Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में 5 साल में 34 बार संक्रामक रोग फैलाव, दूषित पानी मुख्य कारण

हिमाचल में 5 साल में 34 बार संक्रामक रोग फैलाव, दूषित पानी मुख्य कारण

By hinditvnews
April 7, 2026
152
0
Water Shortage

हिमाचल प्रदेश: पांच साल में 34 बार संक्रामक रोगों का प्रकोप, दूषित पानी जिम्मेवार; शोध में हुआ खुलासा

हिंदी टीवी  न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 07 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश में लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे लोग कई रोगों की चपेट में आ रहे हैं। आईजीएमसी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. नवदीप कौशल, सचिन कुमार और अंजू सचदेवा की ओर से किए गए शोध में 2024 को संक्रामक रोगों के लिहाज से सबसे गंभीर वर्ष माना गया।

हिमाचल प्रदेश में पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं होने से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। वर्ष 2021 से 2025 के बीच राज्य में 34 बार संक्रामक रोग के प्रकोप दर्ज किए गए, इनमें 3,937 लोग प्रभावित हुए और दो लोगों की मौत हुई।

आईजीएमसी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. नवदीप कौशल, सचिन कुमार और अंजू सचदेवा की ओर से किए गए शोध में यह खुलासा हुआ है। अध्ययन में 2024 को संक्रामक रोगों के लिहाज से सबसे गंभीर वर्ष माना गया, अकेले 17 प्रकोप सामने आए। इसी वर्ष दो मौतें भी दर्ज की गईं।  तीव्र दस्त सबसे अधिक फैलने वाला रोग रहा, इसके कुल 2,796 मामले दर्ज किए गए, जो कुल मामलों का 71 प्रतिशत है। इसके बाद हेपेटाइटिस-ए के 702 मामले (17.8 प्रतिशत) सामने आए। वहीं डेंगू के मामले 9.6 प्रतिशत रहे।

दूसरी बीमारियों में पीलिया और एचएफएमडी (हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज) के मामले अपेक्षाकृत कम पाए गए। हमीरपुर, सोलन और मंडी सबसे अधिक प्रभावित रहे। मंडी जिले में सबसे अधिक 11 प्रकोप सामने आए, जबकि सोलन में प्रकोपों की संख्या कम होने के बावजूद मामलों की संख्या अधिक रही। इससे बड़े स्तर के संक्रमण की आशंका जाहिर होती है। मानसून (जून से सितंबर) और पोस्ट-मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के दौरान संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहा।

इस अवधि में कुल मामलों के 60 प्रतिशत से अधिक सामने आए। अक्तूबर और नवंबर महीनों में संक्रमण अपने चरम पर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों का दूषित होना, स्वच्छता की कमी और मौसम में बदलाव इन प्रकोपों के प्रमुख कारण हैं।

रोग मामले (प्रतिशत)
तीव्र डायरिया रोग 2796 71.0%
हेपेटाइटिस-ए 702 17.8%
डेंगू 379 9.6%
पीलिया 38 1.0%
एचएफएमडी 22 0.6%
स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 19 हजार पेयजल स्कीमों को फिल्टर किया जाना है। विभाग इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। मई महीने से इसे जमा कराया जाना है, ताकि पैसा जारी होकर स्कीमों में फिल्टरेशन का काम शुरू किया जा सके। – धर्मेंद्र गिल, ईएनसी (प्रोजेक्ट) जल शक्ति विभाग
जलजनित रोग के चलते अस्पताल प्रशासन को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।  जलजनित रोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। – गोपाल बैरी निदेशक, स्वास्थ्य विभाग
ये दिए हैं सुझाव
राज्य में निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर नियंत्रण और उच्च जोखिम वाले इलाकों में हेपेटाइटिस-ए टीकाकरण पर भी विचार करने की जरूरत, समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं तो भविष्य में ऐसे प्रकोपों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
Share :
TagsHimachal 34 Outbreaks of Infectious Diseases in Five Years Contaminated Water Responsible Researchhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Solan: चेस्टर हिल सोलन की जमीन पर ...

Next Article

हिमाचल: आईफोन के लिए नाबालिग ने मां ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से फ्रॉड

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    पंजाब

    Accident: बरनाला-बठिंडा हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 8 घायल

    May 28, 2026
    By hinditvnews
  • Kidnap
    उत्तराखण्ड

    हल्द्वानी: 80 घंटे खुली हवा में सांस ली, अब दो तालों में कटा हर पल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Mazar
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, पुलिस कर रही जांच

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    Chandigarh Newsपंजाब

    खौ़फनाक: कंफर्म टिकट वाली IIT छात्रा से रात में टीटी का हैरान करने वाला बर्ताव, पिता ने मांगा इंसाफ

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दल-बदल में अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन होगी बंद, विधानसभा में विधेयक पास

  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शून्य विषयों वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में शामिल करे सरकार

Timeline

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • September 13, 2026

    सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Cybercrime

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.