Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

  • सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

  • हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

  • हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

दिल्ली
Home›दिल्ली›Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया

Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया

By hinditvnews
October 3, 2024
396
0
Share

Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया, निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपये का लगा चूना

हिंदी टीवी, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

Sensex Opening Bell: बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.63 लाख करोड़ रुपये घटकर 469.23 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान की ओर से इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इस कारण बाजार में बिकवाली दिख रही है।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेज बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लगभग दो फीसदी से ज्यादा टूट गए। बाजार में यह गिरावट पश्चिम एशिया में तनाव के बाद निवेशकों की ओर से सर्तकता बरतने के कारण आया। घरेलू शेयर बाजार को गुरुवार का दिन रास नहीं आया। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी दो-दो फीसदी तक फिसल गए। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 1,811 अंक या 2.15% फिसलकर 82,455.08 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी भी 554 अंक या लगभग 2.15% टूटकर 25,242 पर पहुंच गया।  इस दौरान बाजार में निवेशकों को करीब 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.63 लाख करोड़ रुपये घटकर 469.23 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान की ओर से इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। अगर यह संघर्ष तेज हुआ तो इस क्षेत्र से तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दिखी। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भारत जैसे कमोडिटी के आयातक देशों के लिए नकारात्मक है, क्योंकि देश के आयात बिल में कच्चे तेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.2% तक कमजोर हुआ

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर इंडेक्स के फिसलने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार रहे। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील ही ऐसे शेयर थे जो बढ़त के साथ खुले। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंताओं के कारण निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में 1.2% से अधिक की गिरावट आई। इंडेक्स में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईओसी और जीएसपीएल सबसे अधिक पिछड़े रहे। इस बीच,  इंडिया VIX 8.9% उछलकर 13.06 पर पहुंच गया।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण ये रहे

  • ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष

पश्चिम एशिया में इरान और इस्राइल के बीच बढ़ रहा तनाव दुनियाभर के बाजार के लिए चिंता का कारण है। खबरों के अनुसार ईरान की ओर से हमले के बाद इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान में अपने आठ सैनिकों के मौत की पुष्टि की है। इनमें एक टीम कमांडर भी शामिल है। ऐसे में आने वाले समय में इस्राइल ईरान, हिजबुल्ला और हमास को घेरने के लिए जवाबी हमले तेज कर सकते हैं। अगर यह स्थिति बनती है तो इसका असर कच्चे के उत्पादन पर पड़ेगा। जिसका असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ेगा। इन्ही चिंताओं को देखते हुए निवेशक बाजार में नई खरीदारी से बच रहे हैं।

  • कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा

पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने लगा है। ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति डॉलर के भाव को पार कर गया है। बेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएड क्रूड भी 72 डॉलर पर पहुंच गया। दोनों ही सूचकांक में पिछले तीन दिनों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरवट आई। इसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा, क्योंकि भारत एक तेल आयातक देश है और आयात बिल में कच्चे तेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • वायदा कारोबार के नियमों का सख्त होना

सेबी ने हाल ही में अपनी बोर्ड की बैठक में वायदा करोबार के नियमों में बदलाव की मंजूरी दी है। बाजार नियामक सेबी की ओर से वायदा व विकल्प (एफएंडओ) सेगमेंट में नियमों को सख्त करने के हाल के फैसले ने भी आज इक्विटी बाजारों में गिरावट में योगदान दिया। विश्लेषकों के अनुसार ये नए उपाय, जिनमें साप्ताहिक समाप्ति को हर एक्सचेंज पर एक दिन करना और अनुबंध आकार बढ़ाना शामिल है, रिटेलर्स को निराश कर सकते हैं। इससे ट्रेडिंग में कमी आ सकती है। व्यापार की गतिशीलता के बारे में इस अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। जिससे व्यापक भू-राजनीतिक तनावों के बीच बाजार में गिरावट का दबाव बढ़ गया।

  • चीन का असर

चीन के शेयर बाजार में मजबूती से भी भारतीय निवेशक चिंता में हैं। हाल के वर्षों में चीन के शेयर बाजार ने खराब प्रदर्शन किया है। पिछले सप्ताह चीनी सरकार द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बाद, विश्लेषकों ने चीनी शेयरों में निरंतर वृद्धि की भविष्यवाणी की है। जिससे भारत से पूंजी के बाहर भेजे जाने को बढ़ावा मिल रहा है। एसएसई कंपोजिट इंडेक्स मंगलवार को 8% बढ़ा और पिछले सप्ताह में 15% से अधिक बढ़ा। नतीजतन, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारतीय इक्विटी से 15,370 करोड़ रुपये निकाले।

रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर हुआ

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा बनी, इससे रुपये में भी गिरावट आई। गुरुवार (3 अक्टूबर, 2024) को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 83.93 पर आ गया। मुद्रा व्यापारियों के अनुसार पूंजी बाजारों से विदेशी निवेश के लगातार बाहर जाने और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

 

Share :
TagsBusiness diaryhindi newsSensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
Previous Article

Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को ...

Next Article

Himachal: साढ़े चार साल की उम्र में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: छात्र आंदोलन के समर्थन में आज कैंडल मार्च, CM सुक्खू होंगे शामिल

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: बसंतपुर में होली पर युवक का मर्डर, शव खेत में दबाया

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Neeraj
    हरियाणा

    नीरज चोपड़ा की शादी: 16 जनवरी को सात फेरे, मई में मिलेगी मिठाई

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024 LIVE: चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट; सीएम धामी ने कहा- ...

    May 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: मुकदमे का आधार खत्म तो नौकरी से नहीं रोक सकते

  • Sansar
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संसार चंद म्यूजियम चोरी मामले में मैनेजर गिरफ्तार, सीसीटीवी से सुलझा केस

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

Timeline

  • September 12, 2026

    साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

  • September 12, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

  • September 12, 2026

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

  • September 12, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police

    साइबर क्राइम ब्यूरो की चेतावनी: रेट्रो फोटो का AI ट्रेंड बन सकता है मुसीबत

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Fir

    सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.