Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और ग्रीन स्किल्स सेंटर

  • CWG 2026: PM से मुलाकात के चलते खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित

  • Uttarakhand: हल्द्वानी रैली में भाजपा पर बरसेंगे खरगे

  • Uttarakhand: भारी बारिश अलर्ट: आज चमोली के सभी स्कूल बंद

  • Uttarakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार: 13 महिलाओं का चयन, 8 अगस्त को सम्मान

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›73 साल की बुजुर्ग महिला हरजीत कौर को अमेरिका से डिपोर्ट, 33 साल बाद लौटाई पंजाब

73 साल की बुजुर्ग महिला हरजीत कौर को अमेरिका से डिपोर्ट, 33 साल बाद लौटाई पंजाब

By hinditvnews
September 26, 2025
204
0
Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar

73 साल की बुजुर्ग महिला यूएस से डिपोर्ट: बेड़ियों से बांधा, अमेरिका में 33 साल से रह रही थी पंजाब की हरजीत कौर

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 25 Sep 2025 

यूएस से एक बुजुर्ग महिला को डिपोर्ट कर वापस पंजाब भेजा गया है। हैरानी की बात ये कि मूल रूप से पंजाब के मोहाली की 73 वर्षीय बुजुर्ग सिख महिला हरजीत कौर 30 साल से भी ज्यादा समय से अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

अमेरिका से पंजाबियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इसी साल फरवरी में सैकड़ों अवैध प्रवासी पंजाबियों को यूएस डिपोर्ट किया गया था। ऐसे में यूएस से एक बुजुर्ग महिला को डिपोर्ट कर वापस पंजाब भेजा गया है। हैरानी की बात ये कि मूल रूप से पंजाब के मोहाली की 73 वर्षीय बुजुर्ग सिख महिला हरजीत कौर 30 साल से भी ज्यादा समय से अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही थी। ट्रंप सरकार ने हरजीत कौर को अनडॉक्यूमेंटेड (यूएस के दस्तावेज न होने) पर कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लेने के बाद भारत डिपोर्ट कर दिया। महिला को वहां रह रहे अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलने नहीं दिया गया और हथकड़ी और बेड़ियों से बंधक बनाकर उसे यूएस से डिपोर्ट कर दिया।

बुजुर्ग महिला के वकील दीपक आह्लूवालिया ने हरजीत कौर को डिपोर्ट किए जाने के बारे जानकारी साझा की है। आह्लूवालिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीबीजी (हरजीत कौर) पंजाब वापस पहुंच चुकी हैं।
पूर्वी बे (नॉर्दर्न कैलिफोर्निया) में रहने वाली हरजीत कौर को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट ने एक रूटीन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया। इसके बाद उनके परिवार और सैकड़ों समुदाय सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और रिहाई की मांग की। वकील ने बताया कि बुजुर्ग हरजीत कौर को पहले बेकर्सफील्ड डिटेंशन सेंटर में रखा गया, फिर शनिवार तड़के 2 बजे उन्हें हथकड़ी लगाकर लॉस एंजेलिस ले जाया गया। वहां से उन्हें जॉर्जिया भेजा गया और आखिर में चार्टर्ड प्लेन से आर्मेनिया होते हुए दिल्ली पहुंचा दिया गया।

वकील आहलुवालिया ने दावा किया कि जॉर्जिया में हरजीत कौर को 60-70 घंटे तक बिना बिस्तर के फर्श पर कंबल डालकर सोना पड़ा। हाल ही में उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण उन्हें उठने-बैठने में भी दिक्कत थी। इस दौरान उन्हें न तो स्नान कराया गया और न ही उचित सुविधा दी गई। 

1992 में दो बेटों के साथ अमेरिका गई थी हरजीत कौर
हरजीत कौर 1992 में अपने दो बेटों के साथ अमेरिका गई थीं। वहां उनका शरण केस 2012 में खारिज हो गया था, लेकिन तब से वह नियमित रूप से हर छह महीने में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट के दफ्तर रिपोर्ट करती रहीं। उनके परिजनों ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया था कि दस्तावेज मिलने तक वह अमेरिका में रह सकती हैं।

कैलिफोर्निया में हुआ भारी विरोध  
जब इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट ने हरजीत कौर को हिरासत में लिया तो कैलिफोर्निया में भारी विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां उठाकर हैंड्स ऑफ आवर ग्रैंडमा और ब्रिंग ग्रैंडमा होम के नारे लगाए। बावजूद हरजीत कौर को अवैध प्रवासी घोषित कर भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

दो दशक तक स्टोर में किया काम
हरजीत कौर ने अमेरिका में एक भारतीय गारमेंट स्टोर में दो दशक से अधिक समय तक काम किया। उनके परिवार में दो पोते, तीन पोतियां और अन्य रिश्तेदार रहते हैं। परिवार का कहना है कि उनकी उम्र और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे थायरॉयड, माइग्रेन, घुटनों का दर्द और तनाव) को देखते हुए हिरासत में रखना उनके जीवन के लिए खतरा था।

Share :
Tags73-year-old Punjabi woman deported from US Harjeet Kaur had lived in America for 33 yearschandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

UKSSSC पेपर केस: सीएम धामी बोले, सीबीआई ...

Next Article

Punjab Assembly: मंत्री बरिंदर गोयल ने बाढ़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा हादसा: मिंजर मेला देखकर लौट रही कीर्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Buransh
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बदलाव, कम बारिश-बर्फबारी से जल्दी खिल रहे बुरांश के फूल

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: दो दिन रहेगा खराब मौसम, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, बदरीनाथ धाम में जमे झरने

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Horticulture: सेब की नई किस्मों में गाला और डिलीशियस की बढ़ी मांग

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज बारिश-ओलावृष्टि, कल अंधड़ का अलर्ट

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पत्नी के नाम पर दूसरी महिला का इलाज, पति पर एफआईआर बहाल

  • Cybercrime
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: ज्योरा स्कूल के 9 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला

Timeline

  • August 6, 2026

    Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और ग्रीन स्किल्स सेंटर

  • August 6, 2026

    CWG 2026: PM से मुलाकात के चलते खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित

  • August 6, 2026

    Uttarakhand: हल्द्वानी रैली में भाजपा पर बरसेंगे खरगे

  • August 6, 2026

    Uttarakhand: भारी बारिश अलर्ट: आज चमोली के सभी स्कूल बंद

  • August 6, 2026

    Uttarakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार: 13 महिलाओं का चयन, 8 अगस्त को सम्मान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Noida

    Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और ग्रीन स्किल्स सेंटर

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Modi

    CWG 2026: PM से मुलाकात के चलते खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Kharge

    Uttarakhand: हल्द्वानी रैली में भाजपा पर बरसेंगे खरगे

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.