हिमाचलप्रदेशकेकुल्लूजिलेकेआनीखंडकीकराड़पंचायतमेंशुक्रवारसुबहऐसामंजरदेखनेकोमिला, जिसनेपूरेक्षेत्रकोगहरेगममेंडुबोदिया।सुबहसातबजेजबबादलोंकीगर्जनाकेसाथबारिशपहाड़ोंपरकहरबरसारहीथी, तबकिसीनेनहींसोचाथाकिकुछहीपलोंमेंखुशियोंकेसपनोंकोकुदरतमलबेमेंबदलदेगी।तीनपरिवारोंकेघरोंकेपीछेअचानकमिट्टीखिसकनीशुरूहुई।देखते ही देखते भारी मलबा उनकी ओर लुढ़कने लगा और पहले गोशालाएं चपेट में आईं। दो महिलाएं, जो एक-दूसरे को बचाने का प्रयास कर रही थीं, मलबे में दब गईं। अफरातफरी में परिवारों ने एक-दूसरे को आवाज देकर बाहर भागने को कहा। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गए, पर तीन लोग अपने परिजनों को बचाने की कोशिश में उसी चक्रव्यूह में फंस गए, जहां से निकल पाना असंभव था। जय चंद को मलबे ने बाहर की ओर धक्का दे दिया, जिससे उसके कान में चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया
Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।