Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

By hinditvnews
May 25, 2026
128
0
Haridwar

Haridwar: गंगा दशहरा; हरकी पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, दस पापों का नाश करता है आज किया स्नान

हिंदी टीवी न्यूज, हरिद्वार Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 May 2026

गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार गंगा में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान, जप और पूजा करने से मनुष्य के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी और गंगासागर जैसे तीर्थस्थलों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़ते हैं।

गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। माना जाता है कि दशहरे पर किया गया स्नान दस पापों का नाश करता है। वहीं गंगोत्री धाम में भी श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अलौकिक समागम देखने को मिल रहा है।  प्रसिद्ध गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण शंखध्वनि और हर-हर गंगे के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान है।

विष्णु लोक में जन्मी, ब्रह्मलोक में बही और भगीरथ के तप से भगवान शंकर की जटाओं में समाई मां गंगा ने ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन पर्वतों से उतरकर पहली बार हरिद्वार के मैदान में प्रवेश किया था। तभी से गंगा आगमन का पर्व हर वर्ष हरिद्वार में मनाया जाता है। गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु इस समय धर्मनगरी पहुंचे हैं।

आज सोमवार प्रातः 9.06 बजे से कन्यास्थ चंद्रमा और वृषस्थ सूर्य के विशेष योग में स्नान का मुहूर्त उपलब्ध है। अधिक पुरुषोत्तम मास में यूं तो कोई पर्व नहीं पड़ता लेकिन ज्येष्ठ मास में अधिक मास पड़े तो दशहरा उसी में मनाने का आदेश ऋषि श्रृंग ने हेमाद्रि संकल्प में दिया है।

भारतीय संस्कृति में नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि जीवन, आस्था और सभ्यता की वाहक मानी गई हैं। इन्हीं में सर्वाधिक पूजनीय हैं गंगा नदी, जिनके धरती पर अवतरण का पावन पर्व है गंगा दशहरा। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि, भारतीय चेतना, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महान पर्व है। 

श्रद्धालु करते हैं दीपदान
दशहरा शब्द का अर्थ है दस प्रकार के पापों का हरण। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान, जप और पूजा करने से मनुष्य के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी और गंगासागर जैसे तीर्थस्थलों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़ते हैं। श्रद्धालु दीपदान करते हैं, गंगा आरती में भाग लेते हैं और मां गंगा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

अयोध्या नरेश श्रीराम के पुरखे राजा भगीरथ कपिल मुनि के आश्रम में पड़ी सगर पुत्रों की राख बहाने के लिए तपस्या के बाद भगवती गंगा को धरती पर लाए। गंगा अवतरण की यह महान गाथा तीन युगों से सुनाई जा रही है। रविवार को हरिद्वार से गंगासागर तक समूचे गांगेय क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु स्नान ध्यान व पूजाकर भगवती का अवतरण दिवस मनाएंगे।

पौराणिक आख्यानों के अनुसार सृष्टि के आरंभ में विष्णु प्राकट्योत्सव के दिन भगवान विष्णु के नख से निकली थीं मां गंगा। जन्म के बाद से ब्रह्मलोक में बहने वाली पतित पावनी भगवती गंगा कालांतर में भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन शिव की जटाओं में अवतरित हुईं। सवा महीने बाद ज्येष्ठ शुक्ल दशमी गंगा दशहरे के दिन गंगा जटाओं से निकलकर मानव कल्याण के लिए मैदानों में आईं। गंगा को जन्हु पुत्री, विष्णुपदि, नीलवर्णा, जटाजूटरी, महेश्वरी, भागीरथी आदि अनेक नामों से पुकारा गया है।

निर्जला एकादशी 25 जून को

गंगा दशहरा भले ही पुरुषोत्तम मास में पड़ जाए, लेकिन, दशहरे से अगले दिन पड़ने वाली निर्जला एकादशी एक महीने बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास में 25 जून को पड़ेगी। अधिक मास संक्रांति विहीन होता है। अतः इसमें कोई पर्व नहीं पड़ता। लेकिन ज्येष्ठ मास में अधिक मास पड़े तो शास्त्र केवल गंगा आगमन दिवस मनाने की अनुमति देते हैं। फलस्वरूप एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी।

Share :
Tagsdehradun newsGanga Dussehra Snan Crowds of devotees gathered to take bath at Har Ki Pauri on Ganga Haridwarharidwar newshindi newsUttarakhhand News
Previous Article

Himachal: 10 दिन में चौथी बार महंगा ...

Next Article

ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट पर गंगा में बहा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिमकेयर भुगतान के लिए सरकार ने जारी किए 40 करोड़ रुपये

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    UP: चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: कैबिनेट बैठक का समय बदला, माननीयों को भेजी सूचना

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचआरटीसी बस के आगे गिरा एचटी तार, टायर फटे, एक की मौत

    March 1, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिमकेयर भुगतान पर हाईकोर्ट सख्त, बजट का बहाना नहीं चलेगा

  • Gobind
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गोबिंद सागर झील पर बनेगी अंडरवाटर टनल, संभावनाओं की हो रही तलाश

  • HIMACHAL ELECTION
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    CM ने देहरा में किया ताबड़तोड़ प्रचार, बोले- किसी पौंग विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.