Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर टीम, बुकिंग में सावधानी बरतें

Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर टीम, बुकिंग में सावधानी बरतें

By hinditvnews
April 8, 2025
337
0
Helicopter Of Sukkhu

Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Tue, 08 Apr 2025

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से बुकिंग शुरू हो रही है। इंटरनेट पर साइबर ठगों का  जाल भी बिछा है। पिछले साल 85 फर्जी वेबसाइट और 45 फेसबुक पेज साइबर पुलिस ने बंद कराए थे।

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का मन बना रहे हैं तो इंटरनेट पर बिछे साइबर ठगों के जाल से बचना होगा। जरा सी चूक आपको ठगी का शिकार बना सकती है। फर्जीवाड़े पर अंकुश के लिए इस बार पहले से साइबर थाने में चार लोगों की टीम गठित कर दी गई है। टीम का पर्यवेक्षण सीओ साइबर अंकुश मिश्रा करेंगे।

बता दें कि मंगलवार से हेली सेवा की बुकिंग शुरू हो रही है। हर साल हेली सेवाओं के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी की जाती है। ठग केदारनाथ हेली सेवा बुक करने के नाम पर लोगों से प्रति व्यक्ति हजारों रुपये लेकर उन्हें फर्जी टिकट तक भेज देते हैं।

वर्ष 2023 में इस तरह की ठगी से संबंधित 40 से ज्यादा मुकदमे प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए थे। ठगी का शिकार होने वालों में अधिकतर लोग उत्तराखंड के बाहर के ही थे। असल वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को भ्रम में डालकर ठगी का शिकार बनाया जाता है। ऐसे में पिछले साल शुरुआत से ही साइबर पुलिस ने नई वेबसाइट पर शिकंजा कसना शुरू किया था।

45 फेसबुक पेज भी कराए गए थे बंद
जून 2024 तक ही 82 वेबसाइट को बंद कराया जा चुका था। इसके अलावा 45 फेसबुक पेज भी बंद कराए गए थे। इन पर भी हेली सेवाओं को बुक करने संबंधी विज्ञापन दिखाए गए थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस साल शुरुआत में ही साइबर थाने में चार अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम हर वक्त इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विज्ञापन वाले पेज व पोस्ट आदि की निगरानी करेगी। ताकि, समय रहते इन सभी वेबसाइट और पेज को बंद कराया जा सके।

टीम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को दी गई है। सोशल मीडिया पर विशेषतौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, शुरुआती दौर में ही लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके। ज्यादा से ज्यादा फर्जी वेबसाइट को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी जागरूकता के लिए कार्यक्रम ऑनलाइन चलाए जाएंगे।

सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होते हैं टिकट बुक

बता दें कि पिछले साल से सरकार ने आईआरसीटीसी को टिकट बुकिंग का काम सौंपा था। ऐसे में केवल इसी वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक किए जा रहे थे। इस वर्ष भी यह जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास ही रहेगी। इस वेबसाइट पर कोई मोबाइल नंबर नहीं दिया गया है। जबकि, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों में मोबाइल नंबर दर्ज होता है। ताकि, लोग इस पर फोन करें और ठग उन्हें अपनी बातों में फंसा लें।

ऐसे दिया जाता है लोगों को धोखा

– हेली कंपनियों के लोगो और नाम का करते हैं इस्तेमाल।

– साइबर ठग ऐसी वेबसाइट बनाते हैं, जो एकदम अधिकारिक लगती है।

– इन वेबसाइट पर कांटेक्ट अस नाम के कॉलम में मोबाइल नंबर दर्ज होता है। जबकि, असल वेबसाइट में कोई मोबाइल नंबर नहीं है।

– फर्जी वेबसाइट पर भले ही आपने भुगतान कर दिया, लेकिन इसकी जानकारी आपको हेली सेवा प्रदाता कंपनियों से नहीं मिलेगी।

लुभावने वादे

– फर्जी वेबसाइट पर लोगों से लुभावने वादे किए जाते हैं। मसलन टिकटों के प्राइस में छूट, एक के साथ एक फ्री आदि। इसके साथ ही कई और वादे।

– असल वेबसाइट पर एक निर्धारित पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल होता है, जबकि नकली वेबसाइट पर ठग अपने पर्सनल खातों में पैसा जमा कराते हैं।

Share :
TagsChardham Yatradehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

Uttarakhand: हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम ...

Next Article

Punjab Blast: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Suspended
    पंजाब

    पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Namo Train
    उत्तर प्रदेश

    “नमो भारत की रफ्तार: 40 मिनट में मेरठ से आनंद विहार, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Anil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव का एलान, आचार संहिता लागू

    April 21, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का फैसला: अधिकारियों से ली जाएंगी अतिरिक्त गाड़ियां

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Download (79)
    खेल

    IND vs ENG: भारत की यंग ब्रिगेड ने दिखाया दम, स्पिनरों ने बचाई मेहमानों की लाज

    March 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Election News: हिमाचल में सर्विस वोटर तीन चरणों में करेंगे मतदान

  • Hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से एक तरफ लटकी एचआरटीसी बस

  • himachal pradesh police
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पुलिस का Apple on Wheel प्‍लान सफल, हादसों में 41 फीसदी कमी; पढ़ें मौत के आंकड़ों में कितनी आई गिरावट

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.