Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

  • NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

  • UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे

  • Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

  • चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

By hinditvnews
April 28, 2025
211
0
Chitta

Himachal News: होशियारपुर से नशा तस्कर कर रहे चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, हमीरपुर Published by: Megha Jain Updated Mon, 28 Apr 2025

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाजार में सैलून चलाने वाले युवक से 25 ग्राम चिट्टा, नशीली दवाओं और कैश की बरामदगी की जांच में अहम खुलासे हुए हैं।

नशा तस्कर अब चिट्टे की होम डिलीवरी कर रहे हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाजार में सैलून चलाने वाले युवक से 25 ग्राम चिट्टा, नशीली दवाओं और कैश की बरामदगी की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। यहां पर होशियारपुर के मुख्य चिट्टा तस्करों का एंगल सामने आया है। युवक को तस्करों ने होशियारपुर से सीधे हमीरपुर में होम डिलीवरी की थी। ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले भोरंज में सामने आ चुका है। यहां पर सेऊ गांव में शिमला निवासी एक तस्कर ने 130 ग्राम चिट्टे की खेप सीधे घर में युवक को डिलीवर की थी।

वहीं, बड़सर में पेट्रोल पंप मालिक को पेट्रोल पंप कार्यालय में चिट्टे की डिलीवरी होशियारपुर के तस्करों ने की थी। एक-दो नहीं, बल्कि पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें होशियारपुर सहित अन्य कई ठिकानों से हमीरपुर में चिट्टे की होम डिलीवरी का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि होम डिलीवर किए जा रहे चिट्टे की मात्रा अधिक है। 50, 100 ग्राम से कम चिट्टा होम डिलीवर नहीं किया जा रहा है। प्रति डोज अथवा प्रति ग्राम के हिसाब से चिट्टा बेचने वाले छोटे ड्रग पैडलर घर बैठे आसानी से चिट्टा प्राप्त कर रहे हैं।

यह ड्रग पैडलर पुलिस की निगरानी में होते हैं, ऐसे में इनकी मूवमेंट पर पुलिस की नजर रहती है, लेकिन नशे की होम डिलीवरी से इनकी पकड़ आसान नहीं है। अब जिला पुलिस भी इस तरह के मामलों का तोड़ निकालने में जुटी हुई है। नशे की होम डिलीवरी करने वाले मुख्य सरगनाओं पर पुलिस की नजर है। यही वजह है कि अप्रैल में चिट्टे की होम डिलीवरी की एक नहीं, बल्कि तीन बड़ी खेप बरामद हुई है। इन खेप में लाखों रुपये का चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि अन्य जिलों में भी ऐसे मामले हो सकते हैं।

बसों के जरिये तस्करी, पुलिस खंगाल रही खाते
बसों के माध्यम से नशा तस्कर नशे के आदी युवाओं को पैडलर बनाकर हमीरपुर तक खेप पहुंचा रहे हैं। नशे की जरूरत को पूरा करने और हजारों रुपये के लालच में नशे की दलदल में फंसे युवा लाखों रुपये के नशे की खेप को स्थानीय ड्रग पैडलरों को डिलीवर कर रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पैडलर इसकी ब्रिकी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब इन आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन को खंगाल रही है।

ऐसे मामलों में धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक माह में कई ऐसे मामले पकड़ में आए हैं, जिनमें संदिग्ध आरोपियों की मूवमेंट एक ही जगह थी, लेकिन पुलिस टीम की मुस्तैदी से उन्हें नशे के साथ रंगेहाथ दबोचा गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi news
Previous Article

जयपुर: आर्किटेक्ट की 14वीं मंजिल से कूदकर ...

Next Article

Himachal: सरकार टीजीटी के तबादला आदेश नए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manrega
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MNREGA: हिमाचल में कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ की ग्रांट

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARपंजाब

    पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: जजों को गोशाला में बिठाने पर आपत्ति

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम: मंदिर परिसर में मोबाइल पूरी तरह बैन, भारी जुर्माना तय

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Aayog
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: प्रवक्ता की दो परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि जल्द जारी

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Koksar
    HoroscopemanalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज रात से करवट बदलेगा माैसम

    December 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather Conditions News
    Weatherकिन्नौरकुल्लूचंबामौसमसिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

  • Paise
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगरेट में ठगी: सब्जी विक्रेताओं को नकली ₹500 नोट थमाए

Timeline

  • June 18, 2026

    हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

  • June 18, 2026

    NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

  • June 18, 2026

    UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे

  • June 18, 2026

    Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

  • June 18, 2026

    चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य का आज होगा अंतिम संस्कार

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Rekha

    NEET 2026: दिल्ली में अभिभावकों के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Akhilesh Yadav

    UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ ...

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.