता है, लेकिन अंतिम फैसला या टैक्स रिकवरी की समानांतर प्रक्रिया पूरी तरह प्रतिबंधित है। अदालत ने याचिकाकर्ता कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 30 जून तक केंद्र और राज्य के अधिकारियों के समक्ष अपने सभी सहायक दस्तावेजों के साथ नया और विस्तृत जवाब दाखिल करे।

याचिकाकर्ता का जवाब मिलने के बाद राज्य जीएसटी अथॉरिटी, केंद्रीय अथॉरिटी से संपर्क करेगी। दोनों विभाग आपस में यह तय करेंगे कि इस मामले की आगे की कार्यवाही कौन सा विभाग (केंद्र या राज्य) संभालेगा। पूरी फाइल उसी एक विभाग को ट्रांसफर कर दी जाएगी। विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह व्यापारी को अपनी बात रखने का पूरा मौका दे और आपत्ति दर्ज होने के छह सप्ताह के भीतर एक स्पष्ट व तर्कसंगत आदेश पारित करे। इसके साथ ही अदालत ने यह भी साफ किया कि यदि तय समय के भीतर व्यापारी अपना जवाब दाखिल नहीं करता है, तो विभाग कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा, लेकिन किसी भी सूरत में समानांतर कार्यवाही नहीं चलाई जाएगी। याचिकाकर्ता कंपनियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। राज्य कर अधिकारियों ने उनके खिलाफ वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हैरानी की बात यह थी कि इसी समान अवधि और इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय जीएसटी प्राधिकरण भी पहले ही नोटिस जारी कर जांच शुरू कर चुका था। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि एक ही मामले पर दो अलग-अलग विभागों द्वारा एक साथ कार्यवाही चलाना कानूनन गलत है।

न्यायिक बुनियादी ढांचे का मामला, हाईकोर्ट में बोले सीएस-कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा

 प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायिक बुनियादी ढांचे की अनदेखी पर फिलहाल राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता स्वयं अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। मुख्य सचिव ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस बैठक में मामले को सरकार के सर्वोच्च स्तर पर सुलझा लिया जाएगा। अदालत ने भले ही सरकार को समय दे दिया है, लेकिन साथ ही सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव को एक निर्देश भी जारी किया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुख्य सचिव को अदालत द्वारा पारित पिछले आदेश के संदर्भ में एक संयुक्त हलफनामा दायर करना होगा, जिसमें कोर्ट के पिछले निर्देशों पर की गई कार्यवाही का पूरा ब्योरा देना होगा। सरकार का पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता ने भी अदालत को भरोसा दिलाया कि वह इस विषय को लेकर व्यक्तिगत रूप से कैबिनेट से अनुरोध करेंगे, जिससे मामले का कोई सकारात्मक और स्थायी समाधान निकाला जा सके। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही को 18 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP High Court Order: Deploy Additional Doctors Within Three Days for Verification and Settlement of Medical Clshimla news
Previous Article

Shimla: आउटसोर्स भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, ...

Next Article

Himachal Pradesh: अनुबंध सेवाकाल लाभ मामलों का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dd
    दिल्ली

    Delhi Election: BJP पर AAP प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का आरोप, केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modii
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बजा मोदी का डंका, जनता ने गारंटियां पूरा करने को दिया समय; यहां ये मुद्दे रहे काफी महत्वपूर्ण

    June 5, 2024
    By hinditvnews
  • Luckhnow
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: विद्युत लोकपाल से उपभोक्ताओं को राहत, तीन मामलों में अहम आदेश जारी

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    रेल रोको आंदोलन: अमृतसर में ट्रैक पर बैठे किसान

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: महात्मा गांधी-सुक्खू पर अभद्र पोस्ट, एफआईआर दर्ज

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • Snow
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में झमाझम बारिश, बर्फबारी

Timeline

  • August 19, 2026

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • August 19, 2026

    Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • August 19, 2026

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • August 19, 2026

    ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • August 19, 2026

    Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct Growth Plan

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth ...

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • India's New Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.