Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल HC सख्त: नदी-खड्डों में कचरा फेंकने पर रोक

हिमाचल HC सख्त: नदी-खड्डों में कचरा फेंकने पर रोक

By hinditvnews
July 25, 2026
52
0
Himachal High Court

हिमाचल हाईकोर्ट सख्त: नदियों और खड्डों के किनारे कचरा फेंकना हर हाल में रोकने के दिए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Jul 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिलों के प्रशासन और स्थानीय निकायों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि नदियों और खड्डों के किनारे कचरे का निस्तारण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिलों के प्रशासन और स्थानीय निकायों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि नदियों और खड्डों के किनारे कचरे का निस्तारण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सुन्नी में सतलुज नदी के किनारे बने ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने कहा कि मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति में नदी प्रदूषित होने का खतरा बना रहता है। हमीरपुर में ब्यास नदी, कुणाह खड्ड, मैहरे, सलौणी, चंबा में रावी नदी और करियां फॉरेस्ट बैरियर के पास अवैध डंपिंग पर भी अदालत ने गंभीर चिंता जताई। खंडपीठ ने शिमला, चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा और कुल्लू के उपायुक्तों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराते हुए अगली सुनवाई तक सुधारात्मक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए। अदालत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डीएलएसए की रिपोर्ट के अनुसार नाहन-कुमारहट्टी और देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। नाहन के वार्ड-7 में कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित होने से बंदरों का आतंक बढ़ने की बात भी सामने आई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने डीसी सिरमौर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रोहड़ू नगर परिषद में प्रतिदिन 2.98 मीट्रिक टन कचरा एकत्र किया जा रहा है और 19 टन प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण किया गया है। कोटखाई में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन हो रहा है।

वहीं, रामपुर और जुब्बल के एमआरएफ प्लांटों में आग लगने से मशीनरी और कई टन सूखा कचरा नष्ट हो गया। नेरवा, चौपाल, चिड़गांव और जुब्बल में कचरा प्रबंधन परियोजनाओं के लिए एफसीए मंजूरियां लंबित हैं। अदालत को बताया गया कि केंदुवाल (बद्दी) में दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच आए 21,856 टन कचरे में से 20,440 टन का प्रसंस्करण किया जा चुका है। बद्दी में पड़े 76,905 मीट्रिक टन पुराने कचरे को 31 दिसंबर 2027 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बायोगैस प्लांट और बड़े शेड का निर्माण भी किया जा रहा है।

लाहौल-स्पीति की पहल की सराहना
हाईकोर्ट ने लाहौल-स्पीति में कचरा प्रबंधन की प्रगति पर संतोष जताया। जिला प्रशासन ने दिसंबर 2026 तक 100 फीसदी स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण का लक्ष्य तय किया है। केलांग क्षेत्र में घर-घर से अलग-अलग सूखा और गीला कचरा संग्रहण प्रणाली शुरू हो चुकी है।

कंडाघाट वेस्ट प्लांट मामले में त्वरित सुनवाई के निर्देश
सोलन के कंडाघाट स्थित तंदाल में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से जुड़े मामले में वर्ष 2024 से लगी रोक के चलते काम अटका हुआ है। हाईकोर्ट ने सिविल जज कंडाघाट को मामले का शीघ्र निपटारा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

Share :
TagsHimachal High Court gets tough: Issues directives to stop the dumping of garbage along riverbanks and ravineshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's ...

Next Article

हिमाचल: औद्योगिक भांग खेती के लिए लाइसेंस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ghora
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Upbudget
    उत्तर प्रदेश

    “UP Budget 2025: युवाओं को ब्याज मुक्त लोन, छात्राओं को स्कूटी, 4 नए एक्सप्रेस-वे

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार नाराज

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • Liver
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फैटी लीवर के मामले 40% तक बढ़े, जंक फूड बना मुख्य कारण

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: खेल के झगड़े में 12 साल के बच्चे की डंडे से हत्या, नाबालिग आरोपी

    February 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कर्मचारी को 2018 से वरिष्ठता लाभ देने का हाईकोर्ट का आदेश

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला समेत 7 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, 20 जून तक मौसम खराब।

  • Kidnape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कॉलेज छात्रा का अपहरण, अपहरणकर्ता ने परिजनों को फोन कर दी यह धमकी

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.