Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बिजली बोर्ड में भर्ती-पदोन्नति नियम बदले, समितियां पुनर्गठित

हिमाचल: बिजली बोर्ड में भर्ती-पदोन्नति नियम बदले, समितियां पुनर्गठित

By hinditvnews
May 21, 2026
118
0
Bijli

Himachal: बिजली बोर्ड में ग्रुप-ए से ग्रुप-डी तक भर्ती, पदोन्नति प्रक्रिया बदली, समितियां पुनर्गठित

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 21 May 2026

राज्य बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों की भर्ती, पदोन्नति व सेवा पुष्टि प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए नई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) और विभागीय भर्ती समितियों का पुनर्गठन कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों की भर्ती, पदोन्नति व सेवा पुष्टि प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए नई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) और विभागीय भर्ती समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन की ओर से जारी कार्यालय आदेश में मुख्यालय, विंग, सर्किल और डिवीजन स्तर तक विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए नई समितियों की संरचना तय की गई है। बता दें कि विभाग ने नियमों का बदलाव किया है, भर्तियां राज्य चुनाव आयोग के माध्यम से होती हैं।

ग्रुप-ए पदों के लिए गठित समिति की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक करेंगे

ग्रुप-ए पदों के लिए गठित समिति की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक करेंगे। बोर्ड के पूर्णकालिक निदेशक सदस्य होंगे, जबकि कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। इन समितियों की बैठक से जुड़े निर्णयों और समीक्षा बैठकों को मंजूरी देने का अधिकार चेयरमैन बिजली बोर्ड के पास रहेगा। ग्रुप-बी पदों के लिए निदेशक (कार्मिक) को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। तकनीकी पदों के मामलों में निदेशक (तकनीकी) और अन्य पदों के लिए कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) सदस्य होंगे। संबंधित शाखा के उप सचिव या अवर सचिव को सदस्य सचिव की जिम्मा सौंपा है।

ग्रुप-सी पदों के लिए कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में समिति गठित

ग्रुप-सी पदों के लिए कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य लेखाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। वहीं ग्रुप-डी पदों के लिए संबंधित शाखा के उप सचिव या अवर सचिव समिति के अध्यक्ष होंगे। वरिष्ठ लेखाधिकारी अथवा लेखाधिकारी को सदस्य और शाखा के सेक्शन अधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया गया है। यदि नियुक्ति कानूनी पदों के लिए होगी तो उप सचिव (कानून) अथवा अवर सचिव (कानून) भी समिति के सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

विंग, सर्किल और डिवीजन स्तर पर भी तय ढांचा

बोर्ड ने केवल मुख्यालय स्तर तक ही सीमित बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि विंग, सर्किल और डिवीजन स्तर तक समितियों की स्पष्ट संरचना तय की है। विंग स्तर पर ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए मुख्य अभियंता को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता सदस्य होंगे, जबकि संबंधित विंग के उप सचिव, अवर सचिव या सेक्शन अधिकारी सदस्य सचिव रहेंगे। सर्किल स्तर पर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों के लिए अधीक्षण अभियंता को अध्यक्ष बनाया गया है। डिवीजन स्तर पर वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता अध्यक्ष होंगे और एईई/एई सदस्य के रूप में शामिल किए जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस पुनर्गठन से प्रशासनिक ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सेवा मामलों का नियंत्रण पहले की तरह संबंधित कार्यालय प्रमुखों के पास ही रहेगा।

Share :
TagsCommittees Reconstituthimachal pradeshhindi newsRecruitment from Group A to Group D in hp Electricity Board; Promotion Process Revisedshimla news
Previous Article

हिमाचल: विजिलेंस ब्यूरो को RTI से बाहर ...

Next Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: 3700+ पंचायतों में तीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

    September 1, 2026
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत नाजुक, मंच पर बनाया जाएगा शीशे का कमरा

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा में चार युवकों से 2,000 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, पुलिस ने दी दबिश

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Ib
    उत्तराखण्ड

    IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर से नौकरी पाने वाले 12 कर्मी निलंबित

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP चिट्टा गैंग: सरगना और तहसील अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla Weather:27 नवंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिमला में हटेंगे बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बैनर और विज्ञापन बोर्ड, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश

  • Atal Tunnel
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.